NARENDRA's profileCHAMBAL KI AWAZ चम्बल की...PhotosBlogListsMore ![]() | Help |
CHAMBAL KI AWAZ चम्बल की आवाज़WE ARE LOCAL INHABITANTS OF CHAMBAL VALLEY IN INDIA WANT TO SAY SOME THING ABOUT US. |
|||||||||||||
सिटीजन चार्टर के तहत 13392 प्रकरणों का निराकरणसिटीजन चार्टर के तहत 13392 प्रकरणों का निराकरणग्वालियर 3 जुलाई 09। क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते जून माह में सिटीजन चार्टर के तहत 13 हजार 392 प्रकरणों का निराकरण इस कार्यालय द्वारा किया गया है। ज्ञात हो शासकीय कामकाज में जवाबदेही तय करने के मकसद से सरकार द्वारा सिटीजन चार्टर लागू किया गया है।
लोक कल्याण शिविर में 166 आवेदनों का मौके पर ही निराकरणलोक कल्याण शिविर में 166 आवेदनों का मौके पर ही निराकरण ग्वालियर 3 जुलाई 09। जिले की डबरा जनपद पंचायत क्षेत्र के नगर पंचायत मुख्यालय बिलौआ में आज खण्ड स्तरीय लोक कल्याण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 203 आवेदन पत्र प्राप्त हुये, जिसमें से 166 आवेदनों का मौके पर ही निराकरण कर दिया गया तथा शेष 37 आवेदनों के निराकरण की समय सीमा तय की गई तथा निर्धारित समय सीमा में निराकरण करने के निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारी को दिये। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक श्रीमती इमरती देवी, कलेक्टर श्री आकाश त्रिपाठी, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विनोद शर्मा, एस डी एम. श्री अनिल व्यास, जिला पंचायत के सदस्य श्री लक्ष्मण सिंह सोलंकी, नगर पंचायत बिलौआ के अध्यक्ष श्री हरिओम चौरसिया, जिला एवं खण्ड स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक भी उपस्थित थे। शिविर में कुल 203 आवेदन प्राप्त हुये। इसमें वन विभाग का एक, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी के चार, पशु चिकित्सा विभाग के दो, जनपद पंचायत के सात, म प्र. विद्युत मण्डल के तीन, नगर पंचायत के 17, पुलिस के तीन, स्वास्थ्य विभाग के तीन, राजस्व विभाग के 157, लोक निर्माण विभाग का एक, उद्यानिकी का एक तथा शिक्षा विभाग के चार आवेदन शामिल हैं। प्राप्त आवेदनों में से कुल 166 का मौके पर ही निराकरण किया गया। इसमें वन विभाग का एक, पशु चिकित्सा विभाग के दो, जनपद पंचायत के चार, नगर पंचायत के तीन, राजस्व विभाग के 154, एवं शिक्षा विभाग के दो आवेदनों का निराकरण शामिल है। शिविर स्थल पर ही अनुसूचित जाति, जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के छात्र-छात्राओं के जाति प्रमाण पत्र बनाये गये। साथ ही ग्राम कल्याणी निवासी श्रीमती उर्मिला को राष्ट्रीय परिवार सहायता योजनान्तर्गत दस हजार रूपये की राशि का चैक प्रदाय किया गया। कलेक्टर श्री त्रिपाठी ने नगर पंचायत बिलौआ के मुख्य नगर पालिका अधिकारी को बिलौआ के स्कूल के पत्थरों से पटे हुए हैण्डपंप को दुरूस्त करने तथा बिलौआ मार्ग की पुलिया की मरम्मत कराने के निर्देश दिये। नगर वासियों की मांग पर जिला कलेक्टर ने प्रत्येक गुरूवार को बिलौआ में नायब तहसीलदार को बैठने की व्यवस्था करने की घोषणा की। जो वहां के राजस्व प्रकरणों का निराकरण करेंगे। इसी प्रकार दुर्घटना में चोटिल हुये श्री धर्मदास के प्रकरण में राजस्व विभाग, तहसील डबरा के रीडर श्री अशोक कुमार कुलश्रेष्ठ द्वारा लापरवाही करने की शिकायत मिलने पर श्री त्रिपाठी ने निर्देश दिये कि आज ही स्वयं श्री कुलश्रेष्ठ प्रकरण में समुचित कार्रवाई करें, अन्यथा उन्हें निलंबित कर दिया जायेगा।
विश्व सहकारिता दिवस आजविश्व सहकारिता दिवस आजग्वालियर 3 जुलाई 09। प्रति वर्ष की भाँति इस वर्ष भी जुलाई माह के प्रथम शनिवार को विश्व सहकारिता दिवस मनाया जायेगा। मौजूदा वर्ष के अन्तर्राष्ट्रीय सहकारिता दिवस पर ''ड्राइविंग ग्लोबल रिकव्हरी थ्रो कोऑपरेटिव'' विचार बिन्दु सहकारीजनों के समक्ष रखा गया है। इस दिवस पर सहकारिता के महान लोकतांत्रिक विचारों के अनुरूप मिलजुल कर संपदा सृजन और समान वितरण के लक्ष्य को लेकर कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया जाता है। सहकारी संस्थान आर्थिक उत्थान और विश्व शांति का संदेश भी इस दिवस पर देते हैं। मध्य प्रदेश राज्य सहकारी संघ के अध्यक्ष श्री अरूण सिंह तोमर ने सहकारीजनों से अपील की है कि वे विश्व सहकारिता दिवस पर '' एक सभी का सब एक के'' नारे को प्रचारित करें। साथ ही सहकारी सफलताओं की चर्चा कर सहकारिता के लक्ष्य को आमजन के समक्ष रखें, ताकि सहकारिता के माध्यम से समाज में समृध्दि और समरसता बढ़े। इतिहास के पन्ने पलटने पर ज्ञात होता है कि वर्ष 1923 से अन्तर्राष्ट्रीय सहकारिता संघ द्वारा हर वर्ष जुलाई माह के पहले शनिवार को विश्व सहकारिता दिवस मनाया जाता है। उल्लेखनीय है कि वर्ष 1923 में जुलाई माह के प्रथम शनिवार को मनाये गये पहले विश्व सहकारिता दिवस को सहकारिता को सर्वमान्य पहचान देने का उद्देश्य रखा गया था। अन्तर्राष्ट्रीय सहकारिता संघ के तत्कालीन अध्यक्ष श्री जी जे डी सी. गोदर्थ ने सहकारी आन्दोलन के विकास में बाधा बने कारणों की तरफ ध्यान आकृष्ट कर यह प्रस्ताव रखा कि प्रत्येक देश में प्रचार -प्रसार दिवस या प्रचार-प्रसार संध्या समारोह आयोजित कर विश्व भर में यह बताया जाये कि सहकारिता आन्दोलन क्या कर रहा है। यह प्रस्ताव स्वीकार किया गया और वर्ष 1922 में सम्पन्न कार्यकारिणी की बैठक में जुलाई के प्रथम शनिवार को विश्व सहकारिता दिवस मनाने का निर्णय लिया गया। तभी से हर वर्ष विश्व सहकारिता दिवस मनाया जा रहा है। 1923 में जब प्रथम बार इसका आयोजन हुआ तब इसमें सहकारिता का संवर्धन, अन्तर्राष्ट्रीय एकता, आर्थिक दक्षता, शांति और समानता की चर्चा प्रमुखता से हुई। तब से यह दिवस सहकारिता के आन्दोलन के रूप में भी मनाया जाता है। विश्व सहकारी आंदोलन के शीर्ष संस्थान अन्तर्राष्ट्रीय सहकारी परिसंघ की स्थापना 1885 में हुई। वर्ष 1995 में जब आई सी ए. ने अपना शताब्दी समारोह मनाया तब संयुक्त राष्ट्र संघ ने भी विश्व सहकारिता दिवस को अपनी मान्यता प्रदान की। उसी वर्ष पहला संयुक्त राष्ट्र विश्व सहकारिता दिवस मनाया गया। इससे सहकारिता की विश्व स्तर पर उपस्थिति से आमजन परिचित होते हैं। सन् 1995 में सहकारिता के विश्वमान्य सिध्दान्तों को नये स्वरूप में मान्यता दी गई है। जिसके तहत सिध्दान्तों के प्रचार-प्रसार के साथ-साथ सहकारिता से प्राप्त होने वाली समृध्दि से किस प्रकार संतुष्टि प्राप्त होती है, इसका एहसास सभी को कराने पर विशेष जोर दिया जाता है।
