NARENDRA 的个人资料CHAMBAL KI AWAZ चम्बल की...照片日志列表更多 工具 帮助

日志


गन्ना मत उगाओ- सुन्‍दर लाल बहुगुणा

 

उद्धरण

YouTube - गन्ना मत उगाओ
  

दिल्‍ली में 96 फीसदी महिलायें असुरक्षित - 96% Delhi women feel unsafe: Report

दिल्‍ली में 96 फीसदी महिलायें असुरक्षित

अबला जीवन हाय तुम्‍हारी यही कहानी ............ 96% Delhi women feel unsafe: Report
 


Chor Aur Police- A FILM ON MORENA POLICE

 

उद्धरण

YouTube - Chor Aur Police
  

Gwalior - BJP Leader Yashodhara Raje Leads with 21,318 Votes to nearest Ashok Singh INC upto 10th Round

Gwalior - BJP Leader Yashodhara Raje Leads with 21,318 Votes to nearest Ashok Singh INC upto 10th Round

Gwalior - Yashodhara - BJP- Leads 10075

Gwalior - BJP Leader Yashodhara Raje Leads with 10,075 Votes to nearest Ashok Singh INC upto 4th Round

MORENA- BJP - Narendra Singh Tomar Leads 70,000

MORENA- BJP - Narendra Singh Tomar Leads 70,000 v/s RamNivas Ravat INC

मुरैना में मतदान के दौरान बसपाईयों का उपद्रव, जम कर गोलीबारी और गुण्‍डागर्दी मचाई, तीन घायल

मुरैना में मतदान के दौरान बसपाईयों का उपद्रव, जम कर गोलीबारी और गुण्‍डागर्दी मचाई, तीन घायल

बसपाई गुण्‍डों का भाजपाईयों पर कहर, जम कर चलाईं गोलींयां

फर्जी अफवाह फैलाने पर न्‍यूज चैनल के खिलाफ मामला, आयोग का नोटिस

दिमनी अम्‍बाह विधानसभाओं में अफवाहें फैलाकर बदली मतदान की दिशा

सुमावली विधानसभा में लज्‍जाराम ने किये पोलिंग कैप्‍चर  

अतर सिंह डण्‍डोतिया (संवाददाता एवं फोटोग्राफर ग्‍वालियर टाइम्‍स)

इस समाचार के फोटो एवं वीडियो वेबसाइट पर देखें तथा आई बी.एन. जोश 18 का वीडियो देखने हेतु यहॉं क्लिक करें

मुरैना 30 अप्रेल, छिटपुट घटनाओं को छोड़ मुरैना संसदीय क्षेत्र में आमतौर पर मतदान शान्तिपूर्ण व निर्विघ्‍न संपन्‍न हुआ ।

मुरैना संसदीय क्षेत्र के अम्बाह, सुमावली और दिमनी विधानसभा क्षेत्रों के कुछ मतदान केंद्रों पर राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प और बूथ पर कब्जा करने की कोशिशों के दौरान हुई फायरिंग में तीन लोग घायल हो गए।

सुमावली विधानसभा क्षेत्र के कासपुरा मतदान केंद्र पर भारतीय जनता पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच हुई झड़प में बीएसपी समर्थकों की ओर से चली गोली से बीजेपी के मतदान एजेंट सरनाम सिंह सिकरवार घायल हो गए। सिकरवार को मुरैना के जिला अस्पताल में दाखिल कराया गया है।

इसी विधानसभा क्षेत्र के गुडाचंबल गांव में बीएसपी के समर्थकों ने सूबेदार सिंह नामक व्यक्ति को गोली मार दी। सूबेदार को उपचार के लिए ग्वालियर भेजा गया है। आरोपियों ने परिवार के दो अन्य सदस्यों पर भी धारदार हथियार और लाठी से हमला कर उन्हें घायल कर दिया।

इसी संसदीय क्षेत्र के अम्बाह विधानसभा क्षेत्र के सबसुखकापुरा मतदान केंद्र पर पुलिस द्वारा की गई फायरिंग में एक व्यक्ति के घायल होने की सूचना है। गोली लगने से जख्मी विश्वनाथ सिंह तोमर को मुरैना जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मुरैना के ही दिमनी विधानसभा क्षेत्र के किशनपुर, कीरतपुर मतदान केंद्रों पर पुलिस और उपद्रवियों के बीच फायरिंग होने की खबर मिली है। पुलिस ने यहां मतदान केंद्र पर कब्जा करने की उपद्रवियों की मंशा को नाकाम कर दिया।

रैन बसेरा पर ई.वी.एम. हुयी खराब

शहर मुरैना सिंगल बस्‍ती स्थित रैन बसेरा मतदान केन्‍द्र पर करीब एक घण्‍टे मतदान रूका रहा, ई.वी.एम. मशीन खराब हो गयी थी 1 जिसे बाद में ठीक कर मतदान चालू हुआ ।

सबसुख का पुरा में पुलिस ने मारी गोलीयां

दिमनी विधानसभा क्षेत्र में सबसुख का पुरा मतदान केन्‍द्र पर भाजपा के मतदाताओं पर किसी दीक्षित नामक बसपा समर्थक पुलिस कर्मी ने अंधाधुन्‍ध फायरिंग कर दीं और तकरीबन 20- 25 फायर किये तथा विश्‍वनाथ सिंह तोमर पुत्र महाराज सिंह तोमर जो कि मतदान करने गया था, को पुलिस थानेदार दीक्षित ने मतदान से रोका जब वह वोट डालने के लिये वहीं खड़ा रहा तो दीक्षित ने उसके पैरों में गोलीयां मार दीं तथा 20 25 फायर किये, फरियादी की हालत नाजुक है । मुरैना जिला चिकित्‍सालय में भर्ती है ।

