NARENDRA's profileCHAMBAL KI AWAZ चम्बल की...PhotosBlogListsMore ![]() | Help |
पर्यटन गंतव्यों एवं सरकिट्स का विकासपर्यटन गंतव्यों एवं सरकिट्स का विकास पर्यटन गंतव्यों एवं सरकिट्स की पहचान और विकास देश में पर्यटन विकास रणनीति का केन्द्रीय बिन्दु बना रहेगा। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्रालय ने राष्ट्रीय महत्व के मेगा गंतव्योंसरकिट्स की पहचान की है तथा नालंदा-बोधगया-राजगीर, वाराणसी-सारनाथ, आगरा, दिल्ली और कुरूक्षेत्र के लिए परियोजनाओं को पहले ही मंजूरी दी जा चुकी है। मंत्रालय की वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार इन गंतव्यों और सरकिट्स में विश्व स्तरीय बुनियादी ढांचे का विकास पर्यटन विकास रणनीति में ध्यान के प्रमुख केन्द्र बनने जा रहे हैं। ऐसी ढांचागत परियोजनाओं के लिए मंत्रालय की सहायता दो रूपों में होती है- राज्योंकेन्द्र शासित प्रदेशों को वित्तीय सहायता और सार्वजनिक-निजी भागीदारी के आधार पर कार्यान्वित की जाने वाली परियोजनाओं को वित्तीय सहायताइनमें से प्रत्येक योजनाओं में अधिकतम सहायता की सीमा अलग-अलग होगी।
TrackbacksThe trackback URL for this entry is: http://chambal.spaces.live.com/blog/cns!4807A954F164E8D0!6357.trak Weblogs that reference this entry
|
|
|