NARENDRA's profileCHAMBAL KI AWAZ चम्बल की...PhotosBlogListsMore Tools Help

Blog


    म.प्र. में बिजली के लिये त्राहि –त्राहि मची, गॉंवों में किसानों को दो दिन बाद दो घण्‍टे और शहरों में सिर्फ 3 घण्‍टे मिलती है बिजली

    म.प्र. में बिजली के लिये त्राहि त्राहि मची, गॉंवों में किसानों को दो दिन बाद दो घण्‍टे और शहरों में सिर्फ 3 घण्‍टे मिलती है बिजली

    नरेन्‍द्र सिंह तोमर ‘’आनन्‍द’’

    यूं जर्रा जर्रा महताब हुआ, मेरा सजन तो आफताब हुआ, उनकी इस अदा का क्‍या कहिये कि जो बचा खुचा था वो भी सूपड़ा साफ हुआ ।

           बदले बदले से सरकार नजर आते हैं, जिनके कन्‍धों पर पग रख के पहुँचे एक ऊँचाई तलक, आज कहते हैं कि मैं आसमान हुआ ।

    आसमां पे उड़ने वाले तेरी पतंग की डोर जिन हाथों में, जरा खौफ खा वरना मत कहना कि ये क्‍या कमाल हुआ ।

    ये जर्रा धूल का, फांकोगे तो ऑंतें फुंक जायेगी, फेफडे चलनी हो जायेंगे, ठोकर मारोगे तो न कहना कि सिर पे सवार हुआ ।

    कल तक जिस मिट्टी ने तुझे पुतला बना कर एक भगवान बना दिया, उस मिट्टी को ललकारेगा तो न कहना कि क्‍या सब्‍जबाग हुआ ।

    तू भूल गया उपने जानो जॉं पर खेल खून के कतरे बहाने वालों को, मत कहना कि ये कतरा तो अब दरिया हुआ ।

    ओ कान में तेल औ ऊंगली फंसा के सोने वाले, जिनकी नींद हराम हुयी फिर न कहना कि ये क्‍या कोहराम हुआ ।

    जिद तेरी है इस वतन की मिट्टी को मिटाने की, तो इक जिद मेरी भी है इसे बचाने की, जब दो जिद टकरायें तो न कहना कि व्‍यर्थ संग्राम हुआ ।

    हम तो खिलाड़ी हैं घर फूंक तमाशे वाले, तेरा चमन गर उजड़ा तो न कहना कि ये क्‍या वीरान हुआ ।

    चम्‍बल के बेटों को शौक है मौत से टकराने का, तेरी वो बिसात कहॉं, गर मौत बन कर हम टूटें तो न कहना कि ये क्‍या जंजाल हुआ ।

    कितना भी उँचा तू उठा अभी मेरे मुकाबिल नहीं पहुँचा, तुझसे छिनने लुटने को काफी है मैं नंगा ही सही, फिर न कहना कि ये क्‍या किस किस को बचाऊं क्‍या ये बवाल हुआ ।

    दौलत और शोहरत के भ्रष्‍ट समन्‍दर में तैरने वाले, हम जो तूफां बन के तेरी किश्‍ती डुबोये तो न कहना कि ये क्‍या मंझधार हुआ ।

    हसरत है गर तेरी दो दो हाथ की, मन मेरा भी है अब तुझये टकराने का , लगा जोर तू पूरा फिर न कहना कि तुझे कह कर नहीं मारा ।

    यूं अब आही जा मुकाबिल मेरे, मैं हिन्‍दुस्‍तान तो तू पाकिस्‍तान सही, तेरी हसरत और मेरा मन भर जायेगा फिर न कहना कि मुकाबला ही कहॉं हुआ ।

    क्‍या जरूरत कंस की रावण की औ किसी अन्‍य शैतान की, तू तो सबका नया अवतार हुआ ।

    उस्‍ताद समझता है तो आ सामने, हो दो दो हाथ तुझसे यूं छुप छुप के लड़ता है तो भरम दोस्‍ती का होता है, आ दुश्‍मन की तरह टकरायें वरना फिर न कहना कि तेरा  तो कत्‍लेआम हुआ ।

     

    कहने को संभागीय मुख्‍यालय है शहर मुरैना लेकिन बिजली कटोती के हाल इतने बदतर कि महज तीन घण्‍टे ही शहरवासीयों को 24 घण्‍टे के दरम्‍यां मिलती है बिजली, न कोई सुनने वाला न कोई निराकरण करने वाला यहॉं वम्‍बल संभाग का कमिश्‍नर और मुरैना जिला का कलेक्‍टर दोनो ही बैठते हैं लेकिन जनता की समस्‍याओं से पूरी तरह नावाकिफ ये दोनो अधिकारी अपनी अपनी धींगामस्‍ती में मस्‍त हैं । गॉंवों के हाल तो और भी बदतर हैं गॉंवों में रबी की फसल जब सिंचाई के लिये तरस रही है तब उन्‍हें दो दिन में एक बार यानि 60 घण्‍टे में महज दो घण्‍टे बिजली आपूर्ति की जा रही है, अब फर्जी सरकारी दावों की पोल खोलती नीचे किसानों के साथ गुजारी एक रात की दास्‍तां हम यथावत यहॉं दे रहे हैं हालांकि इसमें चम्‍बल की ठेठ देहाती भाषा में बातें कहीं गईं हैं और कुछ गाली गलौज की भाषा भी किसानों द्वारा प्रयोग की गयी है लेकिन बात तो थी उसे साहित्यिक और परिष्कृत रूप देकर हम नहीं चाहते थे कि बात की तासीर या ग्रामीणों के आक्रोश का इजहार कमतर हो जाये । सो लिहाजा जो सच है हम बेबाक यहॉं दे रहे हैं, हमने ग्राम और ग्रामीणों के नाम यहॉं जानबूझ कर प्रकाशित नहीं किये हैं हम नहीं चाहते कि वे किसी भी राजनीतिक या सरकारी या अफसरी कोपभाजन के वे भोले भाले निर्दोष लोग शिकार हों । वक्‍त पड़ने पर हम सारी वार्ता साबित करने में सक्षम व समर्थ हैं ।

