NARENDRA's profileCHAMBAL KI AWAZ चम्बल की...PhotosBlogListsMore ![]() | Help |
दीनबन्धु भये मंत्री -अफसर, नेता दीनानाथ कहायेदीनबन्धु भये मंत्री -अफसर, नेता दीनानाथ कहाये GOPAL DAS GARG
जनता बनी है सानी सबकी दीनबन्धु भये मंत्री -अफसर, नेता दीनानाथ कहाये। दीन हीन जनता ने पूजा, फिर भी उसके कष्ट बढ़ृाये ॥1॥ कुर्सी-धारक करते मनमर्जी, नहीं सुनते हैं किसी की अर्जी. ॥2॥ मंत्री खाता, अफसर खाता, नेता खाता और खिलाता। जनता बनी है सानी सबकी, सत्ताकी खदान में खाता ॥ 3॥ धन लोलुपता की बाढ़ आ गई, मान वहे मनमानी में। घर-द्वार सब चौपट हो गया, आपसी खींचातानी में ॥ 4॥ धन आधारित राजनीति में, नैतिकता का हरण हुआ। देश समर्पित नेताओं का, राजनीति से क्षरण हुआ ॥ 5॥ शासन और प्रशासन में, धरणीधर का मान है। आम प्रजाजन रोता फिरता,नहीं कोई पहचान है॥ 6॥ दलतंत्र भगाओं- जनतंत्र बचाओं अभियान में, सबका कद समान है। ना ही कोई छोटा-बड़ा ना कोई पद पहचान है। तरण करेगा इस पीड़ा से, ऐसा यह अभियान है ॥ 7॥ प्रस्तुती..गोपालदास गर्ग मुरैना
TrackbacksThe trackback URL for this entry is: http://chambal.spaces.live.com/blog/cns!4807A954F164E8D0!9529.trak Weblogs that reference this entry
|
|
|