प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत आवेदन आमंत्रितप्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत आवेदन आमंत्रित ग्वालियर 3 जुलाई 09। ग्रामीण अंचल में स्वयं का रोजगार स्थापित करने के इच्छुक जिले के बेरोजगार युवक व युवतियों से जिला पंचायत की खादी ग्रामोद्योग शाखा द्वारा प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (पी एम ई जी पी) के तहत आवेदन पत्र आमंत्रित किये गये हैं। कार्यक्रम के तहत विनिर्माण (उद्योग) क्षेत्र में परियोजना स्थापित करने के लिये अधिकतम 25 लाख रूपये और सेवा क्षेत्र के लिये अधिकतम 10 लाख रूपये की ऋण सीमा रखी गई है। परियोजना स्थापित करने के लिये सामान्य श्रेणी के लाभार्थी को शहरी क्षेत्र में परियोजना लागत का 15 प्रतिशत व ग्रामीण क्षेत्र में 25 प्रतिशत अनुदान दिया जायेगा। इसी तरह अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्प संख्यक, पूर्व सैनिक, महिला व शारीरिक रूप से नि:शक्त लाभार्थी को शहरी क्षेत्र के लिये परियोजना लागत का 25 प्रतिशत एवं ग्रामीण क्षेत्र के लिये 35 प्रतिशत अनुदान दिया जायेगा। उपसंचालक खादी एवं ग्रामोद्योग ने बताया कि स्वरोजगारमूलक आर्थिक परियोजना स्थापित करने के लिये सामान्य श्रेणी के लाभार्थी को 10 प्रतिशत व अनुसूचित जाति, अनुसूचित जन जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्प संख्यक, महिला, पूर्व सैनिक व शारीरिक रूप से नि:शक्त लाभार्थी को परियोजना लागत का पाँच प्रतिशत अंशदान जमा करना होगा। योजना का लाभ प्राप्त करने के लिये अभ्यर्थी की आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिये। वार्षिक आय सीमा का कोई बंधन नहीं है। कार्यक्रम के तहत केवल नई परियोजना स्थापित करने के लिये ही सहायता प्रदान की जाती है। वर्तमान इकाइयाँ तथा वे आवेदक एवं इकाइयाँं जो किसी अन्य योजनान्तर्गत पूर्व में अनुदान ले चुके हैं, वे इस कार्यक्रम के तहत पात्र नहीं है। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत एक परिवार से एक ही व्यक्ति योजना का लाभ प्राप्त कर सकता है। विनिर्माण क्षेत्र में 10 लाख रूपये और सेवा क्षेत्र में पाँच लाख रूपये से अधिक लागत की परियोजना होने पर लाभार्थी की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता आठवीं उत्तीर्ण होना आवश्यक है। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम की आवश्यक शर्तें व अन्य विस्तृत जानकारी कार्यालयीन समय में जिला पंचायत स्थित खादी एवं ग्रामोद्योग कक्ष से प्राप्त की जा सकती है।
कनेरा अपहरण काण्ड - अपराधी राजकुमार व राजनारायण पर 25-25 हजार का इनामअपराधी राजकुमार व राजनारायण पर 25-25 हजार का इनाम ग्वालियर 3 जुलाई 09। पुलिस महानिदेशक श्री एस के . राउत ने दो अपराधियों की गिरफ्तारी पर 25-25 हजार रूपये का नकद इनाम घोषित किया है। पुलिस मुख्यालय भोपाल से प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस महानिदेशक ने अपराधी द्वय राजकुमार पुत्र राम सनेही शर्मा व राजनारायण पुत्र रामसनेही शर्मा निवासी सिमराई थाना खेराराठोर जिला आगरा हाल निवास सुच्चापुरा जिला भिण्ड की गिरफ्तारी पर यह पुरस्कार घोषित किये हैं। इन दोनों अपराधियों के खिलाफ भिण्ड जिले के पुलिस थाना गोरमी, पावई, व अटेर तथा मुरैना जिले के पुलिस थाना अम्बाह में संगीन अपराध दर्ज हैं। पुलिस महानिदेशक द्वारा घोषित उक्त नकद पुरस्कार उन व्यक्यियों को प्रदान किया जायेगा, जो विधि संगत शक्तियों का प्रयोग कर इन अपराधियों को बन्दी बनायेगा या बन्दी बनाने के लिये पुलिस को सही सूचना देगा।
वर्षात के मौसम में सी.सी. रोड एवं वृक्षारोपण के कार्य कराये जायें- कलेक्टरवर्षात के मौसम में सी.सी. रोड एवं वृक्षारोपण के कार्य कराये जायें- कलेक्टर बिलौआ बैठक में योजनाओं की खण्ड स्तरीय समीक्षा ग्वालियर 3 जुलाई 09। लोक कल्याण शिविर से पहले आज कलेक्टर श्री आकाश त्रिपाठी ने नगर पंचायत मुख्यालय बिलौआ में विकास कार्यों एवं विभिन्न योजनाओं की प्रगति की खण्ड स्तरीय समीक्षा की। समीक्षा के दौरान उन्होंने वर्षात के मौसम को दृष्टिगत रखते हुए राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारण्टी योजनान्तर्गत सी सी. रोड निर्माण, वृक्षारोपण एवं नंदनवन के कार्य कराने के निर्देश दिये। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विनोद शर्मा, एस डी एम. श्री अनिल व्यास, जिला स्तरीय वरिष्ठ अधिकारी, खण्डस्तरीय अधिकारी, पटवारी एवं पंचायत सचिव भी उपस्थित थे। कलेक्टर श्री त्रिपाठी ने पंचायत सचिवों को निर्देश दिये कि राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारण्टी योजनान्तर्गत जो कार्य जारी हैं, उन्हें शीघ्र पूर्ण कराया जाय तथा जो शुरू नहीं किये गये हैं उन्हें तत्काल शुरू कराया जाये। उन्होंने वर्षात के मौसम में प्रत्येक पंचायत में सी सी. रोड के दो, वृक्षारोपण का एक तथा नंदनवन के कार्य अनिवार्य रूप से कराने के निर्देश दिये। साथ ही प्रत्येक शुक्रवार को इन कार्यों की विस्तृत समीक्षा करने के निर्देश एस डी एम. को दिये। आर आई. एवं पटवारियों को निर्देश दिये कि कार्य स्थलों के अतिक्रमणों को तत्काल हटवाया जाये, ताकि कार्यों में किसी प्रकार का व्यवधान न आये। श्री त्रिपाठी ने डबरा जनपद क्षेत्र में शौचालय निर्माण के लिये दिये गये लक्ष्य को एक माह के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिये। साथ ही प्रत्येक आंगनवाड़ी एवं स्कूल में शौचालय बनवाने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि 200 घरों पर एक स्वीपर का चयन कर सफाई कराने की व्यवस्था करें। स्वीपर को ए पी एल. परिवारों से 10 रूपये प्रति घर के मान से भुगतान कराया जाये। उन्होंने निर्मल ग्रामों में कीचड़ नहीं होने देने के लिये व्यवस्था करने, हैण्डपंपों की मरम्मत कराने, प्लेटफार्म बनवाने एवं सोख्ता गड्डे बनवाने के निर्देश पी एच ई. के अधिकारियों को दिये। कृषि विभाग के अधिकारी को निर्देशित किया गया कि वे कचरे के लिये भू नाडेप बनवायें। इसी प्रकार बी पी एल. सूची से जो नाम हटे हैं उनके राशन कार्ड निरस्त करने तथा 10 जुलाई तक सर्वे पूर्ण करने के निर्देश दिये। कलेक्टर श्री त्रिपाठी ने निर्देश दिये कि मुख्यमंत्री मजदूर सुरक्षा योजना एवं संनिर्माण कर्मकार मण्डल के हितग्राहियों को छात्रवृत्ति, चिकित्सा सहायता, प्रसूति एवं अंत्येष्टि सहायता योजना का लाभ दिलाया जाये। साथ ही इन योजनाओं के हितग्राहियों का सम्मेलन बुलाकर योजना की जानकारी दी जाये एवं उन्हें लाभान्वित किया जाये। इसी प्रकार मध्यान्ह भोजन की समीक्षा करते हुए उन्होंने निर्देश दिये कि भोजन स्व सहायता समूहों से ही बनवाया जाये। इसकी नियमित मॉनीटरिंग हो, ताकि प्रशासनिक नियंत्रण बना रहे। उन्होंने निमाणाधीन सभी किचन शैड शीघ्र पूर्ण कराने की हिदायत दी। बैठक में उन्होंने '' स्कूल चलें'' अभियान, आंगनवाड़ी, दीनदयाल अंत्योदय उपचार योजना, जननी सुरक्षा योजना, परख कार्यक्रम, नामांतरण, बंटवारा तथा सीमांकन के कार्यों की भी विस्तृत समीक्षा की।
