NARENDRA's profileCHAMBAL KI AWAZ चम्बल की...PhotosBlogListsMore ![]() | Help |
नगर पालिका भिण्ड का सिटी डेब्ल्पमेंट प्लान तैयार होगा , जिला पंचायत भिण्ड के सभाकक्ष में 13 को कार्यशाला का आयोजननगर पालिका भिण्ड का सिटी डेब्ल्पमेंट प्लान तैयार होगा , जिला पंचायत भिण्ड के सभाकक्ष में 13 को कार्यशाला का आयोजन भिण्ड 10 नवम्बर 2009 अनुविभागीय अधिकारी भिण्ड डीआर कुर्रे ने बताया कि नगर पालिका क्षेत्र भिण्ड के अन्तर्गत शहरीय विकास कार्य योजना तैयार की जावेगी। इसके लिये शासन द्वारा एम/एस इन्टर कान्टीनेनटल कन्सलटेन्ट एवं टैक्नोमेंट पीव्हीटीएलटीडी नई दिल्ली को अधिकृत किया गया है। उक्त कार्य योजना तैयार करने हेतु भिण्ड शहर के विकास से संबंधित आवश्यक सुझाव प्राप्त किये जाएगें जिसके लिये जिला पंचायत भिण्ड के सभाकक्ष में शुक्रवार 13 नवम्बर को अपरान्ह 12 बजे से स्वागतम कार्यशाला का आयोजन किया गया है। उक्त कार्यशाला में इच्छुक समस्त व्यक्ति अपने बहुमूल्य सुझाव दे सकेगें। जिला प्रशासन द्वारा भिण्ड शहर के गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, स्वयं सेवी संगठनों के प्रतिनिधियों, व्यवसायिक प्रतिष्ठानों के व्यक्तियों, मीडिया प्रतिनिधियों सहित आम लोगों से कार्यशाला में उपस्थित होकर सुझाव देने की अपील की गई है।
TrackbacksThe trackback URL for this entry is: http://chambal.spaces.live.com/blog/cns!4807A954F164E8D0!9514.trak Weblogs that reference this entry
|
|
|