    अभी लगे हाथ बताता चलूं कि मुझे चम्‍बल के कई गॉंवो का एक साथ दौरा करने को मिला , मेरे बचपन के कुछ ग्रामीण मित्रों ने मुझसे रात को एक गॉंव में हुये चौपाल पर चौगोला (यह काव्‍य की ग्रामीण लोक विधा है ) सम्‍मेलन में बैठने का आग्रह किया और अपने विचार उन्‍हे बताने तथा उनके विचार जानने की विनयपूर्ण आमंत्रण दिया । मैं हालांकि काफी थकावट महसूस कर रहा था लेकिन ग्रामीण दोस्‍तों (भई मैं स्‍वयं भी ग्रामीण परिवेश का हूँ मेरा जन्‍म चम्‍बल के गॉंव में हुआ, वही पला बढ़ा और थोड़ी बहुत पढ़ाई लिखाई भी गॉंव में की, गाय भैंस चराने से लेकर, हल जोतने और सभी किसानी कार्यों का मुझे लम्‍बा मैंदानी अनुभव है ये दीगर बात है कि बाद में उच्‍च स्‍तर तथा प्रायमरी माध्‍यमिक और अन्‍य शिक्षा दीक्षा ग्‍वालियर, भिण्‍ड और भिलाई दुर्ग, मुरैना आदि जगहों पर हुयी ) पर मेरे गॉंव का नाता अभी तक कायम है, मेरी पैतृक जमीन जायदाद खेती बाड़ी अभी कायम है सो गॉंव से नाता भी बदस्‍तूर कायम है तथा पुरानी रजवाड़ी, फिर जागीरदारी, जमीन्‍दारी भी रही है सो सारे रिश्‍ते अभी तक मुकम्‍मल कायम हैं)

    अब अगर इन सब ऐतिहासिक बातों के कायम रहते तोमर राजपूत इस देश के अभिन्‍न अंग होकर न्‍यायप्रिय, क्रोधवान एवं मर मिटने की कूबत से संपन्‍न होकर अन्‍याय व अत्‍याचार के खिलाफ आवाज बुलन्‍द करने में सबसे आगे हैं और बगावत कर बागी बनते हैं तो इसमें न तो तोमरों का दोष है और न मेरा, यह इस वंश का स्‍वाभाविक लक्षण है, वंशगत तेज है, वाणी में ओजस्विता वंशगत है तो अपनी ऑंख के सामने अत्‍याचार देख कर ऑंखे बन्‍द करना तो किसी भी राजपूत के स्‍वभाव में नहीं होता किन्‍तु तोमरों को यह गुण विशिष्‍ट व प्रचुर रूप से मिला है, यही एक वजह है कि चम्‍बल में बगावत होती आयी है और बागी पैदा होते आये हैं , जब तलक अत्‍याचार, अन्‍याय और सरकार का अनसुनापन जारी रहेगा तब तक चम्‍बल में बागी पैदा होते रहेंगे इसमें कोई संशय नहीं है ।

    अब अगर

    सच कहना अगर बगावत है, तो समझो हम भी बागी है

    यदा यदा हि धर्मस्‍य, तदात्‍मानं सृजाम्‍यहम् परित्राणाय साधुनां विनाशाय च दुष्‍कृताम, धर्म संस्‍थापनार्थाय संभवामि युगे युगे ।।

    (इसके अलावा देखें श्‍लोक संख्‍या 31 अध्‍याय 2, 38 अध्‍याय 2 तथा 43 अध्‍याय 18 श्रीमद्भगवद्गीता)  

    गॉंव के किसानों के बीच रात को जब चौपाल पर चौगोला मण्‍डली जमी तो कई किस्‍से भोले भाले ग्रामीणों ने अपने ग्रामीण अंदाज में बता डाले मुझे कई चीजें जानकर हैरत हुयी और विचार करने पर मजबूर हो गया मसलन सुनिये उस रात की बातों के चन्‍द अंश, ऊपर लिखी शेर और मुक्‍तक नामक कविता भी मुझे एक ग्रामीण कवि ने सुनाई उनका नाम दिनकर सिंह तोमर था और वे सिंहोनयां के प्रतिष्ठित जमीन्‍दार परिवार (पूर्व सरपंच परिवार ) से ताल्‍लुक रखते हैं ।

    ‘’ काये आजकल्लि तिहाई सरकार का रहि है’’ कछु फायदा तो दीख नाने रहो उल्‍टी मंहगाई बढि़ति जाय रही है’’

    दूसरे ने कहा कि सरकार का करेगी , चुनाव में खच्‍च करो है एक एक नेता कूं चुनाव लड़ायवे दो दो करोड़ रूपया पार्टीयन ने अपने अपने प्रत्‍याशीयन को दये हते, अब वा पैसा ए निकार रही है, शक्‍कर मंहगी, दार (दाल) मंहगी, साग (सब्‍जी) मंहगी जे सब पैसा वापस काढ़वे (निकालने) के इंतजाम हैं ।

    वे फिर बोले तो ‘’काये तो जि सिबराजु काये ना कछ़ु कर रहो’’

    दूसरे ने कहा कर तो रहो है, बनियन की शक्‍कर पकरि लई, जब पकरी तब बातें पहले तऊ सस्‍ती हती बाने तब ते पकरी है तईं और जादा मंहगी करवाय दई । पकरीयई जईं के लईं हती ताते दाम और जादा बढि़ जाये और बनिया कछू कमाय लें, बनियन ने बऊये तो चन्‍दा दओ होगो सो कढ़वावेगो के नहीं । और फिर जा नरिन्‍दा कोऊं तों बनियन ने वोट दये हते सूनी है कि बनियन को भारी कर्रो चेला है, कमाई करवे वारे सिग कमाऊ पूत अधिकारी वाके चेला हैं, वाये जनता फनता ते कछु मतलब फतलब नानें , जब आवतु है तो नौटंकी सी करिकें चलो जातु है ।

    बीच में एक और ग्रामीण टिप्‍पणी करता है कि हओ जोईं है सारो बातन ते करदे खुसी, मोंह (मुंह से) सो नहीं लगन दे भुसी (भूसा)

    पहले वाले सज्‍जन फिर बोले पनहियन लायक है, सारे की जमान्‍त जप्‍त होगी, देखिये ये किस्‍सा उस जगह का है जो भाजपा के बरसों पुराने गढ़ रहे हैं और तोमर राजपूतों के दबदबे वाले ठीये हैं ।

    चर्चा आगे बढ़ती है तब तक एक सज्‍जन हुक्‍का सुलगा लाते हैं, एक अन्‍य किसान बोलता है मार डारे सारेन ने, बिजली हति नानें , नहर आय नाने रही, खेत सूखि चले, अबकी में तो गेहूँ सरसो को कोऊ हिल्‍लो नानें । वो तो वोट ले कें दुबक के भजि गयो , अब गामन तन कों आवतु ऊ नानें । भई ते भजि जागो कभऊं कहेगो स्‍टेडियम बनवावेगो कभऊं कहेगो के अण्‍डरब्रिज बनवावेगो । जा मूसरसेटी ये जे पूछो के अम्‍बाह में ठौर कहॉं धरो है सो बनवावेगो स्‍टेडियम ।

    दूसरा किसान तुरूप का पत्‍ता फेंकता है, बनवावेगो तिहाये हमाये खेत लेकें, बाने सिग ठाकुर नेता तो जिले ते खतम कर दये, कछू ठाकुर एनकाउण्‍टरनि में मरवाय डारे, अब बचे खुचेन के खेतन (खेतों को) लीलें (लीलना) चाहतु है ।

    दूसरा किसान तड़ाक से बोलता है आवन देओ सारे ऐ घाट उड़ाय देंगे, आवेगो तो झईं अबकी औंधी सीधी दे तो डार लेओ सारें कों । और इतेक देओ के गैल भूल जाये ।