दो पेट्रोल पंप की मशीनें सील एक अन्य के खिलाफ भी प्रकरणदो पेट्रोल पंप की मशीनें सील एक अन्य के खिलाफ भी प्रकरण ग्वालियर 3 जुलाई 09। विभिन्न अनियमिततायें मिलने पर नगर के दो पेट्रोलपंप की मशीनें सील कर दी गईं हैं। साथ ही एक अन्य पेट्रोल पंप के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है। जिला कलेक्टर श्री आकाश त्रिपाठी के निर्देशानुसार जिला आपूर्ति नियंत्रक के नेतृत्व में गये दल को छापामार कार्रवाई के दौरान इन पेट्रोल पंप पर अनियमिततायें मिली थीं। जिला आपूर्ति नियंत्रक श्रीमती ज्योतिशाह नरवरिया ने बताया कि शुक्रवार को खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के छापामार दल द्वारा सबसे पहले सिंहपुर रोड मुरार स्थित माँ पेट्रोलियम पंप का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पता चला इस पंप की यूनिट द्वारा पेट्रोल की लगभग 20 मिली. कम मात्रा दी जा रही है। इस अनियमितता पर पंप की मशीन सील कर दी गई है। इसी तरह ट्रान्सपोर्ट नगर स्थित एक्सप्रेस हाइवे फ्यूलिंग सेंटर पर स्पीड डीजल यूनिट से 20 मिली. डीजल कम प्रदाय करते पाया गया। इस पंप की यूनिट भी सील कर दी गई है। साथ ही म प्र. बाँट एवं माप नियम 1985 के तहत प्रकरण भी बनाये गये हैं। रायरू स्थित इन्द्रा ऑटोमोबाइल की जांच भी दल द्वारा की गई। निरीक्षण में पंप पर डीजल एवं पेट्रोल का स्टॉक नहीं पाया गया। यहाँ गत 21 जून से डीजल पंप एवं 8 जून से पेट्रोल पंप बंद था। पंप मालिक द्वारा गत 26 मई 09 के बाद इंडियन ऑयल कंपनी से डीजल व पेट्रोल नहीं मंगाया गया। इस प्रकार बिना सूचना पंप बंद रख कर डीजल पेट्रोल आपूर्ति बाधित करने के कारण इस पंप के खिलाफ मोटर स्प्रिट एवं हाई स्पीड डीजल ऑयल अनुज्ञापन तथा नियंत्रण आदेश के तहत प्रकरण पंजीबध्द किया गया है। इस जांच दल में सहायक आपूर्ति अधिकारी श्री रसिक मोहन श्रीवास्तव, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी श्री अवधेश पाण्डेय तथा नाप तौल निरीक्षक आदि शामिल थे।
जोरदार ऑंधी के साथ जम कर गिरा पानी , तरबतर हुयी चम्बलजोरदार ऑंधी के साथ जम कर गिरा पानी , तरबतर हुयी चम्बल मुरैना 1 जुलाई 09, कल शाम से उमड़ घुमड़ रहे बादलों ने अंतत: राहत की वारिश चम्बल की धरती पर कर ही दी । रात करीब 11 बजे से तेज ऑधी प्रारंभ हुयी और तकरीबन आधा घण्टे बाद जोरदार और लम्बी वारिश हुयी जो कि देर रात तक जारी रही । ऑंधी वारिश के दरम्यान आधे शहर की बिजली बन्द और आधे की चालू रही । गांधी कालोनी की बिजली पहले से ही बन्द चल रही थी , इसलिये वहॉं पहले से ही बिजली न होने से बिजली गयी ही नहीं । बीच बीच में अंधेरे में कई बार गोलीयां चलने की आवाजें आतीं रहीं , संभवत: शादी विवाहों में कल जम कर गोलीयां चलाई गयीं । चम्बल में हिन्दू परिवारों में मान्यता है कि विवाह के वक्त ऑंधी वारिश आ जाने पर गोलीयां चलाने से आसमानी उत्पात टल जाते हैं । मगर वारिश फिर भी जारी रही हालांकि ऑधी बन्द हो गयी थी ।
क्षेत्र की विकास योजना सभी को साथ लेकर बनेगी-नरेन्द्र सिंह तोमरक्षेत्र की विकास योजना सभी को साथ लेकर बनेगी-नरेन्द्र सिंह तोमर Narendra Singh Tomar”Anand” and Rajesh Singh Sikarwar -राजनैताओं को लोकोपयोगी सेवाओं का निजी उपयोग बर्दाश्त नही - बिजली संकट का समाधान जुलाई-अगस्त में संभव -4 जुलाई को होगी शहर विकास पर खुली चर्चा मुरैना 30 जून 09 आज शहर के प्रतिष्ठित राजश्री होटल में पत्रकारों की खचाखच भरी सभा में पत्रकारों से चर्चा करते हुये मुरैना-श्योपुर क्षेत्र के सांसद श्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि आज लोकसभा चुनाव के उपरान्त स्थानीय पत्रकारों से मेरी पहली मुलाकात हो रही है। और यहा से भाजपा को विजयी बनाने में सभी का सहयोग व समर्थन प्राप्त हुआ है, जिसके लिये मैं भारतीय जनता पार्टी की ओर से एवं स्वयं अपनी ओर से सभी का हार्दिक धन्यवाद देता हूँ। विशेष रूप से सभी पत्रकार बन्धुओं के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करता हूँ। श्री तोमर ने बताया कि आगामी 4 जुलाई को प्रदेश के स्थानीय स्वशासन एवं नगरी विकास मंत्री श्री बाबूलाल गौर मुरैना आयेगे। और पत्रकारों से भी चर्चा करेगें। तथा नगरीय विकास पर सभी से खुली चर्चा करेगें। जिससे नगर के विकास का ब्लू प्रिन्ट बन सके। श्री तोमर ने कहा कि 6 जुलाई से पं.श्यामाप्रसाद मुखर्जी के जन्म दिवस से भाजपा का सदस्यता अभियान भी शुरू होगा तथा भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा अपने अपने क्षेत्रों में वृक्षारोपण भी किया जायेगा। अंचल में व्याप्त बिजली संकट पर पत्रकारों द्वारा प्रश्न पूछे जाने पर श्री तोमर ने बताया कि पानी नही बरसने से पैदा हुये संकट के कारण वर्तमान बिजली समस्या पैदा हो गयी है। और जुलाई अगस्त के महीने तक इस समस्या का निदान हो जायेगा। ईश्वर की कृपा रही तो अच्छी जल वर्षा के उपरान्त भरपूर बिजली उपलब्ध हो सकेगी। कुछ राजनैतिक बाहुबलियों द्वारा सरकारी लोकोपयोगी सेवाओं जैसे सरकारी हैण्ड पंम्पों में सीेधे मोटर लगाकर अपने घरों में निजी इस्तेमाल किये जाने पर श्री तोमर ने कहा कि कोई भी राजनैतिक दल या बाहुबली या राजनेता इस प्रकार का कृत्य करता है तो वह अक्षम्य है और सामाजिक अपराधी है। मैं इस की निंदा करता हूँ। जब समर्थ लोग गरीबों के हक जैसे पानी पर डाका डालते है तो ईश्वर का भी हृदय काँप जाता है। किसी को भी ऐसा नही करना चाहिये। संसदीय क्षेत्र के विकास और उन्नति की योजना के सम्बन्ध में श्री तोमर ने कहा कि क्षेत्र के विकास का अनेक पहलुओं और आयामों के संदर्भ में समुचित सुगठित व सुनियोजित परियोजना तैयार की जानी आवश्यक है। इसके लिये सभी पत्रकारों, बुद्धिजीवीयों एवं समाज के सभी वर्गो को साथ बिठालकर चर्चा की जायेगी और पत्रकारों को साथ ले जाकर पूरे क्षेत्र का ब्लू प्रिंन्ट तैयार किया जायेगा एवं क्षेत्र में फै ली विरासतो, ऐतिहासिक संपदाओं का राष्ट्रीय परिप्रेक्ष्य में ख्यातिकरण एवं उनका संरक्षण व पर्यटकीय महत्व प्रतिपादन हेतु व्यापक योजना बनाई जायेगी। बेरोजगार नौजवानों को उचित रोजगार प्राप्त हो तथा काम के अवसर मिले जिससे वें पथ से न भटके इस बात पर विशेष ध्यान दिया जायेगा। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष क्षेत्रीय सांसद नरेन्द्र सिंह तोमर के अलावा जिला अध्यक्ष नागेन्द्र तिवारी, कृषि उद्योग विकास निगम के अध्यक्ष मुंशीलाल, केदार यादव, गजराज सिंह सिकरवार, डा. जितेन्द्र चतुर्वेदी, वरिष्ठ अभिभाषक रामस्वरूप गुप्ता महेश मिश्रा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हमीर पटेल,महिला मोर्चा अध्यक्षा श्रीमती सुमन कुशवाह, श्रीवल्लभ डण्डोतिया सहित पार्टी संगठन के पदाधिकारी मौजूद थे।
बीपीएल सूची से 6 हजार अमीरों के नाम काटे गयेबीपीएल सूची से 6 हजार अमीरों के नाम काटे गये संभागायुक्त डा. कोमल सिंह द्वारा जिला पंचायत के कार्यों की समीक्षा ग्वालियर 30 जून 09 । संभागायुक्त डा. कोमल सिंह ने आज ग्वालियर जिला पंचायत कार्यालय में योजनाओं के कियान्वयन की समीक्षा करते हुये अधिकारियों को निरंतर फील्ड में जाने, निर्माण कार्यों का समय-समय पर अवलोकन करने तथा मुस्तैदी से दायित्व निर्वहन की हिदायत दी । उन्होंने कहा कि गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों को हितग्राही मूलक योजनाओं का लाभ आश्वस्त करें । साथ ही महिलाओं के सशक्तीकरण की दृष्टि से स्व-सहायता समूहों को सही दिशा एवं सहायता देकर आगे लावें । ग्राम पंचायतों तथा विभिन्न विभागों द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में करवाये जा रहे निर्माण कार्यों का सतत निरीक्षण करें ताकि उनकी गुणवत्ता बनी रहे व काम भी तेजी से पूरे हों। समीक्षा बैठक में जिला कलेक्टर श्री आकाश त्रिपाठी , चीफ इंजीनियर विद्युत मंडल श्री गुप्ता, मुख्य वन संरक्षक डा. बिसारिया, वन सरंक्षक श्रीमती समीता राजौरा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री विनोद शर्मा सहित जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, विभागीय जिला अधिकारियों के साथ-साथ जिला पंचायत के सम्मानीय सदस्यगण श्रीमती अरूणा किरार, श्रीमती मीरा रघु केवट, श्री लक्ष्मण सिंह सोलंकी, श्री अवतार सिंह बिजौल, श्री भागीरथ पाल तथा श्री सुरेन्द्र सिंह कमरिया भी उपस्थित थे । बैठक में संभागायुक्त ने गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वालों तथा आरक्षित वर्ग के हित में चलाई जा रही योजनाओं की समीक्षा करते हुये ऐसे परिवारों को हितग्राही मूलक योजनाओं का समन्वित लाभ देकर उनका जीवन स्तर सुधारने पर बल दिया । जिले की बीपीएल सूची अर्थात गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले नागरिकों की लिस्ट में गलत नामों की शुमारी पर चिंता व्यक्त करते हुये उन्होंने सख्ती से पड़ताल करने की हिदायत दी तथा गलत जानकारी के आधार पर इस सूची में शामिल अमीर लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही करने को भी कहा । संभागायुक्त डा. कोमल सिंह ने गरीबी रेखा से ऊपर का जीवन जीने वाले ऐसे नागरिकों को आठ दिन के भीतर अपने नाम बीपीएल सूची से कटवा लेने की हिदायत दी है जिन्होंने प्रलोभनवश अपने नाम इस सूची में गलत जानकारी देकर दर्ज करवा लिये हैं । ज्ञातव्य हो कि जिले की मौजूदा बीपीएल सूची की सघन जांच में अब तक मुरार जनपद के 62 गांवों में 1230, बरई जनपद के 38 गांवों में 1870, डबरा जनपद के 58 गांवों में 1472 तथा भितरवार जनपद के 62 गांवों में 1371 इस प्रकार जिले में अब तक 5 हजार 943 लोगों के नाम गलत ढंग से शामिल पाये जाने पर बीपीएल सूची से काटे जा चुके हैं। जिला कलेक्टर श्री आकाश त्रिपाठी ने बताया कि बीपीएल सूची की जांच का कार्य अभी जारी है तथा भ्रामक जानकारी के आधार पर नाम शामिल करवाने वालों की संख्या दस हजार से भी अधिक हो सकती है । संभागायुक्त डा. कोमल सिंह ने जिले के 3800 स्व-सहायता समूहों में से प्रथम श्रेणी की ग्रेडिंग प्राप्त 1788 समूहों को और अधिक सक्रिय बनाने, उन्हें रिवोल्ंविग फंड का लाभ आश्वस्त करने तथा क्रेडिट मोबलाइजेशन के काम को प्राथमिकता देने की बात की । उन्होंने जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को दस-दस अच्छे समूहों की प्रोफाइल तैयार करने तथा इन समूहों को दिशा देने वाले प्रेरक अधिकारी भी तैनात करने को कहा । बैठक में आदिम जाति अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के उपायुक्त श्री त्रिपाठी ने बताया कि तीन सहरिया गांवों में पक्के मकान बनाने के लिये 75 लाख रूपये की राशि आवंटित की गई है । संभागायुक्त ने जिला कलेक्टर को जल्दी ही इन गांवों को चिन्हित कर आगे की कार्यवाही प्रारंभ करवाने को कहा । बैठक में इंदिरा आवास योजना, कच्चे घरों के उन्नयन, वॉटर शेड, बोरी बन्धान वाले नालों के चिन्हाकन, वृक्षारोपण, चारागाह विकास, शिक्षण संस्थाओं में किचन शेड का निर्माण तथा राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना तहत चलाये जा रहे कार्यों की प्रगति और प्राप्त हो रहे रोजगार पर भी व्यापक पूछताछ की गई । ग्रामीण क्षेत्रों में जहां पंचायतों द्वारा संचालित कार्यों की गति संतोषजनक पाई गई वहीं विभागीय कार्य के लिये श्रमिकों के न मिल पाने के कारण कई स्थानों पर अब तक कार्य ही आरंभ नहीं किये जा सके । ग्वालियर जिले के 18 गांवों में अब भी पानी ढोकर पहुंचाया जा रहा है । संभागायुक्त ने इन स्थानों पर माकूल बन्दोबस्त करने की हिदायत दी ताकि अगले वर्ष इन गांव वालों को गर्मी में भी पानी की दिक्कत न आवे । संभागायुक्त द्वारा मुख्यमंत्री श्रमिक सुरक्षा योजना बावत की गई पूछताछ के उत्तर में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री विनोद शर्मा ने जिले