![]() |
|
Spaces home CHAMBAL KI AWAZ चम्बल की...PhotosProfileFriendsMore ![]() | ![]() |
CHAMBAL KI AWAZ चम्बल की आवाज़WE ARE LOCAL INHABITANTS OF CHAMBAL VALLEY IN INDIA WANT TO SAY SOME THING ABOUT US.
कलेक्टर ने विण्डवा में चैक डेम का निरीक्षण कियाकलेक्टर ने विण्डवा में चैक डेम का निरीक्षण किया मुरैना 8मई 08/ कलेक्टर श्री आकाश त्रिपाठी ने आज मुरैना जनपद के ग्राम विण्डवा में पहुंच कर वन विभाग द्वारा बनाये गये चैक डेम का निरीक्षण किया और इन चैक डेम को बीहड की रोक थाम एवं मिट्टी एवं जल सरंक्षण की दिशा में एक कारगर पहल निरूपित किया । कलेक्टर ने कहा कि राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी स्कीम म.प्र. के अन्तर्गत भूमि और जल संवर्धन एवं संरक्षण के कार्यों के संयोजन का प्रावधान किया गया है । गारंटी योजना में मशीनों का उपयोग वर्जित है । उन्होंने वन मंडलाधिकारी को भूमि और जल संरक्षण हेतु चैक डेम के इन कार्यों को राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी स्कीम से संयोजन का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए । इस अवसर पर मंडलाधिकारी श्री एस.पी. शर्मा ने बताया कि बीहड़ों की रोकथाम और मिट्टी एवं पानी के सरंक्षण हेतु विभाग द्वारा जिले में कुल 50 बडे मिट्टी के चैक डेम बनाये गये हैं । इनमें से 23 चैक डेम का निर्माण तंग घाटी वृक्षारोपण योजना के तहत ग्राम विण्डवा के आस-पास के क्षेत्र में किया गया है । साथ ही खेतों की रिंग बंडिग का कार्य भी कराया गया है । उल्लेखनीय हैे कि बीहडों के बड़ने के कारण ग्राम विण्डवा दो वार विस्थापित हो चुका है । अब इस ग्राम को विस्थापित होने से बचाने के लिए बीहड़ों की रोकथाम के कारगर उपाय किये गये हैं । इन चैक डेम के वन जाने के कारण मिट्टी का कटाव रूका है और पानी का सरंक्षण भी होने लगा है । वर्षा के मौसम में इन चैक डेम के आसपास के क्षेत्र में सघन वृक्षारोपण कराने की भी योजना है ।
अंत्यावसायी योजना की ऋण बसूली में मुरैना अब्बलअंत्यावसायी योजना की ऋण बसूली में मुरैना अब्बल
मुरैना 8 मई 08 / जिला अंत्यावसायी कार्यालय द्वारा विभिन्न रोजगार मूलक योजनाओं में दिये गये ऋणों की बसूली में मुरैेना जिला पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान पर रहा है । यह जानकारी अप्रैल माह में प्रबंधक संचालक श्री एस.आर.मोहन्ती की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में दी गई । कार्यपालन अधिकारी जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति डा. ओ.पी. जारोलिया ने बताया कि वर्ष 2007-08 में मुरैना जिले को 33 लाख रूपये वूसली लक्ष्य प्राप्त हुआ था, जिसके विरूध्द अलोच्य वर्ष में 62.4 लाख अर्थात 188 प्रतिशत बसूली प्राप्त कर पूरे प्रदेश में कीर्तिमान स्थापित किया । जिले की यह उल्लेखनीय उपलब्धि कलेक्टर एवं समिति के अध्यक्ष श्री आकाश त्रिपाठी के सतत मार्गदर्शन के कारण ही संभव हो सकी । डा. जारोलिया ने बताया कि 188 प्रतिशत बसूली के साथ मुरैना प्रथम स्थान पर, 158 प्रतिशत बसूली के साथ श्योपुर द्वितीय और 110 प्रतिशत बसूली के साथ दतिया जिला तृतीय स्थान पर रहा है ।