    एक और नौजवान बीच में बोलता है जा सारे में तो दस दे और एक गिने ।

    पर‍ि जे केन्‍द्र की सरकार का करि रई है जा सारे के झां तो छापो परनो चहीयें, एक वा मिसरा के झां जे सारे दोऊ बदमास हैं, एक तो पानी पी गयो पूरो फिर बिजली लील गयो, हमनि सुनी है कि इंजीनियर कालेज सोऊ चलाय रहो है, बड़ भारी कमाई करी है, दोऊ जने अरबन रूपय्यन के मालिक हैं गये हैं । छापो डरवाय दे केन्‍द्र वारें सोईं नप जागें दोऊ फीता लगाय के , के लला ला बताया कितेक कितेक कमाये हैं तैंने सारेन के लाकर होगें, करोड़न के माल कढ़ेंगे ।

    दूसरा किसान बोलता है अये जिनके तो बिदेसन में खाते होंगे । अफसर बन गये जिनके राज में, चपरासीन के बंगला तन गये मोबाइल ने बतराउठे, कार ले ले कें चलाय रहे हैं ।

    अब एकदम सब मुझसे मुखातिब होते हैं काय रे तू कैसो चुप्‍प बैठो है, कछू बोल्‍तु काये ना ।

    मैंने कहा अब तुमई सिग कछु कहिवे चिपटे हो अब हम का कहें । हम तो जे कहि रहे हैं चुप्‍प रहू, पुरानी कहावत है कि ‘’रहिमन चुप है बैठिये देखि दिनन को फेर’’ सो भईया हम तो चुप्‍प है , पर तुम जे सब बातें कहि रहे हो जे सब गैर कानूनी हैं अगर काऊये पतो लग गईं तो सिगते पहले तिहाओ एनकाउण्‍टर करवाय डारेगो ।

    एक किसान गुस्‍से में खौल जाता है, अये तू तो कहेगो ही, तैंनेंई वाये वोट देवेके लईं कही हती सो अब रोय रहे हैं, दो दिना बाद बिजली आय रही है दो घण्‍टा के काजें हमनि पूछि हमनि पे का बीत रही हैं । जा जाय के कहि दीयो वाते हमाओ करवाय दे एनकाउण्‍टर, कटवाय दे मूसर । जाते तो रूस्‍तम तऊ ठीक हतो, भलेऊं गूजर हतो, सुनि तऊ लेतो भलेऊं कछू करतु नहीं हतो । जा तू हमनि फांसी चढ़वाय दीयो । बई बरेह के पीपरा पे ।

    मैंने बात संभालते हुये कहा कि भई जे सब बातें गुस्‍से से नहीं ठण्‍डे दिमाग से भी तो हल हो सकतीं हैं, अब जो बिगड़ गया सो बिगड़ गया, आगे ठीक कर लेओ, आगें सो वाय वोट मत दीओ ।

    दूसरा किसान और ज्‍यादा आक्राशित हो जाता है , का वोट मत दीओ बुआ वो कलेक्‍टर भ्रष्‍ट बैठो है, काऊये वोट दे अईयो पेटी खुलेगी तो बई के ई वोट कढ़वावेगो । सारे ने ठाकुरनि की तो सिगई सीट रिजरब कर दईं हैं, लेउ सारे हो कैसे लरोगे चुनाव । मैंने कहा कि भई अभी तो नगरपालिका के आरक्षण की प्रक्रिया हुयी है, ग्राम पंचायत की तो बाद में होगी, अभी कैसे कह सकते हो कि ठाकुरों की सीटें रिजर्व कर दी जायेंगी........

    लगे हाथ मेरी बात पूरी होने से पहले ही किसान उखड़ता हुआ बोला कि अये लला हमनि सिग पतो है हमऊं नेकाध राजनीति जान्त हैं । नगरपालिका में तहॉं हरिजन हतई नाने ते सीटें हरिजन कर दई हैं , सारे ठाकुर बामन तो अब पारसद अध्‍यक्ष कितऊं बनई नानें सकतई, वो अपईं गैल के काटें झार रहो है । वाने सिग ठाकुर बामननि की गैल बन्‍द कर दईं हैं और देखि लीयो हमऊं चैलेन्‍ज ते कहि रहे हैं, सारो पंचायतिन में ऊ जिई करेगो । सिग ठाकुर बामननि ए घर बैठारेगो । और तऊ एकाध कितऊं ते लरेगो तो सरकार बाई की है लबरई ते मशीनन में तो और पेटीन में तो बई के वोट कढ़ेंगे ।

    मैंने आगे बहस उचित नहीं समझी और नहंद आने का बहाना करके खिसक कर अपने पलंग पर जा लेटा ।

    लेकिन ग्रामीणों की उन बातों ने मुझे झिझोड़ कर रख दिया । उनकी समझ और तर्कों के आगे मैं खुद को काफी बौना महसूस कर रहा था । 

    चंबल की बिजली सप्लाई बंद

    खेद सूचना हमें खेद है कि मुरैना म.प्र. में चल रही पिछले दस दिन से बिजली कटोती विगत चार दिनों से पूरे दिन और रात की बिजली कटोती में बदल जाने के कारण समाचार अद्यतन नहीं हो पा रहा है । फेलुअर विद्युत व्यवस्था सही होने पर पूर्ववत अद्यतन किया जा सकेगा । अभी शहर मुरैना में हर दिन सुबह 5:30 बजे से देर रात 11 बजे तक बिजली कटौती चल रही है । तथा रात को 1 बजे से सुबह 5 बजे तक चल रही बिजली कटोती के कारणवश घण्टे दो घण्टे के लिये भी नियमित बिजली नहीं मिल पा रही है हर दस पंद्रह मिनिट बाद बिजली गुल हो जाने पर जिसमें समाचार अद्यतन संभव नहीं है । फोटो एवं समाचारों का प्रकाशन भी बिजली बहाल होने पर किया जा सकेगा । इस समाचार के लिखे व प्रकाशित किये जाने के वक्त तक बिजली सप्लाई बन्द है । -------------------------------------------------------------- Ovi Mail: Create an account directly from your phone http://mail.ovi.com

    समाचार अपडेशन- बिजली कटोती के कारण नहीं

    खेद सूचना हमें खेद है कि मुरैना म.प्र. में चल रही पिछले दस दिन से बिजली कटोती विगत चार दिनों से पूरे दिन और रात की बिजली कटोती में बदल जाने के कारण समाचार अद्यतन नहीं हो पा रहा है । फेलुअर विद्युत व्यवस्था सही होने पर पूर्ववत अद्यतन किया जा सकेगा । अभी शहर मुरैना में हर दिन सुबह 5:30 बजे से देर रात 11 बजे तक बिजली कटौती चल रही है । तथा रात को 1 बजे से सुबह 5 बजे तक चल रही बिजली कटोती के कारणवश घण्टे दो घण्टे के लिये भी नियमित बिजली नहीं मिल पा रही है हर दस पंद्रह मिनिट बाद बिजली गुल हो जाने पर जिसमें समाचार अद्यतन संभव नहीं है । फोटो एवं समाचारों का प्रकाशन भी बिजली बहाल होने पर किया जा सकेगा । इस समाचार के लिखे व प्रकाशित किये जाने के वक्त तक बिजली सप्लाई बन्द है । -------------------------------------------------------------- Ovi Mail: Being used by users in 178 countries http://mail.ovi.com