में 18 हजार 405 कार्ड बनाये जाने की जानकारी दी । उन्होंने आगे कहा कि सभी कार्ड वितरित किये जा चुके हैं तथा योजना के तहत अब तक 2271 लोंगों को विविध लाभ दिये गये । संभागायुक्त ने मुख्यमंत्री श्रमिक सुरक्षा योजना के कार्डधारियों का जनपद स्तरीय सम्मेलन आयोजित कर उन्हें जागरूक बनाने के निर्देश दिये । मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने जिले की 106 पंचायतों में समग्र स्वच्छता कार्यक्रम अपनाने तथा 14 पहाड़ियों में वृक्षारोपण करने की योजना की जानकारी दी । उन्होंने आगे कहा कि वृक्षारोपण हेतु अब तक एक लाख तीस हजार गङ्ढे भी खोदे जा चुके हैं । संभागायुक्त ने रबी फसल की तैयारियों बाबत भी सहकारिता, कृषि, एवं उद्यानिकी अधिकारियों से चर्चा की व जरूरी हिदायतें भी दी । विद्युत विभाग संबंधी पूछताछ में ऐसे 19 गांवों का उल्लेख किया गया जहां आंधी तूफान से विद्युत आपूर्ति नहीं हो पा रही । साथ ही ऐसे 15 गांवों का मामला भी सामने आया जिनके पैसे जमा हो जाने के बावजूद नल-जल योजनाओं की विद्युत आपूर्ति अभी तक लंबित है । चीफ इंजीनियर श्री गुप्ता ने इस दिशा में त्वरित कार्यवाही करने का संभागायुक्त को बैठक में आश्वासन दिया । संभागायुक्त ने बैठक में उपस्थित अधिकारियों को वॉटर हार्वेस्ंटिग अपनाने व नागरिकों को इसके लिये अभिप्रेरित करने का आग्रह किया । बैठक उपरांत जिला पंचायत सदस्यों से पृथक मुलाकात में उन्होंने डबरा जनपद के रायपुर ग्राम में विद्यालय प्रारंभ करवाने, जिला पंचायत की उपसमितियों की बैठकें बुलाने सहित सदस्यों द्वारा सुझाय गये परिणाम मूलक तरीके अपनाने की भी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत को हिदायत दी ।
जिला न्यायालय में स्वागत एवं पूछताछ कक्ष का शुभारंग आजजिला न्यायालय में स्वागत एवं पूछताछ कक्ष का शुभारंग आज प्रशासनिक न्यायाधिपति श्री संवत्सर करेंगे शुभारंभ ग्वालियर 30 जून 09। जिला न्यायालय में अब पक्षकारों को प्रकरणों के सुनवाई दिनांक की जानकारी अब आसानी व बिना विलंब के मिल सकेगी। इसके लिये जिला न्यायालय परिसर में स्वागत एवं पूछताछ कक्ष स्थापित किया गया है। इस कक्ष का शुभारंभ उच्च न्यायालय ग्वालियर खण्डपीठ के प्रशासनिक न्यायाधिपति न्यायमूर्ति श्री सुभाष संवत्सर बुधवार को दोपहर दो बजे करेंगे। जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री ए के. मिश्रा ने बताया कि स्वागत एवं पूछताछ कक्ष से आम जनों को इस आशय की जानकारी भी मिल सकेगी कि कौनसा कोर्ट किस कक्ष में संचालित है। उन्होंने बताया कि जिला न्यायालय में दस्तावेजों के कम्प्यूटरीकरण का कार्य भी जारी है, जिससे निकट भविष्य में पूछताछ कक्ष से और भी जल्दी सुनवाई तारीख तथा अन्य जानकारी मिल सकेगी।
नोडल अधिकारियों को बताईं गईं ''स्कूल चलें हम 2009'' की बारीकियाँनोडल अधिकारियों को बताईं गईं ''स्कूल चलें हम 2009'' की बारीकियाँ आज से विद्यालयों में पहुँचकर करेंगे मॉनीटरिंग ग्वालियर 30 जून 09। जिले में '' स्कूल चलें हम'' अभियान को प्रभावी ढंग से मूर्त रूप देने के मकसद से नोडल व जोनल अधिकारी एवं पर्यवेक्षक तैनात किये गये हैं। यह दायित्व सार्वजनिक वितरण प्रणाली की मोनीटरिंग में लगे अमले को सौंपा गया है। इस अमले को '' स्कूल चलें हम'' अभियान को सुव्यवस्थित ढंग से लागू करने की बारीकियां आज यहां आर आई. ट्रेनिंग सेंटर में बताई गईं। यह प्रशिक्षण शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के अमले के लिये पृथक-पृथक सत्रों में आयोजित किया गया। गौरतलब है कि सरकार द्वारा 5 से 14 वर्ष तक के पढ़ने योग्य सभी बच्चों को शाला में भर्ती कराने के मकसद से ''स्कूल चलें हम' अभियान चलाया जा रहा है। प्रशिक्षण कार्यक्रम में अपर जिला दण्डाधिकारी श्री आर के. जैन ने कहा कि '' स्कूल चलें हम 2009'' अभियान के लिये नियुक्त समस्त नोडल अधिकारी आवंटित क्षेत्र के प्रत्येक विद्यालय में पहुँचे। विद्यालयों में लक्षित बच्चों के सर्वे कार्य, दीवाल लेखन, विद्यालय भवन की साफ-सफाई, पाठय पुस्तक वितरण एवं शौचालय की उपलब्धता व उसके उपयोग की स्थिति अवश्य देखें। साथ ही विद्यार्थियों के मान से शिक्षकों की पदस्थापना व छात्र-छात्राओं की उपस्थिति की जानकारी भी निर्धारित प्रपत्र में प्रस्तुत करें। ज्ञात हो नोडल अधिकारियों को तीन जुलाई तक अपना प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के लिये कहा गया है। श्री जैन ने कहा कि अभियान का मुख्य उद्देश्य 5 से 14 वर्ष तक के पढ़ने योग्य सभी बच्चों को शाला में भर्ती कराना है। अत: नोडल अधिकारी इस दिशा में किये जा रहे प्रयासों को बारीकी से देखें। प्रशिक्षण में यह भी निर्देश दिये गये कि नोडल अधिकारी भ्रमण के दौरान स्थानीय समुदाय व पालक शिक्षक संघ के सदस्यों से भी अवश्य मिलें और उन्हें अभियान की जानकारी दें। साथ ही उनसे शिक्षा गतिविधियों की वस्तु स्थिति की जानकारी भी लें। जिला शिक्षा अधिकारी श्री के के. द्विवेदी ने प्रशिक्षण में कहा कि यदि किसी शाला में शिक्षक आदतन अनुपस्थित रहता है या वह स्कूल चलें हम अभियान के प्रति उदासीन है तो यह टीप निरीक्षण प्रपत्र में अवश्य अंकित करें, ताकि उसके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा सके। जिला शिक्षा केन्द्र के परियोजना समन्वयक श्री सुभाष शर्मा ने बताया कि आज आयोजित प्रशिक्षण के प्रथम सत्र में शहरी क्षेत्र के लिये तैनात 104 नोडल अधिकारियों व द्वितीय चरण में ग्रामीण क्षेत्र के 201 नोडल अधिकारियों को प्रशिक्षित किया गया। इस तरह आज कुल 335 नोडल अधिकारियों को '' स्कूल चलें हम अभियान'' के बारे में विस्तार से बताया गया। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहे नोडल अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई प्रस्तावित की जा रही है।
