![]() |
|
Spaces home CHAMBAL KI AWAZ चम्बल की...PhotosProfileFriendsMore ![]() | ![]() |
CHAMBAL KI AWAZ चम्बल की आवाज़WE ARE LOCAL INHABITANTS OF CHAMBAL VALLEY IN INDIA WANT TO SAY SOME THING ABOUT US.
मुरैना के वकील से दो लाख रूपये मांगे वरना मार देंगें जान से, इण्टरनेट से हुआ मामला दर्जमुरैना के वकील से दो लाख रूपये मांगे वरना मार देंगें जान से, इण्टरनेट से हुआ मामला दर्ज मुरैना 12 मई 08, अपराधियों के हौसले किस कदर बुलन्द हैं, और पुलिस कितनी चाक चौबन्द है इसकी एक बेहतर मिसाल सामने आयी है । मुरैना के एक अभिभाषक श्री पवन कुमार गुप्ता को पिछले पॉंच महीनों से लगातार न केवल मोबाइल पर फोन करके बाकायदा दो लाख रूपये मांगे जा रहे हैं बल्कि न देने पर उन्हें सपरिवार जान से मारने की भी धमकियां दीं जा रहीं हैं । मजे की बात यह है कि अभिभाषक महोदय मुरैना पुलिस को लिखित रूप से मौखिक रूप से न केवल कई बार इसकी इत्तला दे चुके हें बल्कि बाकायदा पंजीकृत डाक द्वारा भी दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा 154(3) के तहत पुलिस अधीक्षक मुरैना को भी प्रथम सूचना रिपोर्ट भेज चुके हैं, मगर पुलिस है कि उसके कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही । मामला भी किसी साधारण आदमी का नहीं है, श्री पवन गुप्ता जिला अभिभाषक संघ मुरैना के न केवल सचिव रह चुके हैं बल्कि मुरेना के अभिभाषकों के बीच खासे लोकप्रिय और न्यायाधीशों की नजर में विद्वान और प्रतिष्ठित अभिभाषक हैं । श्री गुप्ता का स्वयं का मोबाइल क्रमांक 9826087820 पर एक व्यक्ति जिसने अपना नाम कभी अविनाश शर्मा बताया तो कभी अविनाश पलघर कभी रवि शर्मा तो कभी अभिनव शर्मा एवं अपना पद कभी पुलिस का डी.एस.पी. होना बताया तो कभी कमिश्र्नर तो कभी कांस्टेबल होना ने दिनांक 21 दिसम्बर 2007, 26 दिसम्बर 2007, 9 जनवरी 2008, एवं 30 अप्रेल 2008 को मोबाइल क्रमांक 09892434994 से फोन लगाकर एवं एस.एम.एस. भेज कर श्री गुप्ता को न केवल धमकाया और आतंकित किया बल्कि बाकायदा दो लाख रूपये उसे अदा करने की मांग भी की वरना श्री गुप्ता को उनके परिवार सहित जान से मारने की धमकी भी दे दी । भयाक्रान्त व आतंकित होकर श्री गुप्ता ने पुलिस को लिखित व मौखिाक रूप से कई बार इत्तला मुरैना पुलिस को दी लेकिन मुरैना पुलिस ने श्री गुप्ता के आवेदनों पर कोई कार्यवाही नहीं की । हार थक कर श्री गुप्ता ने एक एफ.आई.आर. मुरैना पुलिस अधीक्षक को दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा 154(3) के अंतर्गत पंजीकृत डाक से तथा व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर भी दी, इसके बावजूद भी न तो एडवोकेट श्री गुप्ता की एफ.आई.आर. ही दर्ज की गयी और न ही कोई कार्यवाही की गयी । धमकाने और धन वसूली करने वाले के हौसले इस कदर बुलन्द थे कि वह नियमित रूप से श्री गुप्ता को धमका कर व आतंकित कर पैसे मांगता रहा । अंतत: एडवोकेट श्री पवन गुप्ता ने दिनांक 10 मई को म.प्र. के पुलिस महानिदेशक की वेबसाइट पर इण्टरनेट के जरिये एफ.आई.आर. दर्ज करवाई जो कि क्रमांक Morena/1428/2008 एवं क्रमांक Morena/1429/2008 पर दर्ज हुयीं । बकौल एडवोकेट श्री गुप्ता अब वे उस अपराधी के साथ ही पुलिस के रवैये और सम्बन्धित मोबाइल कम्पनी के खिलाफ लम्बी कानूनी लड़ाई लड़ेंगे । फिलहाल वे न्यायालय में इसतगासा के साथ दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा 210 के तहत आवेदन प्रस्तुत कर डी.जी.पी. के यहॉं इण्टरनेट से दर्ज हुये मामले का चालान तलब करवा रहे हैं, इसके बाद श्री गुप्ता दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा 482 के तहत भी कार्यवाही करेंगे ।