    नगर पालिका भिण्ड का सिटी डेब्ल्पमेंट प्लान तैयार होगा , जिला पंचायत भिण्ड के सभाकक्ष में 13 को कार्यशाला का आयोजन

    नगर पालिका भिण्ड का सिटी डेब्ल्पमेंट प्लान तैयार होगा , जिला पंचायत भिण्ड के सभाकक्ष में 13 को कार्यशाला का आयोजन

    भिण्ड 10 नवम्बर 2009

          अनुविभागीय अधिकारी भिण्ड डीआर कुर्रे ने बताया कि नगर पालिका क्षेत्र भिण्ड के अन्तर्गत शहरीय विकास कार्य योजना तैयार की जावेगी। इसके लिये शासन द्वारा एम/एस इन्टर कान्टीनेनटल कन्सलटेन्ट एवं टैक्नोमेंट पीव्हीटीएलटीडी नई दिल्ली को अधिकृत किया गया है।

     उक्त कार्य योजना तैयार करने हेतु भिण्ड शहर के विकास से संबंधित आवश्यक सुझाव प्राप्त किये जाएगें जिसके लिये जिला पंचायत भिण्ड के सभाकक्ष में शुक्रवार 13 नवम्बर को अपरान्ह 12 बजे से स्वागतम कार्यशाला का आयोजन किया गया है। उक्त कार्यशाला में इच्छुक समस्त व्यक्ति अपने बहुमूल्य सुझाव दे सकेगें। जिला प्रशासन द्वारा भिण्ड शहर के गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, स्वयं सेवी संगठनों के प्रतिनिधियों, व्यवसायिक प्रतिष्ठानों के व्यक्तियों, मीडिया प्रतिनिधियों सहित आम लोगों से कार्यशाला में उपस्थित होकर सुझाव देने की अपील की गई है। 

     

    मेहगांव में 11 से 13 तक 15 ग्रामों में लाडली रथ का भ्रमण

    मेहगांव में 11 से 13 तक 15 ग्रामों में लाडली रथ का भ्रमण

    भिण्ड 10 नवम्बर 2009

          लाडली रथ 11 नवम्बर को विजयपुरा, गढी, मौरोली, मेघपुरा, अजनौदा, 12 नवम्बर को सोनी, सेंथरी, हीरापुरा, सुनारपुरा, दोनियापुरा तथा 13 नवम्बर को खेरिया थापक, भूतपुरा, जीसतपुरा तथा जौधापुरा का भ्रमण करेगा। उल्लेखनीय है कि 3 दिसम्बर तक चलने वाले मासिक अभियान के तहत महिला एवं बाल विकास विभाग की लाडली लक्ष्मी योजना सहित अन्य विभागीय योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी जा रही है 4 नवम्बर से शुरू हुये इस अभियान के तहत भिण्ड जिले में 10 नवम्बर तक प्रतिदिन 5 ग्रामों सहित कुल 35 ग्रामों में लाडली रथ द्वारा भ्रमण किया जाकर लोगों को योजनाओं की जानकारी दी गई।

    अटेर में 14 से 18 तक प्रचार रथ का भ्रमण

          लाडली रथ 14 नवम्बर को अटेर से प्रारंभ, घिनौची, कदौरा, तरसोखर तथा गढेर, 15 नवम्बर को उदोतगढ, तलियापुरा, खडीत, खडेरी, शुक्लपुरा, 16 नवम्बर को कोषड, बिजोरा, चिलोंगा, किशूपुरा, सुरपुरा, 17 नवम्बर को गढा, बडेरी, चाचर, रानीपुरा, बडापुरा तथा 18 नवम्बर को पुर लावन, गोपालपुरा, नायब एवं पिडौरा का भ्रमण करेगा।

     

    नगरीय संस्थाओं हेतु निर्वाचन कार्यक्रम घोषित: 11 और 14 दिसम्बर को मतदान

    नगरीय संस्थाओं हेतु निर्वाचन कार्यक्रम घोषित: 11 और 14 दिसम्बर को मतदान

    ग्वालियर 10 नवम्बर 09। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत के लिये निर्वाचन हेतु तिथियों की घोषणा कर दी गई है। राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री ए व्ही. सिंह द्वारा आज भोपाल में तिथियों की घोषणा की। निर्वाचन दो चरणों में 11 और 14 दिसम्बर को सम्पन्न होगा।

          निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार नगर निगम, नगर पालिका एवं नगर पंचायतों के लिये नामांकन पत्र 19 नवम्बर से 26 नवम्बर तक जमा किये जा सकेंगे। नाम वापसी 30 नवम्बर को की जायेगी। मतदान दो चरणों में 11 और 14 दिसम्बर को सम्पन्न होगा। मतगणना भी दो चरणों में 15 और 17 दिसम्बर को की जायेगा। प्रथम चरण में 122 नगर पालिका, नगर पंचायत एवं नगर निगमों तथा द्वितीय चरण में 146 नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायतों में मतदान कराया जायेगा।

     

     

    देश की बहादुर सेनाएँ सीमा रक्षा के लिये दृढ़ संकल्पित- श्रीमती पाटिल

    देश की बहादुर सेनाएँ सीमा रक्षा के लिये दृढ़ संकल्पित- श्रीमती पाटिल

    राष्ट्रपति ने वायुसेना की दो ईकाइयों को प्रजीडेन्शिल स्टैण्डर्ड कलर से नवाजा

    ग्वालियर 10 नवम्बर 09। महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती प्रतिभा देवी सिंह पाटिल ने आज यहां भारतीय वायुसेना के महाराजपुरा एयर बेस पर आयोजित गरिमापूर्ण समारोह में वायुसेना की 47वीं स्क्वाड्रन तथा टेक्टिस एण्ड एयर काम्बेट डेवेल्पमेन्ट एस्टब्लिशमेन्ट विंग 'टेक्डि' को प्रेजीडेन्शियल स्टैण्डर्ड कलर से नवाजा। मध्य प्रदेश के राज्यपाल श्री रामेश्वर ठाकुर, मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान, एयर चीफ मार्शल श्री पी वी. नाईक तथा मार्शल ऑफ दी इण्डियन एयर फोर्स अर्जन सिंह भी विशेष रूप से उपस्थित थे।

