NARENDRA's profileCHAMBAL KI AWAZ चम्बल की...PhotosBlogListsMore ![]() | Help |
महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती पाटिल ग्वालियर पधारीं , राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने की अगवानीमहामहिम राष्ट्रपति श्रीमती पाटिल ग्वालियर पधारीं , राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने की अगवानी ग्वालियर 10 नवम्बर 09। महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती प्रतिभा देवी सिंह पाटिल आज भारतीय वायु सेना के स्टेण्डर्ड प्रजेण्टेशन कार्यक्रम में भाग लेने के लिये वायुसेना के विमान से ग्वालियर पधारीं। महाराज पुरा स्थित वायुसेना के एयरबेस पर महामहिम राज्यपाल श्री रामेश्वर ठाकुर, मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान, महापौर श्री विवेक नारायण शेजवलकर, एयर चीफ मार्शल श्री पी व्ही. नाईक, एयर फोर्स स्टेशन ग्वालियर के एयर कमाण्डोर श्री एच. नीलकंठन ने राष्ट्रपति की आगवानी की। इस अवसर पर संभाग आयुक्त डॉ. कोमल सिंह, पुलिस महानिरीक्षीक श्री अरविन्द कुमार, कलेक्टर श्री आकाश त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक श्री ए सांई मनोहर, व अपर कलेक्टर श्री आर के. जैन सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे।
TrackbacksThe trackback URL for this entry is: http://chambal.spaces.live.com/blog/cns!4807A954F164E8D0!9509.trak Weblogs that reference this entry
|
|
|