भ्रष्टाचार मिटाने की योजना में भ्रष्टाचार, ई शासन प्रणाली पहले चरण में ही अवसान पर
भ्रष्टाचार मिटाने की योजना में भ्रष्टाचार, ई शासन प्रणाली पहले चरण में
ही अवसान पर
भ्रष्टाचार मिटाने की योजना में भ्रष्टाचार, ई शासन प्रणाली पहले चरण में ही अवसान पर नरेन्द्र सिंह तोमर ‘’आनन्द’’ · पारदर्शिता और भ्रष्टाचार निवारण के नाम पर अंचल में ठगी का कारोबार
भाग -1 आपने ई शासन प्रणाली या ई गवर्नेन्स या ई ज्ञान सूचना सेवा केन्द्र, कॉमन सर्विस सेण्टर जैसे नाम अवश्य ही सुन रखे होंगे । इन दिनों चम्बलांचल में तथाकथित सेवा केन्द्रों की स्थापना के नाम पर बाहर की संस्थाओं ने गरीब बेरोजगारों को सुनहरे सब्ज बाग दिखा कर करोड़ों रूपये बटोर लिये हैं और रकम जमा करने के पॉंच महीने बाद भी इन केन्द्रों और इनकी सेवाओं का कोई अता पता नहीं हैं । पैसा जमा करने वाले बेरोजगार इन दिनों न केवल दर बदर की ठोकरें खा रहे हैं बल्कि उनकी शिकायत सुनने वाला भी कोई नहीं है । एक संस्था ने जनवरी माह से लगातार अखबारी विज्ञापन देकर बेरोजगारों को सुनहरे सब्जबाग दिखाना शुरू किये और चन्द माह के भीतर करोड़ो रूपये वसूल डाले । उनकी योजना के मुताबिक चम्बलअंचल में ई ज्ञान केन्द्र खोले जाने के लिये उन्हें म.प्र.शासन द्वारा अधिकृत किया गया है और एवज में वे बाकायदा म.प्र. के इलेक्ट्रॉनिकी विभाग के एक पत्र और जिला पंचायत मुरैना के एक पत्र की छायाप्रतियां जनता में बांटते फिर रहे हैं । लोग इन पत्रों को देख कर भ्रम में फंस कर उनकी लुभावनी बातों में फंस कर उन्हें रकम दे बैठते हैं और बड़ी खूबसूरती से ठग लिये जाते हैं । हमने सारे मामले की पड़ताल की तो कई रहस्य प्याज के छिलकों के मानिन्द खुलते चले गये और बेरोजगारों को ठगे जाने तथा तथाकथित यूचना केन्द्रों की सच्चाई खुद ब खुद सामने आ गयीं । हमारी तहकीकात के मुताबिक रोचक तथ्य यह है कि तथाकथित संस्था जो कि चम्बल अंचल में ई ज्ञान केन्द्र खेले जाने का दावा कर के बेरोजगारों से अनाप शनाप धन हड़पने में लगी है और म.प्र. शासन द्वारा स्वयं को अधिकृत बता रही है उसकी असलियत यह है कि अव्वल तों सूचना सेवा केन्द्र स्थापना हेतु ई ज्ञान केन्द्र नामक कोई परियोजना न तो म.प्र. शासन की ही है और न भारत सरकार की । और न ही ई ज्ञान केन्द्र नामक कोई योजना ही भारत शासन की ई गवर्नेन्स प्रणाली का हिस्सा है । इसी प्रकार ई गुमटी के नाम पर बरगलाये जा रहे लोगों को यह जानकर हैरत होगी कि ई गवर्नेन्स प्रणाली में ई गुमटी नामक कोई योजना वर्तमान में अस्तित्व में ही नहीं है । ई गुमटी व ई ज्ञान नामक परियोजनायें म.प्र. की पिछली दिग्विजय सिंह सरकार द्वारा किसी जमाने में चलाईं गयीं थीं जो कि बुरी तरह फ्लाप होकर वर्षो पहले ठप्प होकर बन्द हो गयीं थीं । आज वर्षो बाद इन योजनाओं को ई गवर्नेन्स की आड़ में चालू करने की कोशिश न केवल उपहास की स्थिति निर्मित कर रही है बल्कि म.प्र. के भ्रष्टाचार के महामहिमों की उखड़ती सत्ता पर उनके पुन: काबिजी और नियंत्रण की कोशिशों की भी रोचक दास्तां बयां करती है ।