          इस अवसर पर समारोह को सम्बोधित करते हुए राष्ट्रपति श्रीमती प्रतिभा देवी सिंह पाटिल ने कहा कि हम पूरी शिद्दत से शांती के पक्षधर हैं किन्तु राष्ट्र की संप्रभुता एवं आजादी की रक्षा के लिये सभी आवश्यक कदम उठाने के लिये भी कटिबध्द हैं। उन्होंने आगे कहा कि हम मजबूत सुरक्षा व्यवस्था तथा अच्छी मारक शक्ति रखने में आस्था रखते हैं। हमारी बहादुर सेनायें देश की सीमाओं की रक्षा के लिये दृढ़ संकल्पित हैं। अपनी बात को स्पष्ट करते हुए उन्होंने कहा कि हम विवादों को बढ़ावा नहीं देते किन्तु यदि ऐसा कुछ हम पर थोपा जाता है तो भारतीय सेनायें बहादुरी से उसका सामना करेंगी और पूर्व के समान ही राष्ट्र का गौरव बढ़ावेंगी।

          राष्ट्रपति महोदया ने वायुसेना की दोनों बहादुर इकाईयों 47 स्क्वाड्रन तथा टेक्डि के त्याग, बलिदान और शौर्य की सराहना की। उन्होंने दोनों इकाईयों के स्वर्णिम इतिहास का उल्लेख करते हुए राष्ट्र के प्रति उनके योगदान की भूरि-भूरि प्रशंसा की। उन्होंने इस अवसर पर दोनों ईकाइयों के फस्ट डे कवर का भी लोकार्पण किया।

          समारोह में भारतीय वायुसेना के जांबाज लड़ाकू विमान चालकों ने मिग-21, मिग-27, मिग-29 मिराज-2000, सुखोई-30 तथा लड़ाकू हैलीकॉप्टर ध्रुव पर सारंग टीम ने रोमांचकारी प्रदर्शन उड़ानें भरीं। उल्लेखनीय है कि हैलीकॉप्टर की उड़ानें भरने में भारत की सारंग टीम को दुनिया की दस श्रेष्ठ टीमों में रखा जाता है।

          समोराह में 47 स्क्वाड्रन के कमाडिंग आफिसर विंग कमाण्डर श्री विकास शर्मा ने तथा  टेक्डि  के कमांडिग आफिसर ग्रुप कैप्टन सूरत सिंह ने राष्ट्रपति के कर कमलों से कलर प्राप्त किया। समारोह की परेड का नेतृत्व ग्रुप कैप्टन श्री के एस. के. सुरेश ने किया।

          समारोह में एयर मार्शल श्री एस. मुखर्जी, एयर मार्शल श्री जी एस. कोचर तथा एयर मार्शल एन ए. के ब्राउन, एयर वॉयस मार्शल श्री अरूप राहा, एयर आफिसर कमाण्ंडिग ग्वालियर श्री एस. नीलकण्ठन, एयर कमांडोर आदमपुर श्री एच एस. अरोड़ा, भी उपस्थित थे।

     

    फैमिली प्लानिंग एसोसियेशन को नसबंदी ऑपरेशन हेतु अधिमान्यता

    फैमिली प्लानिंग एसोसियेशन को नसबंदी ऑपरेशन हेतु अधिमान्यता

    ग्वालियर 10 नवम्बर 09। राष्ट्रीय जनसंख्या नीति 2000 एवं आर सी एच.फेज 2 के अंतर्गत जनसंख्या स्थिरीकरण के लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु फैमिली प्लानिंग एसोसियेशन ऑफ इंडिया खेड़ापति रोड ग्वालियर को परिवार कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत नसबंदी ऑपरेशन संपादित करने हेतु एक वर्ष की अवधि के लिये मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा अधिमान्य किया गया है। यह संस्था नसबंदी आपरेशन की शल्य चिकित्सा की उन्नत गुणवत्ता एवं कार्य की सतत निगरानी हेतु क्वालिटी एन्योरेंश मेन्युअल में निहित प्रावधानों के अनुसार कार्य करेगी।

          संस्था की जो शर्तें निर्धारित हैं उनके अनुसार संबंधित संस्थान को क्वालिटी एन्योरेंश मेन्युअल में निहित प्रावधानों तथा परिवार कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत नसबंदी आपरेशन संपादित करने हेतु निर्धारित सुविधायें पूर्ण करना अनिवार्य होगा। मिनीलेप टयूबेक्टॉमी के द्वारा फीमेल स्टरलाईजेशन केवल प्रशिक्षित एम बी बी एस. / पी जी. चिकित्सक जो कि म प्र. मेडीकल कॉन्सिल में पंजीकृत होकर, जिला स्तर की एम्पेनलमेट सूची में सम्मिलित हो के द्वारा किया जा सकेगा। लेप्रोस्कॉपिक नसबंदी आपरेशन डी जी ओ./ एम डी./ एम एस. योग्यताधारी प्रशिक्षित चिकित्सक या सर्जरी विशेषज्ञ जो कि जिला स्तर की एम्पेनलमेट सूची में सम्मिलित हो के द्वारा किया जा सकेगा। पुरूष नसबंदी प्रशिक्षित एम बी बी एस. चिकित्सक/ स्नातकोत्तर डिग्री/ डिप्लोमाधारी चिकित्सक जो कि जिला स्तर की एम्प्लमेंट सूची में सम्मिलित हो के द्वारा किया जा सकेगा। उपरोक्त वर्णित नसबंदी आपरेशन के उपरांत नि:शुल्क चिकित्सा सुविधायें तथा आवश्यकतानुसार चिकित्सकीय अनुसरण किया जाना संबंधित संस्थान का उत्तरदायित्व होगा। नसबंदी ऑपरेशन से संबंधित समस्त अभिलेख/ निर्धारित प्रपत्र विहित अवधि तक संधारित करना एवं समय समय पर आवश्यकतानुसार अवलोकित कराना/ अंकेक्षित कराना संबंधित संस्थान का दायित्व होगा। संस्थान द्वारा किये जाने वाले नसबंदी आपरेशन उपरांत हितग्राही/ प्रेरक/ सर्जन एवं विविध व्यय की राशि विभाग के निर्धारित प्रावधानों के अंतर्गत देय होगी। यह राशि सत्यापित देयक प्रस्तुत करने पर अधिमान्य संस्था के निकटतम शासकीय संस्थान द्वारा प्रदत्त की जायेगी। सत्यापित देयक/ व्हाउचर में संबंधित हितग्राही का लक्ष्य दंपति क्रमांक अंकित किया जाना अनिवार्य होगा। नसबंदी आपरेशन के हितग्राही का पूर्ण पता एंव दूरभाष क्रमांक अंकित किया जाना अनिवार्य होगा, ऐसे किसी भी नसबंदी हितग्राही को कार्यालय द्वारा या कार्यालय अधिकृत व्यक्ति/ समिति द्वारा कभी भी सत्यापित किया जा सकेगा। संबंधित संस्थान का नर्सिंग होम अधिनियम के अंतर्गत जीवित पंजीयन अनिवार्य होगा, पंजीयन समाप्त होने पर इस आदेश के द्वारा प्रदत्त की जा रही अधिमान्यता स्वत: निरस्त मान्य की जावेगी।

     

    महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती पाटिल ग्वालियर पधारीं , राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने की अगवानी

    महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती पाटिल ग्वालियर पधारीं , राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने की अगवानी

    ग्वालियर 10 नवम्बर 09। महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती प्रतिभा देवी सिंह पाटिल आज भारतीय वायु सेना के स्टेण्डर्ड प्रजेण्टेशन कार्यक्रम में भाग लेने के लिये वायुसेना के विमान से ग्वालियर पधारीं। महाराज पुरा स्थित वायुसेना के एयरबेस पर महामहिम राज्यपाल श्री रामेश्वर ठाकुर, मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान, महापौर श्री विवेक नारायण शेजवलकर, एयर चीफ मार्शल श्री पी व्ही. नाईक, एयर फोर्स स्टेशन ग्वालियर के एयर कमाण्डोर श्री एच. नीलकंठन ने राष्ट्रपति की आगवानी की। इस अवसर पर संभाग आयुक्त डॉ. कोमल सिंह, पुलिस महानिरीक्षीक श्री अरविन्द कुमार, कलेक्टर श्री आकाश त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक श्री ए सांई मनोहर, व अपर कलेक्टर श्री आर के. जैन सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे।

     

    राष्ट्रीय राजमार्गों के लिए मानक रख-रखाव पुस्तिका और सुरक्षा

    राष्ट्रीय राजमार्गों के लिए मानक रख-रखाव पुस्तिका और सुरक्षा

           नई दिल्‍ली 10 नवम्‍बर 09, चार लेनछह लेन वाले राष्ट्रीय राजमार्गों का रख-रखाव इंजीनियरिंग प्रोक्योरमेंट सेन्टर (ई.पी.सी.) और ओ एण्ड एम समझौते के तहत करने के लिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, मानक रख-रखाव पुस्तिका जारी करेगा । इस आशय की घोषणा सड़क यातायात एवं राजमार्ग मंत्री श्री कमल नाथ ने पिछले सप्ताह यहां की थी ।

     

           भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा नियुक्त तीन खण्डों में सलाहकार ने इस संदर्भ में नियम पुस्तिका का मसौदा पहले ही पेश कर दिया है । इस दस्तावेज को 31 दिसम्बर, 2009 से पहले प्रकाशित किया जाएगा । मालूम हो कि रोजमर्रा की रख-रखाव गतिविधियों के अलावा दुर्घटना और वाहन खराब हो जाने की स्थिति से निपटने के उपाय करना भी इसमें शामिल है । इसके लिए राजमार्ग पर गश्त, वाहन को उठाने के लिए क्रेन और एंबुलेंस उपलब्ध कराए गए हैं । इसके अलावा पुस्तिका निविदा आवेदन पत्र, सड़क सम्पदा प्रबंधन और अभियांत्रिकीय सुधार के मानक भी सुनिश्चित करेगी ।

     

     

    राष्ट्रपति ने ग्वालियर में 47 स्क्वाड्रन को स्टैन्डड्र्स प्रदान किए

    राष्ट्रपति ने ग्वालियर में 47 स्क्वाड्रन को स्टैन्डड्र्स प्रदान किए

    नई दिल्‍ली 10 नवम्‍बर 09, भारत की राष्ट्रपति और सशस्त्र सेनाओं की सर्वोच्च कमांडर श्रीमती प्रतिभा देवीसिंह पाटिल ने आज ग्वालियर में आयोजित भव्य समारोह में भारतीय वायु सेना की 47 वीं स्क्वाड्रन तथा टीएसीडीई (


    ॠक्क््क) टैक्टिक्स एंड एयर कॉम्बेट डिवेलपमेंट एस्टेबलिशमेंट की दो प्रमुख इकाइयों को प्रेसिडेंशियल स्टैन्डड्र्स प्रदान किए ।

     

           ग्वालियर में वायु सेनाध्यक्ष - एयर चीफ मार्शल पी.वी.नाइक की उपस्थिति में विंग कमांडर विकास शर्मा और कोमोडोर कमांडेंट एयर वाइस मार्शल अरूप राहा तथा बाद में टीएसीडीई के कमांडेंट ग्रुप कैप्टन सूरत सिंह तथा कमोडोर कमांडेंट एयर मार्शल एस मुखर्जी ने ये सम्मान प्राप्त किए ।

     

           राष्ट्रपति ने इस अवसर पर फर्स्ट डे कवर और विवरणिका का लोकार्पण किया। अवाक्स विमानों ने पऊलाई-पास्ट किया । बाद में राष्ट्रपति ने दोनों इकाइयों और हवाई अड्डे के अन्य विमान योध्दाओं से बातचीत की । इस अवसर पर मध्य प्रदेश के राज्यपाल श्री रामेश्वर ठाकुर, मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान और भारतीय वायु सेना के मार्शल अर्जन सिंह भी मौजूद थे ।

     

     

    चीन से माओवादियों को हथियार मिलने के बारे में भारत सरकार का स्पष्टीकरण

    चीन से माओवादियों को हथियार मिलने के बारे में भारत सरकार का स्पष्टीकरण

    नई दिल्‍ली 10 नवम्‍बर 09, मीडिया के एक वर्ग ने गृह मंत्रालय के सचिव श्री जे.के. पिल्लई को यह कहते हुए उध्दृत किया है कि चीन हमारे देश में माओवादियों को छोटे हथियारों की आपूर्ति करा रहा है । इस संदर्भ में यह स्पष्ट किया जाता है कि गृह सचिव के बयान को सही ढंग से उध्दृत नहीं किया गया । पिछले रविवार संवाददाताओं से बात करते हुए उन्होंने केवल यह बताया था कि चीन में बने छोटे हथियारों को हथियारों के तस्करों द्वारा अवैध रूप से भारत लाया जाता है और माओवादियों को इनकी आपूर्ति की जाती है । यह कथन तथ्यों पर आधारित था । गृह सचिव ने यह कतई नहीं कहा कि माओवादियों को हथियारों की आपूर्ति कराने में चीन सरकार शामिल है ।    

     

    महामहिम राष्ट्रपति आज ग्वालियर आयेंगी

    महामहिम राष्ट्रपति आज ग्वालियर आयेंगी

    ग्वालियर 09 नवम्बर 09। महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती प्रतिभा देवी सिंह पाटिल एक दिवसीय प्रवास पर 10 नवम्बर 09 को ग्वालियर पधारेंगी।

          महामहिम वायुसेना के विशेष विमान द्वारा प्रात: 9.05 बजे भारतीय वायुसेना के महाराज पुरा एयरवेस पर पधारेंगी। महामहिम यहां आयोजित एक गरिमामयी समारोह में वायुसेना की 47 वीं एक्वाड्रन व टेक्टिस एण्ड एयर कॉम्बेट डेवलपमेंट एस्टेब्लिशमेंट विंग को कलर प्रदान करेंगी। इसके उपरांत दोपहर 12.30 बजे महामहिम नई दिल्ली के लिये प्रस्थान करेंगी।

     