जॉव कार्ड का शत प्रतिशत वितरण सुनिश्चित हो कलेक्टर द्वारा राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षाजॉव कार्ड का शत प्रतिशत वितरण सुनिश्चित हो कलेक्टर द्वारा राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षामुरैना 8 मई 08/ कलेक्टर श्री आकाश त्रिपाठी ने गत बुधवार को राजस्व और विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा की और अधिकारियों को राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी स्कीम म.प्र. के अन्तर्गत शत- प्रतिशत जॉव कार्ड का वितरण सुनिश्चित कराने के निर्देश दिये । उन्होंने कहा कि जिन पंचायतों ने योजना के तहत अभी तक कार्य प्रारंभ नहीं किये हैं और सी.सी. रोड़ निर्माण हेतु सहमति नहीं दी है उनके सरपंच और सचिव के विरूध्द पंचायत राज अधिनियम के तहत क्रमश: पद से पृथक करने और डीनोटीफाइड करने की कार्रवाई की जाये । बैठक में मुख्य कार्य पालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभय वर्मा, अधीक्षण यंत्री विद्युत मण्डल श्री बी.पी. गर्ग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा और विद्युत मंडल के कार्य पालन यंत्री तथा समस्त एसडीएम , तहसीलदार और जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी उपस्थित थे । कलेक्टर ने कहा कि शासन के निर्देशानुसार 15 मई से 15 जून तक मुख्यमंत्री मजदूर सुरक्षा योजना के अन्तर्गत भूमिहीन मजदूरों के पंजीयन हेतु अभियान चलाया जायेगा । इस अभियान के दौरान परीक्षण कर छूटे हुए मजदूरों का पंजीयन किया जाय और इस अभियान को जागरूकता अभियान का रूप दिया जाय । साथ ही प्रत्येक जनपद पंचायत से इस आशय का प्रमाण पत्र भी लिया जाय कि उनके क्षेत्र में सभी पात्र भूमिहीन मजदूरों का पंजीयन हो चुका है और परिचय पत्र भी जारी हो चुके हैं। श्री त्रिपाठी ने समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी की समीक्षा के दौरान कहा कि इस कार्य पर सजग निगाह रखी जाय और समर्थन मूल्य से कम पर खरीदी करने वालों के विरूध्द नियमानुसार कार्रवाई की जाय । उन्होंने किसान की ऋण पुस्तिका में समर्थन मूल्य पर की गई खरीदी की प्रविष्ट करने और लगाने के निर्देश दिए । उन्होंने कहा कि अन्नपूर्णा योजना मुख्यमंत्री की प्राथमिकता में शामिल है । अत: बी.पी.एल. के कार्ड बनाते समय सावधानी बरती जाय और अपात्र परिवारों के नाम बी.पी.एल. सूची से हटाने की कार्रवाई की जाय । उन्होंने समग्र स्वच्छता अभियान के पूर्व में प्रारंभ कराये गये शौचालयों का निर्माण पूर्ण कराने के निर्देश कार्य पालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी को दिये । साथ ही एपीएल शौचालयों की अद्यतन जानकारी प्रस्तुत करने पर जोर दिया । कलेक्टर ने विशेष राजस्व अभियान के अन्तर्गत बी-1 का बाचन खसरा- खतौनी की नकलों का वितरण, नामांतरण और वंटवारा के प्रकरणों का निराकरण आदि की समीक्षा की और समस्त एसडीएम को 10 मई तक अभियान की अद्यतन रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिये । उन्होने श्रमिक कल्याण की योजनाओं के क्रियान्वयन में भी वांछित गति लाने की अपेक्षा की । जनपद में लगेंगे हर माह शिविर कलेक्टर श्री आकाश त्रिपाठी ने समस्त जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को जनपद क्षेत्र में हर माह एक शिविर लगाने के निर्देश दिये । इन शिविरों में बृध्दावस्था और सामाजिक सुरक्षा पेंशन , तथा निशक्त कल्याण और राष्ट्रीय परिवार सहायता के प्रकरणों को मौके पर ही निराकृत किया जायेगा । साथ ही शिविर स्थल पर ही आवेदन पत्रों की स्वीकृति की कार्रवाई भी की जावेगी ।