क्रमश: जारी अगले अंक में ........... गरीबों की खुशहाली से होंगे शहीदों के सपने पूरे, मुख्यमंत्री चौहान द्वारा शहीद अखंड ज्योति प्रज्जवलितगरीबों की खुशहाली से होंगे शहीदों के सपने पूरे, मुख्यमंत्री चौहान द्वारा शहीद अखंड ज्योति प्रज्जवलित
ग्वालियर 10 मई 08 । मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज ग्वालियर में वीरांगना लक्ष्मीबाई की समाधि स्थल पर शहीदों की स्मृति को चिरस्थायी और अक्षुण्ण बनाये रखने के लिये शहीद अखंड ज्योति प्रज्जवलित की और कहा कि यह ज्योति नागरिकों को देश के लिये जीने-मरने और देश को समृध्दशाली बनाने की प्रेरणा देती रहेगी । समारोह की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सह सर कार्यवाह श्री मदनदास ने की । इस अवसर पर भाजपा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्री डोंगर सिंह कक्का, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री नरेन्द्र सिंह तोमर, जलसंसाधन एवं उच्च शिक्षा मंत्री श्री अनूप मिश्रा, नगरीय कल्याण एवं विकास मंत्री डा. नरोत्तम मिश्रा, 20 सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के उपाध्यक्ष श्री जयभान सिंह पवैया, महापौर श्री विवेक नारायण शेजवलकर , सुप्रसिध्द साहित्यकार श्रीमती क्षमाकौल तथा महापौर परिषद के सदस्य मंचासीन थे । मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि 10 मई के दिन ही आज से 150 वर्ष पहले अमर शहीद मंगल पाण्डे के नेतृत्व में क्रांति की एक आंधी चली थी और हजारों देशभक्तों ने इससे प्रेरणा लेकर अपने प्राणों का बलिदान किया था । उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्य की बात है कि आज इतिहास के पन्नों पर भारत के इस प्रथम स्वतंत्रता संग्राम को विद्रोह के रूप में वर्णित किया जा रहा है । उन्होंने कहा कि देश की आजादी के लिये शहीदों के त्याग तपस्या और बलिदान सदैव नमन योग्य है और प्रथम स्वतंत्रता संग्राम को विद्रोह कहना उन महान बलिदानियों का न केवल अपमान है अपितु राष्ट्रद्रोह भी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि देश की आजादी के लिये अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले शहीदों के जीवन से परिचित कराने के लिये मध्यप्रदेश सरकार द्वारा पहल की गई है । संस्कृति विभाग ने तय किया है कि प्रदेश की 23 हजार ग्राम पंचायतों में रोटी और कमल की यात्रा निकाली जायेगी, जो लोगों को देश की एकता, अखंडता के लिये सदैव प्रेरित करती रहेगी । उन्होंने कहा कि शहीदों के सपने अभी भी अधूरे हैं और वह तभी पूरे होंगें जब गरीबों के जीवन खुशहाल होंगें तथा देश एक गौरवशाली,समृध्द, महान देश बनेगा । उन्होंने कहा कि आज सभी नागरिकों को देश को खुशहाल और समृध्दशाली बनाने तथा अखंड भारत के लिये कुर्बानी का संकल्प लेने की जरूरत है । अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में श्री मदन दास ने कहा कि 1857 से 1862 तक चले प्रथम स्वतंत्रता संग्राम ने जिस नेतृत्व,पराक्रमऔर कौशल का संदेश दिया, उसने देश की आजादी के लिये जनजागृति का काम किया । उन्होंने कहा कि रानी लक्ष्मीबाई के शौर्य और नेतृत्व ने देशभक्तों में देश को स्वतंत्र कराने की भावना को बलवती किया । उन्होंने कहा कि शहीदों के त्याग और बलिदान को सदैव स्मरणीय बनाये रखने के लये श्रीमती क्षमाकौल और नगर निगम ग्वालियर ने अखंड ज्योति की स्थापना की जो पहल की है, वह गौरव की बात है और इसके लिये