    कैरोसिन का वितरण 18 से 20 नवम्बर को होगा

    कैरोसिन का वितरण 18 से 20 नवम्बर को होगा

    हमें खेद है मुरैना मध्‍यप्रदेश में चल रही भारी बिजली कटौती के कारण इस समाचार के प्रकाशन में विलम्‍ब हुआ है, फेलुअर विद्युत सप्‍लाई सही होने तक फोटो व समाचार समय पर हम अपडेट नहीं कर सकेंगे, इसके लिये हम क्षमाप्रार्थी हैं, कृपया अपडेट के लिये हमें ई मेल, जवाबी मेल या टिप्‍पणीयां न भेजें बिजली कटौती और कई अन्‍य कारणों से हम समय पर अपडेट नहीं दे पा रहे हैं इस सम्‍बन्‍ध में हम अलग से स्‍पष्‍टीकरण व अपनी मजबूरीयों का अलग से शीघ्र ही समाचार दे रहे हैं नरेन्‍द्र सिंह तोमर ‘’आनन्‍द’’ प्रधान संपादक  

    मुरैना 7 नवम्बर 09/ जिला आपूर्ति अधिकारी श्री एस.दोहरे के अनुसार शहरी क्षेत्र में कैरोसिन का वितरण  9, 10, 11 नवम्बर के स्थान पर अब 18, 19 एवं 20 नवम्बर को होगा ।

     

    दावे आपत्तियों के निराकरण हेतु बैठक आज

    दावे आपत्तियों के निराकरण हेतु बैठक आज

    हमें खेद है मुरैना मध्‍यप्रदेश में चल रही भारी बिजली कटौती के कारण इस समाचार के प्रकाशन में विलम्‍ब हुआ है, फेलुअर विद्युत सप्‍लाई सही होने तक फोटो व समाचार समय पर हम अपडेट नहीं कर सकेंगे, इसके लिये हम क्षमाप्रार्थी हैं, कृपया अपडेट के लिये हमें ई मेल, जवाबी मेल या टिप्‍पणीयां न भेजें बिजली कटौती और कई अन्‍य कारणों से हम समय पर अपडेट नहीं दे पा रहे हैं इस सम्‍बन्‍ध में हम अलग से स्‍पष्‍टीकरण व अपनी मजबूरीयों का अलग से शीघ्र ही समाचार दे रहे हैं नरेन्‍द्र सिंह तोमर ‘’आनन्‍द’’ प्रधान संपादक  

    मुरैना 9 नवम्बर 09/ जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास के अनुसार एकीकृत बाल विकास परियोजना में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका और मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की नियुक्ति हेतु प्राप्त दावे एवं आपत्तियों के संबंध में बैठक 10 नवम्बर को आयोजित की गई है । कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में 10 नवम्बर को अपरान्ह 2 बजे आयोजित इस बैठक में अध्यक्ष महिला स्वास्थ्य समिति श्री अशोक सिंह सिकरवार तथा जिला पंचायत सदस्य श्रीमती प्रेमवती बघेल से उपस्थित रहने का अनुरोध किया गया है । 

     

    आज 45 क्विंटल शक्कर वितरित

    आज 45 क्विंटल शक्कर वितरित

    हमें खेद है मुरैना मध्‍यप्रदेश में चल रही भारी बिजली कटौती के कारण इस समाचार के प्रकाशन में विलम्‍ब हुआ है, फेलुअर विद्युत सप्‍लाई सही होने तक फोटो व समाचार समय पर हम अपडेट नहीं कर सकेंगे, इसके लिये हम क्षमाप्रार्थी हैं, कृपया अपडेट के लिये हमें ई मेल, जवाबी मेल या टिप्‍पणीयां न भेजें बिजली कटौती और कई अन्‍य कारणों से हम समय पर अपडेट नहीं दे पा रहे हैं इस सम्‍बन्‍ध में हम अलग से स्‍पष्‍टीकरण व अपनी मजबूरीयों का अलग से शीघ्र ही समाचार दे रहे हैं नरेन्‍द्र सिंह तोमर ‘’आनन्‍द’’ प्रधान संपादक  

    मुरैना 9 नवम्बर 09/ जिला प्रशासन द्वारा गत 6 नवम्बर को मे. सुशील कुमार अवधेश कुमार लोहारगली की जप्ती से मुक्त की गई 260 क्विंटल शक्कर को पंचायती धर्मशाला में उपभोक्ताओं को वितरण हेतु रखवाया गया था । कलेक्टर श्री एम.के. अग्रवाल के निर्देशानुसार मार्केटिंग सोसायटी मुरैना के माध्यम से उक्त फर्म की जप्ती से मुक्त शक्कर का 28 रूपये प्रति किलो की दर पर आज 9 नवम्बर से पंचायती धर्मशाला से वितरण प्रारंभ कर दिया गया है । वितरण के समय खाद्य विभाग का अमला उपस्थित था । आज 45 क्विंटल शक्कर का वितरण किया गया ।

     

    बिजली का तार टूटने से हुई घटना की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश

    बिजली का तार टूटने से हुई घटना की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश

    हमें खेद है मुरैना मध्‍यप्रदेश में चल रही भारी बिजली कटौती के कारण इस समाचार के प्रकाशन में विलम्‍ब हुआ है, फेलुअर विद्युत सप्‍लाई सही होने तक फोटो व समाचार समय पर हम अपडेट नहीं कर सकेंगे, इसके लिये हम क्षमाप्रार्थी हैं, कृपया अपडेट के लिये हमें ई मेल, जवाबी मेल या टिप्‍पणीयां न भेजें बिजली कटौती और कई अन्‍य कारणों से हम समय पर अपडेट नहीं दे पा रहे हैं इस सम्‍बन्‍ध में हम अलग से स्‍पष्‍टीकरण व अपनी मजबूरीयों का अलग से शीघ्र ही समाचार दे रहे हैं नरेन्‍द्र सिंह तोमर ‘’आनन्‍द’’ प्रधान संपादक  

    मुरैना 9 नवम्बर 09/ जिला दंडाधिकारी श्री एम.के. अग्रवाल ने नगर पोरसा में गत 4 नवम्बर को जैन समाज के जूलूस निकालते समय बिजली की लाईन का तार अचानक टूट जाने के कारण 5 बच्चियों के झुलस कर गम्भीर रूप से धायल होने और उनमें से दो बच्चियों की मृत्यु हो जाने संबंधी घटना के कारणों और परिस्थितियों की मजिस्ट्रीयल जांचके आदेश दिए हैं । इस जांच हेतु अनुविभागीय दंडाधिकारी अम्बाह डा. एम.एल. दौलताली को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है ।

           जांच अधिकारी द्वारा बिजली का तार टूट जाने के कारणों, तथा घटना के संबंध में अन्य तथ्यों की जांच की जायेगी । जांच प्रतिवेदन एक माह में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं ।

     