गलेथा मोतीपुरा में बसपाईयों ने भाजपा एजेण्‍ट को गोली मारी

सुमावली विधानसभा के मोतीपुरा गलेथा मतदान केन्‍द्र पर कांसपुरा के बसपाईयों हरिजन व ऋषीश्‍वर ब्राह्मणों ने सैकड़ा संख्‍या में धावा बोल कर मतदान कैप्‍चर हेतु जम कर गोलीयां चलाईं, पथराव किया और मतदान केन्‍द्र पर मतदान एजेण्‍टों को मारा पीटा तथा भाजपा के एजेण्‍ट सरनाम सिंह सिकरवार पुत्र गुलाब सिंह सिकरवार को गोली मार दी, जिससे वह घायल हो गया और जिला चिकित्‍सालय मुरैना में नाजुक हालत में भर्ती है ।

सत्‍यप्रकाश को हाकीयों से फोड़ा

सत्‍यप्रकाश शर्मा निवासी मुरैना भाजपा का मतदाता था, उसे केशव कालोनी के ब्राह्मणों ने मतदान नहीं करने दिया और हाकीयों से फोड़ दिया वह जिला चिकित्‍सालय मुरैना में नाजुक हालत में भर्ती है ।

नरेन्‍द्र सिंह तोमर और शिवमंगल सिंह तोमर घायलों से मिले

मुरैना जिला चिकित्‍सालय में सभी घायलों से मिलने राष्‍ट्रीय जनता दल के नेता नरेन्‍द्र सिंह तोमर और दिमनी विधान सभा के विधायक शिवमंगल सिंह तोमर मिलने गये और घायलों से बातचीत कर घटनाओं का विस्‍तृत ब्‍यौरा लिया ।

बसपाईयों ने हर हथकण्‍डा अपनाया

चुनाव येन केन प्रकारेण जीतने के लिये बसपा नेताओं ने हर ओछा बड़ा हथकण्‍डा इस्‍तेमाल किया । जहॉं कई बसपा कार्यकर्ता केवल अफवाहें फैलाने के काम में लगे रहे और एक अफवाह यह भी फैला दी कि भाजपा पार्षद अनिल गोयल अल्‍ली को भाजपा प्रत्‍याशी नरेन्‍द्र सिंह तोमर ने चॉंटा मार दिया है । जबकि यह अफवाह सरासर गलत सिद्ध हुयी जब खुद अनिल गोयल अल्‍ली ने इसका खण्‍डन किया और बताया कि नरेन्‍द्र सिंह तोमर से उनकी भेंट सबेरे से नहीं हुयी है और ऐसा कभी हो ही नहीं सकता । कुछ लोग इसे कांग्रेसीयों की शरारत बता रहे हैं । दूसरी अफवाह एक न्‍यूज चैनल के मार्फत फैलवाई गयी और न्‍यूज चैनल ने सबेरे से ही फर्जी खबर प्रसारित करना शुरू कर दी कि मुरैना में रोरियापुरा में दलितों को वोट डालने से रोका गया है । यह खबर भी सरासर फर्जी थी और वीडियो फुटेज जाली थे । लिर्वाचन आयोग के आदेश पर दो न्‍यूज चैनलों को इस फर्जी खबर के प्रसारण से निर्वाचन प्रभावित करने और मिथ्‍या साक्ष्‍य गढ़ने, और उनका उपयोग करने के सम्‍बन्‍ध में आपराधिक प्रकरण दर्ज किये जाने हेतु नोटिस जारी कर दिये हैं । वहीं बसपाईयों ने हर उपद्रव में हरिजनों को साथ रखा जिससे मौका पड़ने पर हरिजन एक्‍ट का उपयोग किया जा सके ।

कांग्रेसियों ने भी अपनाये हथकण्‍डे

दिमनी व अम्‍बाह विधानसभा क्षेत्रों में कुछ कांग्रेसी शराब के नशे में धुत्‍त होकर गालियां बकते और रूतबा बघारते हुये मतदान केन्‍द्रों पर घूमे तथा स्‍वयं को भाजपा प्रत्‍याशी नरेन्‍द्र सिंह तोमर का कार्यकर्ता बताते हुये कहा कि उन्‍हें मुफ्त शराब और लड़कियां मिलीं है तथा हर मतदाता को उन्‍होंने 250 रू. नरेन्‍द्र सिंह तोमर की तरफ से बंटवाये हैं, और मॉं बहिन की गालियां बकते हुये मतदाताओं से कहा कि तोमर को वोट देना । लोगों ने चिढ़कर इसके बाद तोमर के बजाय कांग्रेस को वोट देना शुरू कर दिये । यह किस्‍सा दिमनी विधानसभा के गोठ गॉंव के मतदान केन्‍द्र पर हमने ऑंखों से देखा ।

सुमावली विधानसभा के एक मतदान केन्‍द्र पर एक कांग्रेसी नेता लज्‍जाराम पाराशर ने सबेरे से ही मतदान केन्‍द्रों पर कब्‍जे कर लिये और नंगी तलवार और कुल्‍हाड़ी लेकर बैठा रहा तथा उसने न तो ब्राह्मणों को न गूजरों को और न दलितों को मतदान केन्‍द्र पर आने दिया, तथा कई गॉंवों में जाकर मतदाताओं को धमका आया कि अगर वोट डालने आये तो काट डालेगा ।

मतदान सामग्री का वितरण 28 और 29 अप्रैल को सामग्री वितरण हेतु कर्मचारी नियुक्त

मतदान सामग्री का वितरण 28 और 29 अप्रैल को सामग्री वितरण हेतु कर्मचारी नियुक्त

       भिण्ड 25 अप्रैल 2009  लोकसभा निर्वाचन हेतु भिण्ड संसदीय क्षैत्र के लिए मतदान दलों को सामग्री का वितरण 28 और 29 अप्रैल को किया जावेगा। सामग्री वितरण हेतु सभी तैयारियों पूर्ण कर ली गई है।

       कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सुहेल अली से प्राप्त जानकारी के अनुसार भिण्ड जिले की 5 विधानसभा क्षैत्र में अटेर, भिण्ड और मेहगांव क्षैत्र के मतदान केन्द्रों की सामग्री का वितरण कलेक्ट्रैट परिसर भिण्ड में तथा विधानसभा क्षैत्र लहार के मतदान केन्द्रों के लिए सामग्री तहसील परिसर से तथा विधानसभा क्षैत्र गोहद के मतदान दलों के लिए सामग्री का वितरण शासकीय महर्षि आरविन्द महाविद्यालय परिसर से किया जावेगा। सामग्री वितरण हेतु प्रत्येक विधानसभा क्षैत्र के लिए 5 काउन्टर बनायेगें। जिन पर कर्मचारियों की डयूटी लगा दी गई है इसीप्रकार दतिया जिले की तीन विधानसभा क्षेत्रों के लिये सामग्री का वितरण शासकीय बालक उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर दतिया से प्रात:7 बजे से किया जावेगा।

       श्री अली ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र अटेर के लिये काउन्टर क्रमांक एक पर मतदान क्रमांक एक से 44 तक सर्वश्री बीआर दिवाकर सहायक ग्रेड-2, रामलखन शाक्य सहायक ग्रेड-3, रामशरण तिवारी सहायक ग्रेड-2, कमलेश दुबे सहायक ग्रेड 3,  विजय  कुशवाह  भृत्य,  दशरथ  सिंह  भृत्य, रामऔतार भृत्य, काउन्टर क्रमांक दो पर मतदान केन्द्र क्रमांक 45 से 88 तक सोभाग्य चौधरी कोषलेखालिपिक, अशोक अर्गल सहायक ग्रेड-3, वृजेश अग्निहोत्री, रामवरन शर्मा सहायक ग्रेड-2, नरेन्द्र कुमार बघेल भृत्य, मुन्नालाल भृत्य, शिवनन्दन भृत्य, काउन्टर क्रमांक तीन पर मतदान केन्द्र क्रमांक 89 से 132 तक अजय सिंह भदौरिया, आनन्दसिंह सहायक ग्रेड-3, राजेन्द्र कुमार दीक्षित, ओमप्रकाश सिंह सहायक ग्रेड-3, बलवीर श्रीवास भृत्य, कालिका प्रसाद भृत्य, किशन सिंह भदौरिया भृत्य, काउन्टर क्रमांक 4 पर मतदान क्र 133 से 176 तक आरके सुहाने आडीटर, रामदत्त सिंह सहायक ग्रेड-3, अमरेश शर्मा सहायक ग्रेड-3, लाखाराम भृत्य, समोखीलाल भृत्य, अशोक बरहादिया भृत्य, काउन्टर क्रमांक 5  पर मतदान केन्द्र क्रमांक 177 से 220 सतीश शाक्य गणक, घनश्याम श्रीवास सहायक ग्रेड-3, दिनेश इटारिया सहायक ग्रेड-3, शीतल माझी सहायक ग्रेड-3, मुन्नालाल सोनी भृत्य, किशनलाल शर्मा भृत्य, छोटेलाल प्रजापति भृत्य, शंकरलाल दौहरे तहसीलदार अटेर शामिल है।

       इसीप्रकार विधानसभा क्षेत्र 10 भिण्ड के लिए काउन्टर क्रमांक एक पर मतदान क्रमांक 1 से 40 तक सर्वश्री  एनके माहौर लेखा सहायक, सुखदेव सहायक ग्रेड-2, केके श्रीवास्तव एडीईओ, बृजेन्द्र सिंह सहायक ग्रेड-3, राकेश सिसोदिया सहायक ग्रेड-3, श्यामसिंह भृत्य, रामलाल कोरकू भृत्य, काउन्टर क्रमांक दो पर मतदान केन्द्र क्रमांक 41 से 80 एसएन सोनी कोष लेखालिपिक, प्रयाग सिंह सहायक ग्रेड-2, रामसुन्दर शर्मा एडीईओ, रमेश शर्मा सहायक ग्रेड-3, अवधेश सुमन सहायक ग्रेड-3, मांगीलाल भृत्य, राजेश बसूली भृत्य, काउन्टर क्रमांक तीन पर मतदान केन्द्र 81 से 120 तक गोरवसिंह कुशवाह कोष लेखा लिपक, वीरेन्द्र सिंह सहायक ग्रेड-2, पीताम्बर सिंह तोमर एडीईओ, संतोष भदौरिया मानचित्रकार, पुष्पेन्द्र सिंह सहायक ग्रेड-3, बलवीर सिंह भृत्य, पंचम सिंह भृत्य, काउन्टर क्रमांक चार पर मतदान केन्द्र क्रमांक 121 से 160 महावीर प्रसाद जैन लेखापाल, रवीन्द्र सिंह सिकरवार जूडाई, सुनील बाबू जैन एडीईओ, छोटेलाल सिंह सहायक ग्रेड-3, केपी शर्मा सहायक ग्रेड-2, जगदीश भृत्य, शकील अहमद खां ब भृत्य, काउन्टर क्रमांक पाच पर मतदान केन्द्र क्रमांक 161 से 201 तक राकेश यादव सहायक ग्रेड-3, रामबाबू देवेश लेखापाल, सुजीत सिंह मौर्य उपयंत्री, हरदयाल सहायक ग्रेड-3, राजकुमार जैन अध्यापक,विजय प्रताप सिंह भृत्य, केदार शर्मा भृत्य, केआर चौकीकर तहसीलदार भिण्ड शामिल है।

