Profil de NARENDRACHAMBAL KI AWAZ चम्बल की...PhotosBlogListesPlus Outils Aide

Blog


देश की बहादुर सेनाएँ सीमा रक्षा के लिये दृढ़ संकल्पित- श्रीमती पाटिल

देश की बहादुर सेनाएँ सीमा रक्षा के लिये दृढ़ संकल्पित- श्रीमती पाटिल

राष्ट्रपति ने वायुसेना की दो ईकाइयों को प्रजीडेन्शिल स्टैण्डर्ड कलर से नवाजा

ग्वालियर 10 नवम्बर 09। महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती प्रतिभा देवी सिंह पाटिल ने आज यहां भारतीय वायुसेना के महाराजपुरा एयर बेस पर आयोजित गरिमापूर्ण समारोह में वायुसेना की 47वीं स्क्वाड्रन तथा टेक्टिस एण्ड एयर काम्बेट डेवेल्पमेन्ट एस्टब्लिशमेन्ट विंग 'टेक्डि' को प्रेजीडेन्शियल स्टैण्डर्ड कलर से नवाजा। मध्य प्रदेश के राज्यपाल श्री रामेश्वर ठाकुर, मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान, एयर चीफ मार्शल श्री पी वी. नाईक तथा मार्शल ऑफ दी इण्डियन एयर फोर्स अर्जन सिंह भी विशेष रूप से उपस्थित थे।

      इस अवसर पर समारोह को सम्बोधित करते हुए राष्ट्रपति श्रीमती प्रतिभा देवी सिंह पाटिल ने कहा कि हम पूरी शिद्दत से शांती के पक्षधर हैं किन्तु राष्ट्र की संप्रभुता एवं आजादी की रक्षा के लिये सभी आवश्यक कदम उठाने के लिये भी कटिबध्द हैं। उन्होंने आगे कहा कि हम मजबूत सुरक्षा व्यवस्था तथा अच्छी मारक शक्ति रखने में आस्था रखते हैं। हमारी बहादुर सेनायें देश की सीमाओं की रक्षा के लिये दृढ़ संकल्पित हैं। अपनी बात को स्पष्ट करते हुए उन्होंने कहा कि हम विवादों को बढ़ावा नहीं देते किन्तु यदि ऐसा कुछ हम पर थोपा जाता है तो भारतीय सेनायें बहादुरी से उसका सामना करेंगी और पूर्व के समान ही राष्ट्र का गौरव बढ़ावेंगी।

      राष्ट्रपति महोदया ने वायुसेना की दोनों बहादुर इकाईयों 47 स्क्वाड्रन तथा टेक्डि के त्याग, बलिदान और शौर्य की सराहना की। उन्होंने दोनों इकाईयों के स्वर्णिम इतिहास का उल्लेख करते हुए राष्ट्र के प्रति उनके योगदान की भूरि-भूरि प्रशंसा की। उन्होंने इस अवसर पर दोनों ईकाइयों के फस्ट डे कवर का भी लोकार्पण किया।

      समारोह में भारतीय वायुसेना के जांबाज लड़ाकू विमान चालकों ने मिग-21, मिग-27, मिग-29 मिराज-2000, सुखोई-30 तथा लड़ाकू हैलीकॉप्टर ध्रुव पर सारंग टीम ने रोमांचकारी प्रदर्शन उड़ानें भरीं। उल्लेखनीय है कि हैलीकॉप्टर की उड़ानें भरने में भारत की सारंग टीम को दुनिया की दस श्रेष्ठ टीमों में रखा जाता है।

      समोराह में 47 स्क्वाड्रन के कमाडिंग आफिसर विंग कमाण्डर श्री विकास शर्मा ने तथा  टेक्डि  के कमांडिग आफिसर ग्रुप कैप्टन सूरत सिंह ने राष्ट्रपति के कर कमलों से कलर प्राप्त किया। समारोह की परेड का नेतृत्व ग्रुप कैप्टन श्री के एस. के. सुरेश ने किया।

      समारोह में एयर मार्शल श्री एस. मुखर्जी, एयर मार्शल श्री जी एस. कोचर तथा एयर मार्शल एन ए. के ब्राउन, एयर वॉयस मार्शल श्री अरूप राहा, एयर आफिसर कमाण्ंडिग ग्वालियर श्री एस. नीलकण्ठन, एयर कमांडोर आदमपुर श्री एच एस. अरोड़ा, भी उपस्थित थे।

 

Commentaires

Veuillez patienter...
Le commentaire entré est trop long. Raccourcissez-le.
Vous n'avez rien entré. Réessayez.
Il est actuellement impossible d'ajouter votre commentaire. Réessayez plus tard.
Pour ajouter un commentaire, tu dois avoir l'autorisation de tes parents. Demander l'autorisation
Tes parents ont désactivé les commentaires.
Il est actuellement impossible de supprimer votre commentaire. Réessayez plus tard.
Vous avez dépassé le nombre maximal de commentaires qu'il est possible d'envoyer le même jour. Réessayez dans 24 heures.
Votre compte a pu laisser les commentaires désactivés parce que nos systèmes indiquent que vous risquez d'arroser d'autres utilisateurs de messages. Si vous pensez que votre compte a été désactivé par erreur, contactez l'assistance en ligne de Windows Live.
Effectuez la vérification de sécurité ci-dessous pour finaliser l'envoi de votre commentaire.
Les caractères entrés pour la vérification de sécurité doivent correspondre à ceux de l'image ou du fichier audio.

Pour ajouter un commentaire, connectez-vous avec votre identifiant Windows Live ID (si vous utilisez Messenger ou Xbox LIVE, vous avez un identifiant Windows Live ID). Connectez-vous


Vous n'avez pas d'identifiant Windows Live ID ? Inscrivez-vous

Rétroliens

L'URL de rétrolien de ce billet est :
http://chambal.spaces.live.com/blog/cns!4807A954F164E8D0!9511.trak
Blogs Web qui font référence à ce billet
  • Aucune