    जनसुनवाई आज

    जनसुनवाई आज

    हमें खेद है मुरैना मध्‍यप्रदेश में चल रही भारी बिजली कटौती के कारण इस समाचार के प्रकाशन में विलम्‍ब हुआ है, फेलुअर विद्युत सप्‍लाई सही होने तक फोटो व समाचार समय पर हम अपडेट नहीं कर सकेंगे, इसके लिये हम क्षमाप्रार्थी हैं, कृपया अपडेट के लिये हमें ई मेल, जवाबी मेल या टिप्‍पणीयां न भेजें बिजली कटौती और कई अन्‍य कारणों से हम समय पर अपडेट नहीं दे पा रहे हैं इस सम्‍बन्‍ध में हम अलग से स्‍पष्‍टीकरण व अपनी मजबूरीयों का अलग से शीघ्र ही समाचार दे रहे हैं नरेन्‍द्र सिंह तोमर ‘’आनन्‍द’’ प्रधान संपादक  

    मुरैना 9 नवम्बर 09/ राज्य शासन के निर्देशानुसार जिला एवं खण्ड स्तर के कार्यालयों में मंगनवार 10 नवम्बर को पूर्वान्ह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक जन सुनवाई की जायेगी ।

           कलेक्टर श्री एम.के. अग्रवाल ने समस्त जिला अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे जन सुनवाई के निर्धारित समय के दौरान अनिवार्य रूप से अपने कार्यालय में उपस्थित रहें । इस दौरान प्राप्त होने वाले शिकायती आवेदन पत्रों का तत्परता से निराकरण किया जाय और जिन आवेदनों का उसी समय निराकरण सम्भव नहीं हैं, उनकी समय सीमा निर्धारित कर आवेदक को सूचित किया जाय ।

     

    माता-पिता की उपेक्षा करने वालों को सजा भुगतनी होगी

    माता-पिता की उपेक्षा करने वालों को सजा भुगतनी होगी

    हमें खेद है मुरैना मध्‍यप्रदेश में चल रही भारी बिजली कटौती के कारण इस समाचार के प्रकाशन में विलम्‍ब हुआ है, फेलुअर विद्युत सप्‍लाई सही होने तक फोटो व समाचार समय पर हम अपडेट नहीं कर सकेंगे, इसके लिये हम क्षमाप्रार्थी हैं, कृपया अपडेट के लिये हमें ई मेल, जवाबी मेल या टिप्‍पणीयां न भेजें बिजली कटौती और कई अन्‍य कारणों से हम समय पर अपडेट नहीं दे पा रहे हैं इस सम्‍बन्‍ध में हम अलग से स्‍पष्‍टीकरण व अपनी मजबूरीयों का अलग से शीघ्र ही समाचार दे रहे हैं नरेन्‍द्र सिंह तोमर ‘’आनन्‍द’’ प्रधान संपादक  

           मुरैना 9 नवम्बर 09/ भारत सरकार द्वारा वृध्दजनों के समग्र कल्याण, पुनर्वास हेतु माता- पिता और वरिष्ठ नागरिकों का भरण पोषण तथा कल्याण अधिनियम 2007 लागू किया गया है । मध्य प्रदेश में सामाजिक न्याय विभाग की अधि सूचना के अनुसार 23 अगस्त 2008 से यह अधिनियम प्रभावी किया गया है । इस अधिनियम के अनुसार माता- पिता कीउपेक्षा अथवा परित्याग एक संज्ञेय अपराध माना जायेगा तथा ऐसा करने वाले को पांच हजार रूपये का जुर्माना या तीन महीने का कारावास अथवा दोनों सजाओं से दंडित किया जा सकेगा ।

                  इस अधिनियम के अनुसार भरण पोषण करने में असमर्थ अभिभावक और  वरिष्ठ नागरिक अपने वयस्क बच्चो अथवा संबंधियों से भरण पोषण प्राप्त करने के लिए आवेदन कर सकते हैं । इस भरण पोषण में समुचित भोजन, आश्रय, वस्त्र एवं चिकित्सा सुविधायें सम्मिलित रहेंगी । अभिभावकों में सगे और दत्तक तथा सौतेले माता पिता सम्मिलित है और इनके लिए वरिष्ठ नागरिक होना भी जरूरी नहीं है । प्रत्येक 60 वर्ष या इससे अधिक आयु का वरिष्ठ नागरिक अपनी सम्पत्ति के उत्तराधिकारी से भी भरण पोषण की मांग कर सकता है ।

           राज्य शासन द्वारा इस अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जिले में भरण पोषण अधिकरण और अधिकरण के आदेश के विरूध्द अपील की सुनवाई हेतु अपील अधिकरण गठित किया गया है । समाजिक न्याय विभाग के जिला अधिकारी अधिनियम के अंतर्गत भरण पोषण अधिकारी के रूप में कार्य करेंगे  । माता-पिता अथवा अपने अभिभावकों अथवा वरिष्ठ नागरिकों की उपेक्षा करने अथवा उनकी देखभाल करने से इंकार करने वाले बच्चों अथवा संबंधियों को अधिकरण मासिक भरण पोषण के लिए 10 हजार रूपये प्रतिमाह तक के आदेश दे सकता है ।

     

    राज श्री प्रोडक्‍शन्‍स ने कामेडी कान्‍टेस्‍ट में कलाकारों से अभिरूचियां आमंत्रित की

    राज श्री प्रोडक्‍शन्‍स ने कामेडी कान्‍टेस्‍ट में कलाकारों से अभिरूचियां आमंत्रित की

    हमें खेद है मुरैना मध्‍यप्रदेश में चल रही भारी बिजली कटौती के कारण इस समाचार के प्रकाशन में विलम्‍ब हुआ है, फेलुअर विद्युत सप्‍लाई सही होने तक फोटो व समाचार समय पर हम अपडेट नहीं कर सकेंगे, इसके लिये हम क्षमाप्रार्थी हैं, कृपया अपडेट के लिये हमें ई मेल, जवाबी मेल या टिप्‍पणीयां न भेजें बिजली कटौती और कई अन्‍य कारणों से हम समय पर अपडेट नहीं दे पा रहे हैं इस सम्‍बन्‍ध में हम अलग से स्‍पष्‍टीकरण व अपनी मजबूरीयों का अलग से शीघ्र ही समाचार दे रहे हैं नरेन्‍द्र सिंह तोमर ‘’आनन्‍द’’ प्रधान संपादक ग्‍वालियर टाइम्‍स समूह 

     

    Comedy Contest!!

    Comedy Contest!!

     

    Hi Friends,

    Rajshri Media (P) Limited has come up with Duniya Ko Hasao Comedy Contest. All you have to do is shoot a funny video of yourself or your surroundings. Feel free to shoot the way you like - video camera, mobile phone, webcam anything and upload it on Rajshri.com. You can also send us a DVD.

    Please visit http://www.rajshri.com/duniyakohasao for more information.

    The winner gets an opportunity to act in a Rajshri feature film or TV show.

    So who knows you might become a star and all you have to do is to make us laugh!

    Watch http://www.youtube.com/watch?v=55eW8dfxuHM

    Happy Viewing!

    Rajshri Team