       विधानसभा क्षेत्र 12 मेहगांव के लिए काउन्टर क्रमांक एक पर मतदान क्रमांक एक से 44 तक प्रमोद श्रोती कनिष्ठ लेखाधिकारी, शकील खां सहायक ग्रेड-3, विजय सिंह कौशल सहायक ग्रेड-3, उमेश नरवरिया सहायक ग्रेड-3, बृजेश दैपुरिया सहायक ग्रेड-3, रघुवीर भृत्य, रमेश भृत्य, काउन्टर क्रमांक दो पर मतदान केन्द्र क्रमांक 45 से 88 तक पूरन सिंह गोले लेखापाल, सुशील शर्मा सहायक ग्रेड-3, मुनीश राजौरिया सहायक ग्रेड-3, रामसिया विमल लेखापाल, रतन सिंह सहायक ग्रेड-3, सुरेन्द्र कुमार भृत्य, नन्दकिशोर भृत्य, काउन्टर क्रमांक तीन  पर मतदान केन्द्र क्रमांक 89 से 132 तक सीताराम राठौरिया लेखापाल, रतीराम जाटव सहायक ग्रेड 3, गोपाल सिंह भदौरिया सहायक ग्रेड-2, केके थापक सहायक ग्रेड-3, आनन्दपाल सिंह भृत्य, सुग्रीव भृत्य, काउन्टर क्रमांक चार पर मतदान केन्द्र क्रमांक 133 से 176 तक आरआर वरैया सहायक ग्रेड2, सुधीर कोरकू सहायक ग्रेड-2, सुधीर कोरकू सहायक ग्रेड-3, मनोज जैन लेव टेक, केएन शर्मा सहायक ग्रेड 3, रामविलास शाक्य लेवटेक, अभिलाख सिंह भृत्य, बुद्व सिंह भृत्य, काउन्टर क्रमांक पांच पर मतदान केन्द्र क्रमांक 177 से 220 तक योगेन्द्र सिंह वरसेना कोष लेखा लिपिक, बालकिशन जाटव सहायक ग्रेड-2, राजेन्द्र बाथम एमपी डब्ल्यू, भुवन सिंह कुशवाह सहायक ग्रेड-2, हमीर सिंह नरवरिया एनएमए, सुघर सिंह भृत्य, तलव मेहमूद भृत्य, काउन्टर क्रमांक 6 पर मतदान केन्द्र क्रमांक 221 से 261तक एमएल गोयल एपीसी वित्त सेवा, प्रेमनारायण सोनी सहायक ग्रेड-3, मनोज कुमार सुमन प्रशिक्षक, दिनेश कुमार ओझा सहायक ग्रेड-3, कोकसिंह भृत्य, अमरनाथ भृत्य, बुन्दर भृत्य, संतोष तिवारी तहसीलदार मेहगांव शामिल है।

मतदाता जागरूकता अभियान 5 से 20 मार्च तक चलाया जावेगा

मतदाता जागरूकता अभियान 5 से 20 मार्च तक चलाया जावेगा

सभी 1129 मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं को प्रशिक्षण दिया जावेगा

भिण्ड 4 मार्च 2009

       कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सुहेल अली ने कहा कि मतदाताओं को इलेक्ट्रोनिक वोटिंग मशीन के उपयोग के प्रति जागरूक बनाने के लिए भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विशेष जागरूकता अभियान चलाया जावेगा। इस अभियान के तहत नोडल अधिकारी 5 मार्च से 20 मार्च तक मतदान केन्द्रों पर पहुंचकर मतदाताओं को जानकारी प्रदान करेगें। जिले की सभी 5 विधानसभाओं के 1129 मतदान केन्द्रों पर प्रशिक्षण का आयोजन किया जावेगा।

       श्री अली  ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता जागरूकता अभियान का संचालन किया जा रहा है। इसके अन्तर्गत भिण्ड विधानसभा क्षैत्र के अन्तर्गत  6 मार्च 2009 को प्राथमिक शासकीय भवन मजरा कल्यानपुरा, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्र नं 6,8 अकोडा, माध्यमिक शाला भवन उत्तरी भाग विलाव, माध्यमिक शाला भवन पूर्वी जामना, माध्यमिक शाला भवन पश्चिमी जामना, प्राथमिक शाला भवन रूर, प्राथमिक शाला भवन मंगदपुरा, माध्यमिक शाला भवन पूर्वी सगरा, माध्यमिक शाला भवन पश्चिमी सगरा, प्राथमिक शाला भवन पेवली, प्राथमिक शाला भवन अतरसूमा, माध्यमिक विद्यालय आदर्श वैरागपुरा पूर्वी भिण्ड, विकास खण्ड कार्यालय भिण्ड, कार्यालय प्र तिलहन संघ भिण्ड, डांक बंगला कमरा नम्बर एक अटेर रोड भिण्ड, उमावि क्रमांक 2 कमरा नम्बर 78 भिण्ड शामिल है।

7 मार्च 2009 को प्राथमिक शाला भवन रछेडी, नगरपंचायत भवन अकोडा, माध्यमिक शाला भवन दक्षिणी भाग विलाव, प्राथमिक शाला भवन कुम्हरौआ, प्राथमिक शाला भवन पूर्वी भाग खेरा, प्राथमिक शाला भवन चन्दूपुरा, प्राथमिक शाला भवन चन्दूपुरा, प्राथमिक शाला भवन गुलालपुरा सगरा, माध्यमिक शाला भवन पश्चिमी कोट, प्राथमिक शाला भवन जामपुरा, कन्या उमावि भिण्ड, कार्यालय उद्योग विभाग का भिण्ड, माध्यमिक शाला भवन पूर्वी वीरेन्द्र नगर भिण्ड, डांक बंगला कमरा नम्बर तीन अटेर रोड भिण्ड, उमावि क्रमांक दो स्टाफ रूम, उमावि कमरा नम्बर 9 अकोडा शामिल है।

       8 मार्च2009 को प्राथमिक शाला भवन मजरा मोहरसिंह का पुरा, नगरपंचायत भवन अकोडा, कन्या शाला भवन उत्तरी विलाव, प्राथमिक शाला भवन खादरगऊघाट, माध्यमिक शाला भवन पश्चिमी भाग ढोंचरा, माध्यमिक शाला भवन उत्तरी भाग बबेडी, माध्यमिक शाला भवन उत्तरी ककहरा, माध्यमिक शाला भवन रौरा, शाप्रावि नवीन भवन महावीरगंज भिण्ड, शाप्रावि नवीन भवन महावीरगंज भिण्ड, कन्या महाविद्यालय पुराना किला भिण्ड, श्रम कार्यालय पुराना किला भिण्ड, टीसीपीसी भवन भिण्डद्व नगरपालिका भवन कमरा नम्बर एक भिण्ड, अशासकीय एलबीएस माध्यमिक विद्यालय उत्तरी नवादाबाग भिण्डद्व उमावि क्रमांक एक उत्तरी भाग भिण्डद्व कार्यालय उमावि क्रमांक एक कक्ष क्रमांक एक भिण्ड शामिल है।