पंचायत मंत्री श्री रूस्तम सिंह ने किया साढे सात करोड़ की पांच सड़कों का शिलान्यासपंचायत मंत्री श्री रूस्तम सिंह ने किया साढे सात करोड़ की पांच सड़कों का शिलान्यास मुरैना 8 मई 08/ पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री रूस्तम सिंह ने आज प्रधान मंत्री ग्राम सड़क योजना के अन्तर्गत साढ़े सात करोड़ रूपये की लागत की 29 कि.मी. लम्बी पांच सड़कों का शिलान्यास किया । उन्होने कहा कि अब कोई भी गांव सड़क विहीन नहीं रहेगा । समारोह की अध्यक्षता सांसद श्री अशोक अर्गल ने की । उल्लेखनीय है कि प्रधान मंत्री ग्राम सड़क योजना के अन्तर्गत मुरैना जिले में 9 वें चरण में 133 मार्गों के उन्नयन कार्य के लिए 162 करोड़ 68 लाख रूपये की स्वीकृति प्राप्त हुई है । लगभग 590 कि.मी. लम्बी इन सड़कों के पूर्ण होने से 243 ग्रामों की 2 लाख 62 हजार जन संख्या बारह मासी सड़कों से जुड़ जायेगी । पंचायत मंत्री ने ग्राम तिघरा में एबीरोड़ से सबा सात कि.मी. लम्बे मठ मार्ग, ग्राम सिहोरा में साढ़े चार कि.मी. लम्बे विजयपुरा (सिहोरा) मार्ग, ग्राम पमाया में आठ सौ मीटर लम्बे पमाया मार्ग, ग्राम नया गांव में साढ़े चार किलोमीटर लम्बे नयागांव (गोबरा) मार्ग और ग्राम दौरावली में 12 कि.मी. लम्बे सुमावली मार्ग का भूमि पूजन किया । उन्होंने कहा कि ये सभी कार्य दीपावली से पहले पूर्ण कराये जायेंगे । सात करोड़ 51 लाख 80 हजार रूपये की लागत की इन सड़कों के बन जाने पर 9 हजार की जन संख्या को सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी । उन्होंने कहा कि शासन ने पानी, बिजली और सड़क को अपनी प्राथमिकता में शामिल किया है । प्रधान मंत्री ग्राम सड़क योजना में पांच हजार करोड़ रूपये की स्वीकृति प्राप्त करने वाला मध्य प्रदेश, देश का पहला राज्य है । अब प्रदेश के हर गांव तक पक्की सड़क होगी । एक भी तालाब को फूटा नहीं रहने दिया जायेगा और उनका जीर्णोध्दार कर वर्षा के पानी को रोकने के उपाय किये जायेंगे । बिजली की पर्याप्त व्यवस्था के लिए भी जगह- जगह पर नये विद्युत उप केन्द्र स्थापित कराये जा रहे हैं । ग्रामीण विकास मंत्री श्री रूस्तम सिंह ने बताया कि मुरैना जिले में प्रधान मंत्री ग्राम सड़क योजना के अन्तर्गत 337 करोड़ 48 लाख रूपये की लागत की डेढ़ हजार किलो मीटर लम्बी 409 सड़कों के निर्माण कार्य हाथ में लिये गये हैं । इनमें से 133 करोड़ रूपये के व्यय से 756 किलोमीटर लम्बी 232 सड़कों का निर्माण पूर्ण कराया जा चुका है । सभी स्वीकृत सड़कों के बन जाने पर जिले की साढ़े आठ लाख से अधिक जन संख्या लाभान्वित होगी । शिलान्यास समारोहों को सांसद श्री अशोक अर्गल, और श्री दुलारे सिंह एवं श्री काली चरण कुशवाह ने भी सम्बोधित किया और जिले में पानी, बिजली सड़क की सुविधाओं के विस्तार के लिए मंत्री की पहल और प्रयासों की सराहना की । इस अवसर पर श्री गंगाप्रसाद मावई, सरपंच सेवा श्री रामस्वरूप मावई, सरपंच नूरावाद श्रीमती रामदेवी कप्तान सिंह, सरंपच चौखूटी श्री द्वारिका सिंह मावई , सरपंच दौरावली श्री वादशाह सिंह , श्री रमेश ओझा और श्री गजेन्द्र मावई, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभय वर्मा, महा प्रबंधक ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण मुरैना श्री यशवंत सक्सैना, कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी श्री ओ.