NARENDRA's profileCHAMBAL KI AWAZ चम्बल की...PhotosBlogListsMore ![]() | Help |
कौशल विकास के लिए समन्वित कार्य तथा राष्ट्रीय कौशल विकास निगम की स्थापनाकौशल विकास के लिए समन्वित कार्य तथा राष्ट्रीय कौशल विकास निगम की स्थापना केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने आज निम्नलिखित अनुसार विज़न कथन, जनादेश और गतिविधियों की संभावना के साथ विभिन्न सार्वजनिक एवं निजी पहलों को मिलाकर समन्वित तंत्र की स्थापना को मंजूरी दे दी है - विज़न - समन्वित कार्य का उद्देश्य सम्पूर्ण अर्थव्यवस्था की रोजगार जरूरतों, खासतौर पर 21 उच्च विकास उच्च रोजगार क्षेत्रों (निर्माण में 10 और सेवा में 11) पर जोर देते हुए तथा वर्तमान औपचारिक तंत्र के तहत प्रमाणन एवं गुणवत्ता एश्योरेन्स की प्रक्रिया को नया रूप देने के साथ के अनुरूप पर्याप्त कौशल के साथ समुचित संख्या में कुशल व्यक्तियों का पूल तैयार करना होगा। प्रशिक्षण की जरूरी विषय वस्तु के लिए उद्योगसेवा क्षेत्र प्रमाणन को सक्रिय रूप से प्रोत्साहन देना तथा रोजगार योग्यता के लिए तैयार प्रशिक्षुओं के जरिए कौशल स्तर को हासिल करना भी इसका उद्देश्य होगा। 21 उच्च विकासप्राथमिकता क्षेत्रों की सूची 1. ऑटोमोबाइल एवं ऑटो कम्पोनेंट्स 2. बैंकिंगइन्श्योरेंस एवं फाइनेंस सर्विसेज़ 3. भवन एवं निर्माण उद्योग 4. कैमिकल्स एवं फार्मास्यूटिकल्स 5. शैक्षणिक एवं कौशल विकास सेवाएं 6. निर्माण सामग्रीभवन हार्डवेयर इत्यादि 7. इलैक्ट्रोनिक्स हार्डवेयर 8. खाद्य प्रसंस्करणकोल्ड चेनरेफ्रिजरेशन 9. फर्नीचर एवं फर्निशिंग्स 10. रत्न एवं आभूषण् 11. हैल्थ केयर सेवाएं 12.आईटीईएस या बिजनेस (बीपीओ) प्रोसेस आउटसोर्सिंग 13.आईटीएस या सॉपऊटवेयर सर्विसेज़प्रोडक्टट्स 14.लैदर एवं लैदर गुड्स 15.मीडिया, मनोरंजन, प्रसारण, कंटेन्ट क्रिएशन एवं एनीमेशन 16.संगठित खुदरा 17. रीयल स्टेट सर्विसेज 18. टैक्सटाइल्स, एपेरल एंड गार्मेंट्स 19. टूरिज्म, हॉस्पिटलिटी एंड ट्रेवल ट्रेड 20. ट्रांसपोर्टेशन लौजिस्टिक्स, लेयर हाउसिंग एंड पैकेजिंग इत्यादि 21.उच्च गतिशील बिजनेसप्रोफेशनल्स सेवाएं
TrackbacksThe trackback URL for this entry is: http://chambal.spaces.live.com/blog/cns!4807A954F164E8D0!6359.trak Weblogs that reference this entry
|
|
|