       9 मार्च 2009 को माध्यमिक शाला भवन कचोंगरा, माध्यमिक शाला भवन सिकहटा, प्राथमिक शाला भवन पुलेह, माध्यमिक शाला भवन दक्षिणी भाग दबोहा, माध्यमिक शाला भवन उत्तरी भाग दबोहा, प्राथमिक शाला भवन मजरा किशोर सिंह का पुरा ढोंचरा, माध्यमिक शाला भवन पूर्वी नयागांव, प्राथमिक शाला भवन सरसई, नगरपालिका भवन नया उत्तरी भाग क्रमांक एक, नगरपालिका नया भवन दक्षिणी कक्ष , शामावि पुरानी बस्ती कमरा नम्बर दो दक्षिणी, जनता बाउमावि भिण्ड, राजेन्द्र कान्वेट स्कूल भिण्ड, जैन महाविद्यालय उत्तरी भाग भिण्ड, कार्यालय शासकीय उमावि क्र एक भिण्ड शामिल है।

       13 मार्च 2009 को माध्यमिक शाला भवन मजरा हीरालाल का पुरा, माध्यमिक शाला भवन पूर्वी भाग मजरा मोहनसिंह का पुरा, माध्यमिक शाला भवन पूर्वी भाग पुलावली, प्राथमिक शाला भवन पूर्वी भाग कीरतपुरा, माध्यमिक शाला भवन मजरा चकरा ढोंचरा, प्राथमिक शाला भवन मजरा मनकाबाग बबेडी, माध्यमिक शाला भवन पश्चिमी नयागांव, प्राथमिक शाला भवन मधूपुरा, पीएचई कार्यालय पानी की टंकी महावीर गंज, उप संचालक कार्यालय कृषि भिण्ड, यदुनाथ महाविद्यालय भिण्ड, बीटीआई कार्यालय भिण्ड, कार्यालय उप संचालक शिक्षा उत्तरी भिण्ड, इमानुअल मिशन हाई स्कूल गौरी किनारा पूर्वी शामिल है।

14 मार्च 2009 प्राथमिक शाला भवन मजरा रूपसहाय का पुरा, प्राथमिक शाला भवन अकहा, माध्यमिक शाला भवन पश्चिम भाग पुलावली, प्राथमिक शाला भवन विरधनपुरा, प्राथमिक शाला भवन पुरा ढूमना, माध्यमिक शाला भवन अतरसूमा, प्राथमिक शाला भवन मजरा हरनाथपुरा बबेडी, प्राथमक शाला भवन मजरा नयागांव, माध्यमिक शाला भवन हार की जमेह, निराला रंग बिहार मेला पण्डाल, शासकीय कन्या प्राथमिक विद्यालय पुलिस लाईन भिण्ड, जनता बाउमावि स्टाफ रूम भिण्ड, जनता बाउमावि भिण्ड, बीटीआई कार्यालय भिण्ड, प्राथमिक शाला भवन पूर्वी भाग काटनजीन भिण्ड, रमन कन्या उमावि भिण्ड शामिल है।

 15 मार्च 2009 को प्राथमिक शाला भवन मजरा रूपसहाय का पुरा, माध्यमिक कन्या शाला भवन पूर्वी ऊमरी, माध्यमिक कन्या शाकीय भवन पश्चिमी ऊमरी, आंगनबाडी भवन पांडरी, प्राथमिक शाला भवन सालिगपुरा, प्राथमिक शाला भवन बीसलपुरा, माध्यमिक शाला भवन मजरा नदरौली बबेडी, प्राथमिक शाला भवन मजरा दिवियापुरा नयागांव, माध्यमिक शाला भवन पूर्वी टेहनगुर, निराला रंग बिहार मेला पण्डाल भिण्ड, पुराना नगरपालिका भवन किले के नीचे भिण्ड, प्राथमिक शाला भवन हरवंश की खोड भिण्ड, कार्यालय म.प्र. परिवहन निगम भिण्ड, प्राथमिक शाला भवन चन्दनपुरा भिण्ड, मुन्नालाल उमावि भिण्ड शामिल है।

16 मार्च 2009 को  प्राथमिक शाला भवन परसोना, उमावि क्रमांक नम्बर एक ऊमरी, उमावि क्रमांक नम्बर 4 ऊमरी, माध्यमिक शाला भवन कमरा नम्बर दो पांण्डरी, प्राथमिक शाला भवन भटमासपुरा, माध्यमिक शाला भवन पूर्वी लहरौली, माध्यमिक शाला भवन पश्चिमी लहरौली, प्राथमिक शाला भवन मजरा हवलदारसिंह का पुरा, प्राथमिक शाला भवन उत्तरी जखमोली, माध्यमिक शाला भवन पश्चिमी टेहनगुर, कार्यालय जिला पंचायत भिण्ड, माध्यमिक शाला भवन बुनियादी क्रमांक एक व दो भिण्ड, एमजेएस छात्रावास भिण्ड, कार्यालय म.प्र. परिहवन निगम भिण्ड, अटल बिहारी वाल मंदिर अटेर रोड उत्तरी, अटल बिहारी बाल मंदिर अटेर रोड दक्षिणी, कार्यालय पशु माता महामारी कक्ष का उत्तरी, कार्यालय पशु माता महामारी कक्ष का दक्षिणी शामिल है।

