NARENDRA's profileCHAMBAL KI AWAZ चम्बल की...PhotosBlogListsMore ![]() | Help |
आज़ादी एक्सप्रैस ने अपनी की यात्रा पूरी की, देशभर से 80 लाख लोगों ने प्रदर्शनी देखीआज़ादी एक्सप्रैस ने अपनी की यात्रा पूरी की, देशभर से 80 लाख लोगों ने प्रदर्शनी देखी विशेष मोबाईल ट्रेन प्रदर्शनी आज़ादी एक्सप्रैस, जो पिछले साढ़े सात महीने से गौरवशाली स्वतंत्रता संग्राम और स्वतंत्रता के बाद विभिन्न क्षेत्रों में प्राप्त की गई उपलब्धियों का प्रदर्शन कर रही थी, ने आज अपनी यात्रा पूरी कर ली। नई दिल्ली में सफदरजंग स्टेशन पर आयोजित एक समापन समारोह में सूचना एवं प्रसारण सचिव श्रीमती आशा स्वरूप ने भारत का स्वतंत्रता आंदोलन(1857-1947 एवं बाद)-आज़ादी एक्सप्रैस के ज़रिये एक यात्रा नामक पुस्तक का अनावरण किया। इस अवसर पर प्रधान महानिदेशक(मीड़िया एवं संचार) श्रीमती दीपक संधु ने एक 22 मिनट की अवधि वाली वीड़ियो फिल्म जारी की। इस अवसर पर बोलते हुए श्रीमती आशा स्वरूप ने कहा कि इस प्रदर्शनी ने बड़ी सफलता प्राप्त की है। इसने जिन 72 स्थानाें पर प्रदर्शनी का आयोजन किया वहां के लोगों से अच्छा समर्थन मिला।
TrackbacksThe trackback URL for this entry is: http://chambal.spaces.live.com/blog/cns!4807A954F164E8D0!6355.trak Weblogs that reference this entry
|
|
|