दूसरी पुलिस जनसुनवाई में अधिकारियों ने गंभीरता से सुनी नागरिकों की समस्यायेंदूसरी पुलिस जनसुनवाई में अधिकारियों ने गंभीरता से सुनी नागरिकों की समस्यायें ग्वालियर 30 जून 09। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की पहल पर पुलिस से संबंधित दूसरी जनसुनवाई आज यहां हुई। जनसुनवाई पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय, पुलिस उपमहानिरीक्षक, पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, एस डी ओ पी. एवं सी एस पी. कार्यालय तथा थाना स्तर पर की गई। इन स्थानों पर बड़ी संख्या में नागरिक अपनी अपनी समस्याओं के आवेदन लेकर पहुँचे। अधिकांश मामलों में समस्याओं के निराकरण के संबंध में अधिकारियों द्वारा तुरंत आदेश जारी किये गये। अधिकारियों के इस अच्छे व्यवहार से आवेदनकर्ता संतुष्ट नजर आये। ग्वालियर जोन के पुलिस महानिरीक्षक श्री अरविन्द कुमार के समक्ष कुल 6 प्रकरण आये। इन आवेदनकर्ताओं में श्री राजाराम पुत्र श्री रतन सिंह निवासी जलालपुरा ग्वालियर, श्री भानुप्रताप चौरसिया अध्यक्ष अल्प वेतनभोगी कर्मचारी संघ, सेवा निवृत्त डी एस पी. श्री विश्वनाथ दुबे, श्रीमती मुन्नीदेवी भदौरिया धर्मपत्नी स्व. बाबूसिंह सिकन्दर कम्पू ग्वालियर, कमर लाल पुत्र श्री प्रभूदयाल जाटव ग्राम भदरौनी जिला शिवपुरी तथा श्री एन आर. जाधव, आसा जाधव एवं श्री सुनील जाधव शामिल हैं। सेवा निवृत्त डी एस पी. श्री विश्वनाथ दुबे द्वारा अपने वेतन, विभागीय जांच में दी गई सजा एवं अवकाश आदि के निराकरण के संबंध में आवेदन दिया गया। इसके अलावा अन्य आवेदन मारपीट, मकान पर जबरन कब्जा करने, बदले की भावना से अपहरण एवं झूठा अपराध दर्ज कराने संबंधी प्राप्त हुये। इन आवेदनों को पुलिस महानिरीक्षक द्वारा संबंधित पुलिस अधीक्षकों को जांच के लिये भेजा गया है। इसी प्रकार पुलिस उप महानिरीक्षक श्री एस एम. अफजल के समक्ष तीन प्रकरण आये। इनमें वरिष्ठ पत्रकार श्री राकेश अचल द्वारा पत्र प्रस्तुत कर सुझाव दिया गया कि पुलिस कर्मचारियों के डयूटी के घण्टे अधिक हैं इन्हें कम किया जाये। यह प्रस्ताव डी आई जी. द्वारा वरिष्ठ कार्यालय की ओर भेज दिया गया है। श्री भगवान सिंह जाट निवासी भगेह जिला ग्वालियर द्वारा थाना गिजौर्रा के अन्तर्गत धारा 302 के आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की गई। इसी प्रकार श्री सुदामा प्रसाद शर्मा, श्री मनोज पाल व श्री भोला प्रसाद मिश्रा निवासी रामगढ़ कालोनी घोसीपुरा ग्वालियर द्वारा शिकायत की गई कि आरोपी द्वारा उनके मकानों की सरकारी नाली रोक दी गई है। इस संबंध में आवेदन पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश संबंधित थाना प्रभारी को दिये हैं। पुलिस अधीक्षक श्री ए. साँई मनोहर के कार्यालय में हुई जनसुनवाई में कुल 38 आवेदन आये। जिनमें अधिकांश आवेदकों के मकान, जमीन एवं प्लाट आदि पर अवैध कब्जे से संबंधित थे। इनके अलावा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, एस डी ओ पी. एवं सी एस पी. के कार्यालय एवं थाना स्तर पर भी जनसुनवाई की गई। वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा नागरिकों की समस्याओं को पूरी गंभीरता से सुना गया और उन्हें न्याय दिलाने का भरोसा दिया।
बेवसाइट का बिजली पानी सप्लाई पूरी तरह बन्द, पिछले 60 घण्टे से नहीं है बिजलीबेवसाइट का बिजली पानी सप्लाई पूरी तरह बन्द, पिछले 60 घण्टे से नहीं है बिजली समाचार अपडेशन - खेद सूचना हमें खेद है कि मुरैना म.प्र. में चल रही पिछले एक माह से बिजली कटोती विगत चार पाँच दिन से पूरे दिन और रात की बिजली कटोती में बदल जाने के कारण समाचार अद्यतन नहीं हो पा रहा है । विद्युत व्यवस्था सही होने या प्रशासनिक परिवर्तनों के बाद पूर्ववत अद्यतन किया जा सकेगा । अभी शहर मुरैना में 27 जून से वेबसाइट ग्वालियर टाइम्स के गांधी कालोनी मुरैना स्थित कार्यालय की बिजली सप्लाई का फीडर पूरी तरह अलग करके केवल वेबसाइट के कार्यालय के आसपास बिजली और पीने का पानी सप्लाई पूरी तरह बन्द कर दी गई है पिछले करीब 60 घण्टे से वेबसाइट कार्यालय क्षेत्र में बिजली पानी पूरी तरह बन्द होने के कारण अब अपडेट संभव नहीं है, परिणामत: भिण्ड, मुरैना और ग्वालियर के कुछ समाचार जो कि मुरैना के गांधी कालोनी कार्यालय से किये जाते हैं अब अपडेट होना संभव नहीं हैं अन्य कार्यालयों व अन्य शहरों से होने वाले अपडेट यथावत जारही रहेंगे । हमारा वायदा है हम अपनी पूर्व घोषित बनिया प्रशासन और भ्रष्टाचार तथा आपराधिक मामलों सम्बन्धी खबर अवश्य प्रकाशित करेंगे । अभी वेबसाइट कार्यालय की बिजली पानी सप्लाई मुरैना में पूरी तरह बन्द कर दिये जाने से समाचार अद्यतन संभव नहीं है ।
ताजा समाचारः बिजली अभी तक गोल रात 12.10मुरैना 28 जून 09, रात के 12 बज कर 10 मिनिट तक बिजली अभी तक गुल है ।
आज शहर मुरैना में के.एस.आयल मिल पर भारी पथराव एवं गोलियाँ चलने की खबर है । काँग्रेसी विधायक ऐदल सिंह कंसाना समर्थक गूजर ट्रक चालकों एवं भाजपा समर्थित के.एस.आयल के बीच नेशनल हाईवे पर जम कर पथराव होने तथा गोलियाँ चलीं । पुलिस ने भारी दवाब के चलते उल्टे ठुके पिटे ट्रक चालक के खिलाफ ही मामला दर्ज कर लिया है विस्तृत खबर बिजली आने के बाद ।
-----------------------------------------------------------------
Ovi Mail: Get mail on your mobile or the web
http://mail.ovi.com
भाजपा समर्थक फैक्ट्री पर पथराव गोलीबारीमुरैना 28 जून 09 , आज शहर मुरैना में के.एस.आयल मिल पर भारी पथराव एवं गोलियाँ चलने की खबर है । काँग्रेसी विधायक ऐदल सिंह कंसाना समर्थक गूजर ट्रक चालकों एवं भाजपा समर्थित के.एस.आयल के बीच नेशनल हाईवे पर जम कर पथराव होने तथा गोलियाँ चलीं । पुलिस ने भारी दवाब के चलते उल्टे ठुके पिटे ट्रक चालक के खिलाफ ही मामला दर्ज कर लिया है विस्तृत खबर बिजली आने के बाद ।
-----------------------------------------------------------------
Ovi Mail: Create an account directly from your phone
http://mail.ovi.com
बिजली कटौती लोग सडकों पर, पुतले फूंकेमुरैना 28 जून 09 इन दिनों चंबल में चल रही अघोषित व अचानक भारी बिजली कटोती से चम्बल में हडकंप मचा है ।
कल और परसों जहाँ पूरे दिन और पूरी रात भर बिजली कटी वहीं आज रात भर बिजली गुल रहने के बाद सुबह 4 बजे से ही धुंआधार बिजली कटौती भी यथावत जारी है और आज सुबह चार घण्टे के अलावा आज दोपहर 11 बजे से ही बिजली काट दी । जिससे नागरिकों में भारी रोष व्याप्त है । खबर लिखे जाने व प्रकाशित किये जाने के वक्त तक बिजली गोल थी । उल्लेखनीय है कि इन दिनों ग्वालियर चम्बल क्षेत्र भीषण गर्मी की चपेट में है । गुस्साये लोगों ने कई पावर डिस्ट्रीब्यूशन ट्रांसफार्मर आग लगा कर फूंक दिये . कई जगह पुतले भी फूंके गये ।