17 मार्च 2009 को माध्यमिक शाला भवन पूर्वी बाराकलां, प्राथमिक शाला भवन गेहदपुरा ऊमरी, प्राथमिक शाला भवन पश्चिमी भाग बाराकला, माध्यमिक शाला भवन कमरा नम्बर तीन पाण्डरी, माध्यमिक शाला भवन बिजपुरी, माध्यमिक शाला भवन मध्य भाग लहरौली, प्राथमिक शाला भवन मजरा चार घर का पुरा, प्राथमिक शाला भवन दक्षिणी भाग जखमौली, प्राथमिक शाला भवन सनावई, जीवाजी क्लब पूर्वी भाग भिण्ड, जीवाजी क्लब पश्चिमी भाग भिण्ड, माध्यमिक शाला भवन बुनियादी क्रमांक तीन भिण्ड, माध्यमिक शाला भवन बुनियादी भिण्ड, एमजेएस छात्रावास भिण्ड, नगरपालिका भवन हाल भिण्ड, नगरपालिका भवन भिण्ड, बिहारी वाल मंदिर अटेर रोड दक्षिण भाग, बिहारी बाल मंदिर अटेर रोड उत्तरी भाग, माध्यमिक शाला भवन कटरा मोहल्ला दक्षिण भाग भिण्ड, माध्यमिक शाला भवन कटरा मोहल्ला पश्चिम भाग भिण्ड शामिल है।    18 मार्च 2009 को  प्राथमिक शाला भवन मानपुरा, प्राथमिक शाला भवन किटी, माध्यमिक शाला भवन रमपुरा, माध्यमिक शाला भवन पूर्वी चन्दूपुरा, प्राथमिक शाला भवन पूर्वी मोतीपुरा, प्राथमिक शाला भवन मजरा कोकसिंह का पुरा, प्राथमिक शाला भवन दक्षिणी ओझा, प्राथमिक शाला भवन द्वार, कार्यालय जल संसाधन विभाग भिण्ड, शाप्राथमिक विद्यालय गांधीशाला भिण्ड, एमजेएस छात्र संघ भिण्ड, मगलम भवन उत्तरी भाग भिण्ड, मंगलम भवन दक्षिणी भाग भिण्ड, गोपाल गौशाला पश्चिमी भाग भिण्ड, गोपाल गौशाला पूर्वी भिण्ड शामिल है।

19 मार्च 2009 को माध्यमिक शाला भवन पूर्वी भाग चरथर, माध्यमिक शाला भवन पश्चिमी भाग चरथर, प्राथमिक शाला भवन बझाई, प्राथमिक शाला भवन ईश्वरी, प्राथमिक शाला भवन रहला, प्राथमिक शाला भवन गुसींग, माध्यमिक शाला भवन उत्तरी ग्राम सुल्तान सिंह का पुरा, प्राथमिक शाला भवन डूगरपुरा, शासकीय माध्यिमक विद्यालय एसएएफ कक्ष भिण्ड, सामुदायिक भवन राजहोली भिण्ड, सामुदायिक भवन राजहोली भिण्ड, शासकीय प्राथमिक विद्यालय नवीन भवन सुभाष्ज्ञनगर, गांधी वाचनालय भिण्ड शामिल है।

20 मार्च 2009 को प्राथमिक शाला भवन ग्राम रतनूपुरा, माध्यमिक शाला भवन खरिका, शासकीय माध्यमिक विद्यालय एसएएफ कक्ष भिण्ड, आदर्श शामावि भवन वैरागपुरा, शाप्रावि नवीन भवन सुभाषनगर, माध्यमिक शाला भवन दक्षिणी ग्राम सुल्तान सिंह का पुरा शामिल है।

       इसीप्रकार विधानसभा क्षेत्र गोहद के अन्तर्गत 5 मार्च 2009 को माध्यमिक शाला भवन भौनपुरा, माध्यमिक शाला भवन बरौना, प्राथमिक शाला भवन बकनासा, प्राथमिक शाला भवन बारा, प्राथमिक शाला भवन कचनपुर, माध्यमिक शाला भवन नौनेरा, उमावि शेरपुर, प्राथमिक शाला भवन टेटोन, प्राथमिक शाला भवन नागौर, प्राथमिक शाला भवन पडराई, प्राथमिक शाला भवन एण्डोरी, प्राथमिक शाला भवन छरेटा, उमावि रायतपुरा, उमावि भवन खनेता, प्राथमिक शाला भवन कनीपुरा, प्राथमिक शाला लोधे की पाली, माध्यमिक शाला भवन चन्दोखर, माध्यमिक शाला भवन ऐनो, प्राथमिक शाला भवन सुहांस, प्राथमिक शाला भवन राय की पाली शामिल है।

       6 मार्च 2009 को प्राथमिक शाला भवन जसरथ पुरा, प्राथमिक शाला भवन पिपहाडी, प्राथमिक शाला भवन फतेहपुर, उमावि बिरखडी, प्राथमिक शाला भवन कीरतपुरा, प्राथमिक शाला भवन छीमका, प्राथमिक शाला भवन चक सर्वा, माध्यमिक शाला भवन सर्वा, प्राथमिक शाला भवन तुकेडा, प्राथमिक शाला भवन गुरीखा, प्राथमिक शाला भवन इकहारा, प्राथमिक शाला भवन सिंगवारी, प्राथमिक शाला भवन घिरौगी, प्राथमिक शाला भवन मालनपुर, प्राथमिक शाला भवन लहचूरा, माध्यमिक शाला भवन टुडीला, प्राथमिक शाला भवन पिपरौली, प्राथमिक शाला भवन माहौ, प्राथमिक शाला भवन आलौरी, प्राथमिक शाला भवन ऐचाया शामिल है।

       7 मार्च 2009 को प्राथमिक शाला भवन ऐचाया, प्राथमिक शाला भवन कठुंवाहाजी, प्राथमिक शाला भवन बरथरा, प्राथमिक शाला भवन नावली, प्राथमिक शाला भवन गोहदी, प्राथमिक शाला भवन सिकसौदा, प्राथमिक शाला भवन रूद्व सरकार, प्राथमिक शाला भवन चन्दहारा, प्राथमिक शाला भगवासा, शाला माध्यमिक भवन सर्वोदय गोहद, विकास खण्ड कार्यालय गोहद, शाउमावि बालक गोहद, नगरपालिका भवन गोहद, प्राथमिक शाला इन्द्रा कन्या, प्राथमिक शाला खरोअगेट, माध्यमिक विद्यालय शाला भवन क्रमांक 2, प्राथमिक शाला बजरंग गोहद, कन्या उच्चतर माध्यमिक गोहद, प्राथमिक शाला भवन बडागर, प्राथमिक शाला बाकेपुर शामिल है।