पी. गुप्ता तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित थे । तिघरा में स्टाप डेम और दौरावली में नल-जल योजना का शिलान्यास पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री रूस्तम सिंह ने आज क्षेत्र के सघन भ्रमण के दौरान ग्राम तिघरा में 24 लाख 99 हजार रूपये की लागत के स्टाप डेम का शिलान्यास किया । सांक नदी पर यह स्टाप डेम 150 फिट चौडा और 7 फीट ऊंचा बनाया जायेगा तथा इसमें 5 फीट पानी भरा करेगा । इस स्टाप डेम से 10 ग्रामों को लाभ मिलेगा और क्षेत्र के जल स्तर में वृध्दि होगी । पंचायत मंत्री ने जून अंत तक स्टाप डेम का निर्माण पूर्ण कराने के निर्देश दिए । पंचायत मंत्री श्री रूस्तम सिंह ने ग्राम दौरावली में 20 लाख 59 हजार रूपये की नल-जल योजना की आधार शिला रखी और कहा कि इस योजना के पूर्ण होने पर ग्रामीणों को पानी की किल्लत से छुटकारा मिलेगा ।
उ.प्र. के मंत्री की मुरैना में जम कर ठुकाई, लठ्ठों से किया बेहालउ.प्र. के मंत्री की मुरैना में जम कर ठुकाई, लठ्ठों से किया बेहाल मुरेना 8 मई 08, मायावती सरकार में उ.प्र. के केबिनेट स्तर के वन मंत्री श्री फतेह बहादुर सिंह की कल रात को मुरैना में जमकर ठुकाई हुयी । उन्हें लठ्ठ मार मार कर बेहाल कर दिया गया । उनके अंगरक्षक व मुरैना एवं उ.प्र. पुलिस के भारी संख्या में तैनात जवान महज तमाशा ही देखते रहे । घटनाक्रम उस वक्त घटित हुआ जब श्री फतेहबहादुर सिंह (उ.प्र. के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. वीर बहादुर सिंह के सुपुत्र) जो कि वर्तमान मायावती सरकार में वन मंत्री हैं, मुरैना में सपरिवार अपने सभी कुटुम्बीजनों सहित अपनी ससुराल में हो रही श्रीमद्भागवत कथा एवं रास लीला देखने के लिये मुरैना के राधिका पैलेस में आये हुये थे । कल 7 मई को श्रीमद्भागवत एवं रास लीला कार्यक्रम का अंतिम दिवस था । रात्रि के वक्त रास लीला के समापन दिवस पर पद्मश्री रामस्वरूप शर्मा की टीम ने बृज की होली का अद्भुत व विलक्षण मंचन किया था, जिसे देखने अन्य विशिष्ट राजघरानों के साथ श्री फतेहबहादुर सिंह भी सपरिवार वहॉं पहुँचे । बृज की होली का जीवन्त मंचन करते करते गोपीयां व कृष्ण बने कलाकार मंच से नीचे होली खेलते खेलते आ गये और भारी भीड़ में से कई लोगों को एक एक कर पकड़ पकड़ कर मंच पर ले जाकर उनके साथ जम कर होली खेली और बरसाने की लठ्ठ मार होली का जीवन्त चित्रण जम कर लठ्ठ बरसा बरसा कर किया । सबसे पहले फतेहबहादुर सिंह के साले श्याम सिंह तोमर गोपीयो के शिकार बने । गोपीयों ने उन्हें पकड़ कर मंच पर घसीट लिया और लगालग लठ्ठ मार मार कर बृज की होली का असल हुरियारा बना दिया । इसके बाद इन गोपीयों के हत्थे उ.प्र. के वन मंत्री श्री फतेह बहादुर सिंह चढ़ गये और गोपीयों ने बृज की होली उनके साथ जम कर खेली जिसके चलते श्री फतेहबहादुर सिंह को जम कर लठ्ठ पड़े और गोपीयों ने लठ्ठ मार मार कर उन्हें बेहाल कर दिया । श्री सिंह के अंगरक्षक एवं यू.पी एम.पी पुलिस के भारी संख्या में तैनात जवान बेचारे लाचार होकर मंत्री जी की ठुकाई पिटाई होते देखते रहे ।
| |||