पत्रकारों ने कलेक्टर के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करायी है और केन्द्र सरकार को ज्ञापन भेज कर निलंबित करने व बर्खास्त करने की माँग की है । वहीं उपभोक्ताओं ने बिना बिजली मिले भुगतान किये पैसों की वापसी की माँग की है । विस्तृत खबर बिजली आने के बाद ।
-----------------------------------------------------------------
Ovi Mail: Free email account from Nokia
http://mail.ovi.com
आखिर बरस ही गये बदरा, कटोती पर तमाचामुरैना 28 जून 09, आखिर आसमान पर छाये बादलों का मिजाज बदला और दिल पिघल गया । भारी बिजली कटोती का और सरकारी कहर का दंश झेल रहे लोगों की तकलीफ पर जैसे आसमान भी रो पडा और जम कर रोया । शाम को 4 बज कर 20 मिनिट पर बेरहम कसाईयों की बिजली कटोती को धता बताते हुये ठंडी हवाओं के झोंकों के साथ जोरदार वारिश कर फर्जी राम भक्तों के रावण राज को ताल ठोक कर चुनौती दे डाली । दम है प्यारे तो इन ठंडी हवाओं को रोक कर दिखाओ ।
कारे बामन और बनिया प्रशासन कुदरत तुम्हारा संग नहीं दे रही । इशारा काफी है ।
खबर लिखे जाने और प्रकाशित किये जाने तक मस्त झमाझम वारिश जारी थी । साथ ही बिजली कटोती भी लगातार जारी थी ।
-----------------------------------------------------------------
Ovi Mail: Get mail on your mobile or the web
http://mail.ovi.com
नव नियुक्त राज्यपाल श्री ठाकुर का 30 जून को शपथ ग्रहण समारोहनव नियुक्त राज्यपाल श्री ठाकुर का 30 जून को शपथ ग्रहण समारोह Bhopal:Saturday, June 27, 2009 मध्यप्रदेश के नव नियुक्त राज्यपाल श्री रामेश्वर ठाकुर मंगलवार 30 जून, 2009 को प्रदेश के राज्यपाल पद की शपथ ग्रहण करेंगे। शपथ ग्रहण समारोह राजभवन में पूर्वान्ह 11.50 बजे से अपरान्ह 12.20 बजे तक आयोजित किया जायेगा। नव नियुक्त राज्यपाल श्री ठाकुर 30 जून को सुबह 10 बजे जेट एयरवेज के विमान से भोपाल विमानतल पर पहुचेंगे।
मुरैना को मिले 3 लाख रूपये, पेयजल व्यवस्था के लिये चार जिलो को 31.75 लाख रूपये आवंटितमुरैना को मिले 3 लाख रूपये, पेयजल व्यवस्था के लिये चार जिलो को 31.75 लाख रूपये आवंटित Bhopal:Saturday, June 27, 2009 राज्य शासन ने धार, बुरहानपुर, मुरैना तथा छिन्दवाड़ा जिलो में पेयजल परिवहन कार्यो के लिए द्वितीय किश्त के रूप में 31 लाख 75 हजार रूपये राशि का आवंटन प्रदान किया है। राहत आयुक्त म.प्र. द्वारा जारी आदेश के अनुसार इसमें से धार जिले को 12 लाख 25 हजार रूपये, बुरहानपुर को एक लाख 50 हजार रुपये, मुरैना को तीन लाख रुपये और छिन्दवाड़ा जिले को 15 लाख रूपये की राशि आवंटित की गई है। इस राशि का उपयोग सूखा, पेयजल संकट आदि समस्याओं से निपटने के बारे में जारी स्थाई दिशा-निर्देशों तथा आपदा-राहत निधि के मानदंडों के अनुसार करने की हिदायत दी गई है। जारी निर्देशों के अनुसार पेयजल परिवहन कार्य में जनभागीदारी को प्रोत्साहित किया जायेगा। यह कार्य ग्राम पंचायतों के माध्यम से कराया जायगा और इसमें ठेकेदारों का उपयोग प्रतिबंधित रहेगा।
रोज खुलेंगीं कण्ट्रोल: राशन दुकानों संबंधी आदेश जारीरोज खुलेंगीं कण्ट्रोल: राशन दुकानों संबंधी आदेश जारी Bhopal:Saturday, June 27, 2009 राज्य शासन ने मध्यप्रदेश खाद्य सामग्री वितरण नियंत्रण आदेश 1960 के खंड-4 के अनुसरण में बनाई गई मध्यप्रदेश खाद्य पदार्थ सार्वजनिक नागरिक पूर्ति वितरण स्कीम 1991 के पद 7 में उल्लेखित प्रावधानों के अंतर्गत राशन दुकानों के खुलने के दिनों को लेकर हाल ही में नया निर्णय लिया है। इसके अनुसार प्रदेश के अंतर्गत संचालित शासकीय उचित मूल्य की दुकानें प्रत्येक माह के प्रत्येक सप्ताह में साप्ताहिक अवकाश के केवल एक दिन तथा शासन द्वारा घोषित सार्वजनिक अवकाश के दिनों को छोड़कर प्रत्येक दिन निर्धारित समय पर खोली एवं बंद की जायेंगी। इसके आदेश गत दिवस जारी कर दिये गये हैं। इस बारे में निर्णय का दृढ़ता एवं गंभीरता से परिपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये हैं। राज्य शासन द्वारा पूर्व में जारी आदेश इस आदेश के जारी होने के दिनांक से निरस्त कर दिये गये हैं।
बड़े नगर निगमों में हो सकता है स्वयं का निजी सुरक्षा बलबड़े नगर निगमों में हो सकता है स्वयं का निजी सुरक्षा बल Bhopal:Saturday, June 27, 2009 प्रदेश के बड़े नगर निगमों में स्वयं का निजी सुरक्षा बल हो सकता है। यह सुरक्षा बल विषम परिस्थितियों में पुलिस बल को सहयोग करेगा। साथ ही निगम सम्पत्ति की सुरक्षा में भी इसकी भूमिका महत्वपूर्ण हो सकती है। उक्त सुझाव आज यहां नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री बाबूलाल गौर की अध्यक्षता में उनके निवास पर आयोजित एक बैठक में आया। नगरीय प्रशासन मंत्री श्री बाबूलाल गौर ने उक्त सुझाव को अच्छा बताते हुए लागू करने की मंशा जाहिर की।
दक्षिण- पश्चिमी मानसून म.प्र. में छाया ग्वालियर चम्बल में भी आहटदक्षिण- पश्चिमी मानसून म.प्र. में छाया ग्वालियर चम्बल में भी आहट Southwest Monsoon Covers Vidarbha region According to the latest observations by the India Meteorological Department, the Southwest monsoon has further advanced today, the 27th June 2009, into entire Vidarbha, remaining parts of Talengana, some more parts of Madhya Pradesh, Chhattisgarh and Orissa. The northern limit of monsoon passes through (Lat. 23.0°N / Long. 60.0°E and Lat. 23.0°N / Long. 65.0°E), Bhuj, Baroda, Indore, Hosangabad, Rajnandgaon, Cuttack, Balasore, Bankura and Gangtok. This indicates that the conditions are favourable for further advance of southwest monsoon over some more parts of Madhya Pradesh, Chhattisgarh and Orissa and remaining parts of West Bengal & Sikkim and some parts of Bihar, Jharkhand and East Uttar Pradesh during next 2- 3 days. Current Meteorological Conditions are as follows: · An off shore trough at mean sea level extends from north Konkan coast to Kerala coast. · An upper air cyclonic circulation in middle Tropospheric levels over west central Bay of Bengal. · An upper air cyclonic circulation in lower levels over north Chhattisgarh and neighbourhood. · Fairly widespread to scattered rainfall has occurred over west Madhya Pradesh, Chhattisgarh, south Orissa, Vidarbha and Telangana.