       8 मार्च 2009 माध्यमिक शाला भवन पिपरसाना, माध्यमिक शाला भवन रामपुर, प्राथमिक शाला भवन डिरमन, प्राथमिक शाला भवन पाली, प्राथमिक शाला कलियानपुरा, प्राथमिक शाला चम्हेणी, प्राथमिक शाला भवन चितौरा, प्राथमिक शाला भवन माधौगढ, प्राथमिक शाला भवन अरौआ, प्राथमिक शाला भवन कठुवा गुर्जर, प्राथमिक शाला भवन बनीपुरा, प्राथमिक शाला भवन खुर्द, प्राथमिक शाला भवन सढखेरिया, प्राथमिक शाला धमसा, प्राथमिक शाला जटवापुरा, प्राथमिक शाला मदनपुरा, माध्यमिक शाला भवन खितौली, प्राथमिक शाला भवन गडरोली, प्राथमिक शाला भवन वीपुरा, प्राथमिक शाला भवन खडेर शामिल है।

9 मार्च 2009 प्राथमिक शाला भवन बघराई, प्राथमिक शाला भवन गिरगांव, प्राथमिक शाला भवन इटायदा, प्राथमिक शाला भवन निवरौली, प्राथमिक शाला भवन झांकरी, प्राथमिक शाला भवन मकरैटा, प्राथमिक शाला भवन छरैटा, प्राथमिक शाला भवन मदनपुरा, प्राथमिक शाला भवन गुहीसर, प्राथमिक शाला भवन अतरसोहा, प्राथमिक शाला भवन अंतौआ, प्राथमिक  शाला  भवन  अंगसौली,  प्राथमिक  शाला  भवन सिलोहा, प्राथमिक शाला भवन पिपहाडी, प्राथमिक शाला भवन मडरौली, प्राथमिक शाला भवन नैनोली, प्राथमिक शाला भवन केशवपुरा, माध्यमिक शाला भवन इटायली, माध्यमिक शाला भवन घमूरी शामिल है।

13 मार्च 2009 प्राथमिक शाला कैरोली, प्राथमिक शाला भवन डांग छैकुरी, प्राथमिक शाला भवन भडैरा, माध्यमिक शाला भवन लुहारपुरा, प्राथमिक शाला भवन बरौली, प्राथमिक शाला भवन महुअरी, माध्यमिक शाला भवन देहगांव, प्राथमिक शाला भवन बम्हरोली, प्राथमिक शाला भवन मखौरी, प्राथमिक शाला भवन वाखौली, प्राथमिक शाला भवन सौरा, प्राथमिक शाला भवन रसनौल, प्राथमिक शाला भवन खेरियावर, प्राथमिक शाला भवन जमदारा, प्राथमिक शाला भवन रतवा, प्राथमिक शाला भवन सहरौली, प्राथमिक शाला भवन पखेजिया, प्राथमिक शाला खेरिया चांदन, प्राथमिक शाला भवन किटेहना शामिल है।

14 मार्च 2009  उमावि मौ, कन्या उमावि मौ, नगरपालिका मौ, प्राथमिक शाला खेरिया जल्लू, प्राथमिक शाला भवन देगवा, माध्यमिक शाला भवन किटी, प्राथमिक शाला भवन जारैट, प्राथमिक शाला अधियारी खुर्द, प्राथमिक शाला भवन अधियारी कला, प्राथमिक शाला भवन असोहना, प्राथमिक शाला भवन बडेरा मौ, प्राथमिक शाला भवन रूपावई, प्राथमिक शाला भवन मघन, प्राथमिक शाला भवन गुरियाची शामिल है।

ग्‍वालियर चम्‍बल में प्रतिबंधित मोबाइलों की भरमार, धड़ल्‍ले से बिक रहे हैं चीनी मोबाइल

ग्‍वालियर चम्‍बल में प्रतिबंधित मोबाइलों की भरमार, धड़ल्‍ले से बिक रहे हैं चीनी मोबाइल

नरेन्‍द्र सिंह तोमर ‘’आनन्‍द’’

ग्‍वालियर/भिण्‍ड/मुरैना 17 जनवरी 09, भारत सरकार ने बगैर इंटरनैशनल मोबाइल इक्विपमंट आइडंटिटी (आईएमईआई) के खुले बाजार में बिकने वाले सस्‍ते मोबाइलों, एसेम्‍बल्‍ड मोबाइलों और चीनी मोबाइलों पर प्रतिबंध लगा दिया हो किन्‍तु ग्‍वालियर चम्‍बल अँचल में आज भी न केवल इनका इस्‍तेमाल धड़ल्‍ले से जारी है बल्कि बिक्री भी दनादन जारी है ।

उल्‍लेखनीय है कि सुरक्षा के लिए खतरा बन रहे चीनी मोबाइल फोन पर अब सरकार मोबाइल फोन ऑपरेटरों के जरिए शिकंजा कसने जा रही है। सरकार ने सभी मोबाइल फोन ऑपरेटरों

से कहा है कि अगर उनका कोई ग्राहक बिना इंटरनैशनल मोबाइल इक्विपमंट आइडंटिटी (आईएमईआई) वाला फोन इस्तेमाल कर रहा है तो यह उनकी जिम्मेदारी है कि वे उसका फोन तुरंत बंद कर दें। अगर ऑपरेटर ऐसे कनेक्शन बंद नहीं करेंगे तो सरकार उन पर ऐसे हर कनेक्शन के लिए प्रतिदिन के हिसाब से जुर्माना लगाएगी।

सरकारी सूत्रों के मुताबिक टेलिकॉम डिपार्टमंट ने सभी मोबाइल ऑपरेटरों को इस बारे में अधिसूचना भेज दी है। जुर्माने की शुरुआत 6 जनवरी 2009 से बताई गई है। हर 15 दिन बाद जुर्माना दोगुना कर दिया जाएगा। यह प्रक्रिया 15 अप्रैल 2009 तक चलेगी। अगर इस अवधि में भी मोबाइल ऑपरेटरों ने बिना आईएमईआई मोबाइल सेट वाले कनेक्शन बंद नहीं किए तो फिर 15 अप्रैल के बाद वे एक भी नया कनेक्शन जारी नहीं कर पाएंगे।