वे साधुवाद के पात्र हैं । उन्होंने अपेक्षा की कि ग्वालियर की जनता सारे देश को शहीदों की शहादत से परिचित कराने के लिये एक अनूठी मिसाल बनेगी । भाजपा प्रदेशाध्यक्ष श्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि प्रदेश में सरकार की पहल पर प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की 150 वीं वर्षगांठ पर सालभर देश भक्ति के कार्यक्रम होते रहे हैं । उन्होंने कहा कि वीरांगना की समाधि पर इस अखंड ज्योति की स्थापना सदैव भावी पीढ़ी को देश के लिये जीने-मरने की प्रेरणा देती रहेगी । साहित्यकार श्रीमती क्षमाकौल ने कहा कि एक लेखक के अनुरोध को स्वीकार कर सरकार ने अपनी संवेदनशीलता का परिचय दिया है । उन्होंने कामना की कि यह सरकार सुदीर्घ और चिरजीवी रहे और देश के अन्य राज्यों में भी ऐसी ही संवेदनशील सरकार हो । प्रारंभ में महापौर श्री विवेक नारायण शेजवलकर ने अतिथियों का स्वागत किया । इस अवसर पर गीत के माध्यम से श्री पीयूष गौरे ने मातृ भूमि की वंदना की । अखंड ज्योति की स्थापना से पहले नगर में शहीद कलश यात्रा निकाली गई तथा ज्योति स्थापना के पश्चात एक मिनिट का मौन धारण कर शहीदों को विनम्र श्रध्दांजलि अर्पित की गई ।
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी डोंगर सिंह कक्का का सम्मान वीरांगना लक्ष्मीबाई की समाधि स्थल पर अखंड ज्योति की स्थापना समारोह में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सह सर कार्यवाह श्री मदन दास ने ग्वालियर के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी 104 वर्षीय श्री डोंगर सिंह कक्का का शाल और श्रीफल भेंट कर सम्मान किया ।
आरोन को स्टेडियम और सौ विस्तरों वाले अस्पताल की सौगात दी मुख्यमंत्री नेआरोन को स्टेडियम और सौ विस्तरों वाले अस्पताल की सौगात दी मुख्यमंत्री ने आरोन नगर विकास के लिये 50 लाख रुपये की घोषणा गुना 10 मई 08 मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने आज आरोन में आयोजित आदिवासी, किसान एवं महिला सम्मेलन में शिरकत कर क्षेत्र विकास के लिये अनेक सौगातें दीं । उन्होंने आरोन के सामुदियक स्वास्थ्य केन्द्र को सौ विस्तर वाला अस्पताल बनाने , स्टेडियम निर्माण और नगर विकास के लिये 50 लाख रुपये नगर पंचायत को देने की घोषणा की । इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 928.56 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाली तीन ग्रामीण सड़कों का शिलान्यास किया । पचास सीटर आदिवासी बालक छात्रावास आरोन एवं जल संसाधन विभाग के सुमेरी टेंक का लोकार्पण किया । इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने रुसल्ली कला उद्ववहन सिंचाई योजना ,चौपना एवं दौराना तालाव सहित अन्य तालाव निर्माण की स्वीकृतियां प्रदान की । आदिवासी, किसान ,महिला सम्मेलन मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश सरकार ने किसानों के हित में अनेक निर्णय लिये हैं , जिससे उन्हें उनकी उपज का अच्छा लाभ मिले । बिजली के बिलों को माफ करना , बकाया बिलों पर सरचार्ज की माफी केसाथ कम ब्याज दरों पर खाद बीज की उपलव्धता को सुनिश्चित किया गया है । समर्थन मूल्य पर गेंहू खरीदी में किसानों को 200 करोड़ रुपये बतौर बोनस भी वितरित किया गया । मुख्यमंत्री श्री चौहान आज गुना जिले के आरोन में विशाल आदिवासी , किसान, महिला सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे । इस अवसर पर राजस्व मंत्री श्री कमल पटेल , गुना विधायक इंजी श्री के. एल. अग्रवाल , अध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती ममता मीना , अध्यक्ष केन्द्रीय सहकारी बैंक श्री राधाबल्लभ किरार, दीनदयाल अंत्योदय समिति के जिला उपाध्यक्ष श्री हरीसिंह यादव , जिला भाजपा अध्यक्ष श्री भाागचंद सौगानी विशिष्ठ अतिथि के रुप में उपस्थित थे । मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा विकास के साथ- साथ जनता के कल्याण हेतु अनेक योजनायें चलाई जा रही है । विगत 4 वर्षो में जो विकास हुआ है , वह पिछले 50 वर्षो के विकास से अधिक है । प्रदेश में सड़कों का जाल बिछाकर जहां एक और आवागमन की सुविधा को बढ़ाया गया है, वहीं शिक्षा, स्वास्थ्य, सिचाई, पेयजल की व्यवस्थायें सुनिश्चित कर गरीबी उन्मूलन के भी प्रयास हुये हैं । श्री चौहान ने बढ़ती मंहगाई के लिये केन्द्र सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुये कहा कि मध्य प्रदेश में गरीबों को सस्ती दरों पर खाद्यान्न उपलव्ध कराया जा रहा है । प्रदेश में यह पहला मौका है , जब गरीबों का 3 रुपये किलो गेंहू और 4. 50 पैसे प्रति किलो चावल के वितरण की व्यवस्था की गई । इस अभिनव योजना के क्रियान्वयन का मुख्य उद्वेश्य '' गरीब की थाली - अब न रहेगी खाली'' लेकर प्रदेश सरकार ने अहम फैसला लिया । उन्होंने बताया कि किसानों से 1100 रुपये प्रति क्विंटल खरीदे जा रहे गेंहू को प्रदेश की सार्वजनिक वितरण प्रणाली में लिया जायेगा , जिससे अच्छा गेंहू उपभोक्ताओं को मिले । उन्होंने केन्द्र सरकार द्वारा भेजे गये लाल गेंहू की आलोचना भी की । आदिवासी , महिला , किसान सम्मेलन में मुख्यमंत्री ने उन योजनाओं के बारे में भी बताया , जिनके सफल क्रियान्यन से महिला उध्दार के साथ प्रदेश में जन्म लेने वाली बेटियों को वरदान बनाया जा रहा है । उन्होंने लाड़ली लक्ष्मी योजना, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना और गॉव की बेटी योजना में दिये जा रहे लाभ की जानकारी दी । मुख्यमंत्री ने बताया कि खेतीहर मजदूरों को संरक्षण देने और उनके परिवार को आर्थिक एवं शैक्षणिक रुप से सबल बनाने के लिये मुख्यमंत्री मजदूर सुरक्षा योजना शुरु की गई है। इसके अन्तर्गत खेतीहर मजदूर परिवार की महिला को प्रसव के दौरान 45 दिन की मजदूरी दी जायेगी । साथ ही उसके पति को भी 15 दिन की मजदूरी देने का प्रावधान रखा गया है । प्रारंभ में मुख्यमंत्री और राजस्व मंत्री ने आदिवासी, किसान महिला सम्मेलन का शुभारंभ दीप प्रज्जवलित कर किया । स्वागत भाषण जिला भाजपा अध्यक्ष श्री भागचंद सौगानी ने देते हुये आरोन क्षेत्र का मांगपत्र मुख्यमंत्री के समक्ष रखा । गुना विधायक इंजी. श्री के. एल. अग्रवाल ने मुख्यमंत्री का स्वागत पुष्पभेंट कर किया । आभार अपर कलेक्टर श्री आर. के. निरंजन ने माना । संचालन श्री केशव दुबे ने किया ।