नर्रा रहे मीडिया का टेंटुआ ऐंठा, बिजली पानी पूरी तरह बन्द, ग्वालियर चम्बल में कोहरामनर्रा रहे मीडिया का टेंटुआ ऐंठा, बिजली पानी पूरी तरह बन्द, ग्वालियर चम्बल में कोहराम 19 घण्टे तक चैलेन्ज के साथ ठोक के बिजली कटौती, पानी सप्लाई अपने आप ही बन्द हम अमन चाहते हैं जुल्म के खिलाफ, फैसला गर जंग से होगा तो जंग ही सही ! ग्वालियर/ भिण्ड/ मुरैना/ श्योपुर 16- 27 जून 09 , सरकार से पंगा यानि खुलेआम दंगा ! ग्वालियर चम्बल संभाग में पिछले 1 जून से की जा रही अंधाधुन्ध अघोषित कटौती पर जहाँ आम जनता और वकीलों ने सड़को पर उतर कर आन्दोलन तथा विरोध प्रदर्शन के जरिये भारी भभ्भर मचा रखा था वहीं मीडिया दनादन और धुऑंधार बिजली कटौती के खिलाफ खबरें लगाने में जुटा था ! अंतत: सरकार को जो करना था वह उसने कर डाला, भारत की दो कहावत बड़ी मशहूर हैं एक तो - काला बामन गोरा ..... इसका मतलब और अर्थ म.प्र. वासी इस समय भली भांति समझ रहे हैं दूसरी भैंस पूंछ उठायेगी तो का करेगी.....गोबर ! यानि जित्ती ज्यादा से ज्यादा बिगाड़ने की ताकत होगी बस उत्ता ही बिगाड़ेगी ! ग्वालियर चम्बल वाले इन दिनों इन कहावतों से रोजाना दो चार हो रहे हैं ! बदला बदला बदला, बदला लेना केवल चम्बल वालों का प्रायवेट हक ही नहीं बल्कि सरकार भी इस हक से परिपूर्ण है ! नर्रा रहे मीडिया और आन्दोलन कारीयों को आखिर सबक सिखाते हुये ग्वालियर चम्बल के समूचे जिले में शहरों और गॉवों में सोमवार 15 जून से सरकार ने खासी रणनीति के तहत विशेष कार्यवाही की ! हुआ ये कि चुन चुन कर कुछ चुनिन्दा क्षेत्र विशेषों में बिजली सप्लाई सुबह नियमित बिजली कटौती के साथ रात 1 बजे तक के लिये पूरी तरह बन्द कर दी ! बिजली सप्लाई बन्द होने से पीने का पानी अपने आप ही बन्द हो गया ! और सरकार के कहर से इन पीड़ित क्षेत्र विशेष में बिजली पानी के लिये त्राहि त्राहि मच गयी ! 23 जून से यह बिजली कटौती सबेरे 6 बजे से रात 3 बजे तक कर दी । मजे की बात ये रही कि बिजली घर पर जब इस सम्बन्ध में चर्चा की गयी तो बिजली घर वालों का रिरियाते हुये जवाब था कि का करें साब आप तो जानते ही हैं, हम मजबूर हैं ऊपर से जबरदस्ती बिजली काटने का आदेश दिया है, कारो बामन है, बमहनियाई तो दिखावेगा ! बिजलीघर के इस अप्रत्याशित जवाब को हमने रिकार्ड किया है ! कारो बामन तो स्टेट लेवल पर है लेकिन मुरैना मे तो बनियों की सरकार है, प्रभारी मंत्री, संभाग आयुक्त, कलेक्टर से लेकर एस.ई. जे.ई सब बनिये बैठे हैं, ये बनिये कब से बमहिनयाई करने लगे, हम गरजे, वह फिर रिरियाया ! का करें साब हम पर दया रखना, हम मजबूर हैं ! चलो खैर उस गरीब छोटे कर्मचारी से आगे बात करना बेकार था लेकिन यह अनुभव सारे विश्व के साथ शेयर करने लायक जरूर है ! खैर बिजली काटने से हमें नुकसान कम सरकार को नुकसान ज्यादा है , समाचार नहीं प्रकाशित होते तो साली सरकार के नहीं छपते, हमारा आलेख कभी रूकता नहीं, पूरी दम लगा लें तो भी रोक नही सकते ! खैर म.प्र. स्वर्णिम राज्य बनने जा रहा है, पूत के पाँव पालने में नजर आ रहे हैं, जब आप पूरे संभाग में पूरी प्रशासनिक सरकार केवल एक जाति विशेष की बैठा देते हैं तब ऐसा ही होता है, यह हमारा पुराना अनुभव है ! खैर मुरैना की सरकार तो सेठ जी के हाथों में है सो यहाँ जो भी अफसर रहेगा सेठ जी का आदमी ही रहेगा, कोई हैरत की बात नहीं ! पता नहीं कैसे पुलिस विभाग में अभी तक बनिये क्यों नहीं भेजे , मुख्यमंत्री शिवराज सिंह जी हमारी इल्तजा है कि मुरैना पुलिस जो अब तक ठीक ठाक चल रही है, कोई बनिया एस.पी. और सी.एस.पी. तलाश के मुरैना भिजवा दो, दूसरी जाति के अफसर शोभा नहीं दे रहे और ऐसे लग रहे हैं जैसे बगुलों के बीच में हँस घुस बैठे हों । बनिये कलेक्टर और कमिश्नर यहॉं पहले भी रहे हैं लेकिन सरकार की आजादी से लेकर ऐसी दुर्दशा हमने आज तक नहीं देखी । और हॉं लगे हाथ एकाध बनिये को जिला पंचायत और शिक्षा विभाग में भी भिजवा देना, जिससे बनिया प्रशासन की टेढ़ी नजर इन विभाग पर से हट जाये । बनिया प्रशासन अभी उन्हीं विभागों पर कहर ढा रहा है जहॉं बनिये अफसर नहीं हैं । अभी प्रभारी मंत्री की पत्रकारवार्ता को गुजरे महज दो हफ्ते ही गुजरे हैं और बिजली कटौती पर प्रभारी मंत्री की पत्रकारों ने 70 फीसदी टाइम तक खिंचाई की ओर मंत्री को बिना जवाब दिये ही पत्रकार वार्ता खत्म करके बिलबिलाते हमने ऑखों से देखा था ! संयोग देखिये कि प्रभारी मंत्री भी बनिया है ! यानि ऊपर से नीचे तक तराजू तनी है ! अब का कहिये - अंजामे गुलिस्तां का होगा, हर जगह तराजू ठुकी हुयी ! तौल के मिलेगी पानी और बिजली, नर्राओगे तो टेंटुआ दाब के कटेगी बिजली और पानी ! बनिया प्रशासन के कारनामों पर हमने पूरी रिपोर्ट तैयार की है और हम जगत को बताने के भारी इच्छुक हैं कि कैसे चम्बल में इन दिनों हर चीज पर हर सरकारी काम पर सौदेबाजी होती है और भ्रष्टाचार का नंगा ताण्डव चम्बल में चल रहा है, केवल भ्रष्टाचार ही नहीं बल्कि कई नंगे सच इस रिपोर्ट में हैं । हमें नहीं लगता कि आपका बनिया प्रशासन इसे छपने देगा , हॉंलांकि इस रिपोर्ट का 70 फीसदी भाग चम्बल पर और 30 फीसदी भाग समूचे मध्यप्रदेश पर है , हम आपके स्वर्णिम मध्यप्रदेश के कुछ राज फाश करने के लिये बेताब हैं, कुछ मामले तो तत्काल कार्यवाही योग्य हैं । बिजली रही तो वायदा है जल्दी ही इसकी पूरी श्रंखला छापेंगें भी और कार्यवाही भी करवायेंगें । आप नहीं करोगे तो कोई और करेगा । विष वृक्षों को उखाड़ फेंकना अपना पुराना शौक है । हम इसे उखाड़ फेंकेंगे यह हमारा प्रण है । बिजली नहीं रहे ये दुआ करना, जब तक बिजली नहीं तभी तक टोपी सलामत मानना सेठजी । ये भारत का नया संविधान है, नया संस्करण है भईये जहाँ हर अफसर, मंत्री और मातहत बनिया होवेगा, तराजू साथ रखेगा, ठाला बैठा तौल बॉट करेगा, धरजा और मरजा का राग अलापेगा ! ऐसी की तैसी लोकतंत्र की करेगा ! जय श्री राम, जय हिन्द, जय भारत !
भारी बिजली कटौती से फिर थर्रायी चम्बलमुरैना 26 जून 09 इन दिनों चंबल में चल रही अघोषित व अचानक भारी बिजली कटोती से चम्बल में हडकंप मच गया है ।
कल और परसों जहाँ पूरे दिन और रात भर बिजली कटी वहीं आज सुबह से ही धुंआधार बिजली कटौती भी यथावत जारी है बिजली कंपनी अपनी घोषणा पर कायम नहीं रह सकी और आज सुबह चार घण्टे के अलावा आज दोपहर 11 बजे से ही बिजली काट दी । जिससे नागरिकों में भारी रोष व्याप्त है । खबर लिखे जाने व प्रकाशित किये जाने के वक्त तक बिजली गोल थी । उल्लेखनीय है कि इन दिनों ग्वालियर चम्बल क्षेत्र भीषण गर्मी की चपेट में है ।
-----------------------------------------------------------------
Ovi Mail: Making email access easy
http://mail.ovi.com
|
This Is Popular Blog of Gwalior Times Group
यह आपकी अतिथि पुस्तिका है Thanks for visiting!
मित्रो यहॉं हम अपनी चन्द उन पसन्दीदा पुस्कों का उल्लेख कर रहे हैं, जिन्हें हम खुद से अच्छा लेखक और विचारक मानते हैं, और हमारे जीवन में क्रान्तिकारी परिवर्तन लाने में जिनका अहम योगदान है । तथा वे भी जो हमें व्यक्तिगत तौर पर पसन्द हैं । जो जीवन को आदर्श, सरस, सरल और सुरूचिपूर्ण व सबसे अलग (भीड़ से अलग) तथा कुछ विशिष्ट बनातीं हैं । मौका मिले तो पढि़ये जरूर ।
| ||||||||||||