उल्लेखनीय है कि सुरक्षा एजंसियां लगातार यह मुद्दा उठा रही हैं कि जो लोग बिना आईएमईआई नंबर वाला चीनी मोबाइल इस्तेमाल कर रहे हैं, उनका कनेक्शन तुरंत काट दिया जाना चाहिए। सुरक्षा एजंसियां ऐसे फोनों को इसलिए सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा बता रही हैं, क्योंकि इनका पता लगाना संभव नहीं होता है। चीन में बने हजारों मोबाइल फोनों में या तो आईएमईआई नंबर होता ही नहीं है या फिर हजारों सेटों पर एक ही नंबर होता है।

गृह मंत्रालय ने इस बारे में सभी राज्य सरकारों को भी सतर्क किया था। कुछ राज्यों ने तो चीनी मोबाइल फोन जब्त करना भी शुरू कर दिया था। यूपी ने सबसे पहले शुरुआत की थी। सुरक्षा एजंसियों के मुताबिक चीनी फोनों का इस्तेमाल आतंकी कर रहे हैं। हैदराबाद की मक्का मस्जिद में विस्फोट के लिए ऐसे ही फोन का इस्तेमाल किया गया था। इस मामले में आज तक जांच एजंसियां अभियुक्तों तक नहीं पहुंच पाई है।

टेलिकम्यूनिकेशन उपकरण बनाने वाली चीनी कंपनियों पर सुरक्षा एजंसियों की पैनी नजर है। ऐसी दो प्रमुख कंपनियों के बारे में केंद को सूचित किया गया है कि चीनी कंपनियां अपने उपकरणों के जरिए जासूसी कर रही हैं।

लेकिन इसके विपरीत ग्‍वालियर चम्‍बल अँचल में चीनी मोबाइल तकरीबन 14 से 15 हजार और बगैर आइडेण्‍टीफिकेशन नंबर के रिपेयर्ड व असेम्‍बल्‍ड लगभग 7-8 हजार मोबाइल फोन आज तक न केवल प्रचलन में हैं बल्कि बदस्‍तूर इनकी बिक्री भी जारी है ।

चौंकाने वाला एक जोरदार तथ्‍य यह भी है कि ग्‍वालियर चम्‍बल अँचल से पिछले चार पॉंच साल में करीब 30 हजार मोबाइल फोन या तो गुम हो गये या चोरी हो गये, इसके बाद वे कहॉं गये और उनका क्‍या हुआ किसी को नहीं पता । मोबाइल चोरी के 98 फीसदी मामलों में प्राथमिकी पुलिस द्वारा दर्ज नहीं की जाती इसी प्रकार गुम मोबाइल फोनों और उनके आइडेण्‍टीटी नंबर्स का भी कोई रिकार्ड पुलिस द्वारा मैण्‍टैन नहीं किया जाता अत: पुलिस के लिये भी गुम या चोरी हुये मोबाइल किसी दिन तगड़े सिरदर्द बन कर उभर सकते हैं ।

मोबाइल चोरी की घटनायें व्‍यक्तिगत चोरी से लेकर सीधे मोबाइल फोनों की दूकानों के ताले तोड़ कर या दीवाल तोड़ कर थोक बन्‍द सैकड़ों से हजारों मोबाइल फोन इकठ्ठे पार करने तक की घटित हुयीं हैं । मजे की और तमाशे की बात यह है कि दूकानदार भी चोरी गये मोबाइल फोनों के आइडेण्टिटी नंबर्स की सूची देने में असमर्थ हैं, इसकी खास वजह यह है कि ग्‍वालियर चम्‍बल अँचल में जहॉं सस्‍ता या चोरी का माल लपक कर दूकानदार दो नंबर में खरीद कर मुनाफे के लालच में वायरलेस संसाधनों के खतरे की आग में देश को झोंक देते हैं वहीं आम उपभोक्‍ता भी सस्‍ते और चोरी के मोबाइल फोन अधिक खरीदने में यकीन रखता है ।

एक तमाशा यह भी कि सस्‍ते दो नंबर के या चोरी के या बरामदगी ( ऊपरी फर्जी बरामदगी, ऑन रिकार्ड नहीं) के मोबाइल पुलिस कर्मी ही अधिक बेचते हैं । मैंने मोबाइल फोनों की दूकानों पर लोगों को थैले के थैले भर कर मोबाइल बेचते देखा है इसके अलावा मुझे कुछ लोग घर बैठे ही मँहगे मोबाइल सेट औने पौने बेचने का ऑफर कर के गये ये दीगर बात है कि मैं इन चक्‍करों में नहीं फंसता ।

प्रश्‍न यह है कि गुम या चोरी के मोबाइल क्‍या आतंकवादीयों पर नहीं पहुँचते, आखिर ये सब मोबाइल फोन जाते कहॉं हैं । चोरी की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद भी और जी.पी.एस. (ग्‍लोबल पॉजीशनिंग सिस्‍टम) सुविधा से सक्षम होने के बावजूद पुलिस मोबाइल फोनों को तलाश क्‍यों नहीं पाती । मैंने मुरैना शहर से चोरी हुये कुछ मोबाइलों के आइडेण्टिटी नंबर्स एकत्रित कर जरिये इण्‍टरनेट खोज खबर लगाना शुरू की तो पता लगा कि सारे चोरी हुये मोबाइल फोन चालू हैं लेकिन पुलिस उन्‍हें नहीं ढूंढ़ पा रही । यह बात अलग है कि मेरे पास अधिक सक्षम व विकसित संसाधन नहीं हैं वरना मैं ही उन्‍हें खोज कर तमाशा दिखा देता, केवल यहॉं तक पता चल रहा है कि फोन चालू हैं ।

सवाल ये है कि पुलिस की ऐसी लापरवाहीयों का खामियाजा 26-27 नवम्‍बर के मुम्‍बई काण्‍ड के मानिन्‍द जनता को भुगतना पड़ता है ।