नयन ज्योति पर्व एवं स्वास्थ्य किट का विमोचन गुना जिले में अंधत्व निवारण क लिये चलाये गये नयन ज्योति पर्व की उपलव्धियों पर आधारित पुस्तक एवं स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के लिये 4 पुस्तकों के किट का विमोचन मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने किया । इस मौके पर प्रदेश के राजस्व मंत्री श्री कमल पटेल भी मौजूद थे । अंधत्व निवारण के लिये आयोजित नि:शुल्क नेत्र शिविर की श्रृंखला के जीवन्त छायाचित्र और समाचार पत्रों में छपी रिपोर्ट को संकलित कर प्रकाशित हुई पुस्तिका की सराहना मुख्यमंत्री द्वारा की गई। उन्होंने जिला कलेक्टर डॉ. जी.के. सारस्वत सहित विभिन्न विभागों द्वारा की गई सेवा भावना को सराहा । इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने जिले की चार लाड़ली लक्ष्मी बनी बेटियों को राष्ट्रीय बचत पत्र भी भेंट किये । मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई विकास प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया । दोपहर करीब 12.40 बजे आरोन पहुंचे मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान आरोन निवासी श्री सूरजमल सोनी पूर्व मण्डल अध्यक्ष के यहां भी मिलने पहुंचे ।
प्रदेश में खेती को लाभकारी बनाने के साथ उद्योगों को भी बढ़ावा - चौहानप्रदेश में खेती को लाभकारी बनाने के साथ उद्योगों को भी बढ़ावा - चौहान मुख्यमंत्री ने साडा भूमि पर एक हजार एकड़ शैक्षणिक परिक्षेत्र के साथ करोड़ों की लागत के कार्यों का शिलान्यास व लोकार्पण किया ग्वालियर 10 मई 08 । मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है वर्तमान परिस्थितियों में केवल खेती पर निर्भर रहकर समृध्दि प्राप्त नहीं की जा सकती है । इसीलिये प्रदेश सरकार द्वारा खेती को लाभ का धन्धा बनाने के साथ-साथ उद्योगों को भी विशेष प्रोत्साहन दिया जा रहा है । इस दिशा में सरकार द्वारा इंदौर, खजुराहो व जबलपुर में आयोजित कीर् गईं इनवेस्टर्स मीट के सुखद नतीजे समाने आये हैं और बड़े-बड़े पूंजी निवेशक प्रदेश की ओर आकर्षित हुये हैं । मुख्यमंत्री आज ग्वालियर में विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण (साडा) के विभिन्न कार्यो के शिलान्यास एवं लोकर्पण समारोह को संबोधित कर रहे थे । श्री चौहान ने इस अवसर पर एक हजार एकड़ के शैक्षणिक परिक्षेत्र का भूमि पूजन किया व साथ ही 12 करोड़ रूपये की लागत से बने विद्युत सब स्टेशन व डेढ़ करोड़ रूपये लागत की पानी की 2 टंकी सहित 8 करोड़ रूपये की जल प्रदाय योजना का लोकापर्ण किया । मुख्यमंत्री ने इसके अतिरिक्त 4 करोड़ रूपये की लागत से बनकर तैयार हुई सीमेण्ट कांक्रीट सड़कें तथा 23 नल-जल योजनायें भी जनता को समर्पित की । उन्होंने साडा क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों के लिये 4 करोड़ रूपये की लागत से बनने जा रही सीमेण्ट क्रांक्रीट सड़कों व 3 करोड़ रूपये की लागत की जल संरक्षण योजनाओं का शिलान्यास भी इस अवसर पर किया । इस समारोह की अध्यक्षता विधायक एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने की । इस अवसर पर जल संसाधन मंत्री श्री अनूप मिश्रा, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र, राज्यसभा सांसद श्रीमती माया सिंह, विधायकगण सर्वश्री बृजेन्द्र तिवारी व श्री ध्यानेन्द्र सिंह, जिला भाजपा अध्यक्ष शहर श्री अभय चौधरी व ग्रामीण श्री बज्जर सिंह गुर्जर व साडा क्षेत्र के शैक्षणिक परिसर में पूंजी निवेश के लिये आये 10 निवेशक व अन्य जनप्रतिनिधिगण व क्षेत्रीय ग्रामीणजन मौजूद थे । मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा आजादी का सपना तब तक अधूरा है जब तक हर किसान के चेहरे पर मुस्कराहट, हर हाथ को काम और गरीबों को स्वाभिमान से जीने का हक नहीं मिल जाता । प्रदेश सरकार इसी ध्येय के साथ काम कर रही है । खेती से जनसंख्या का दबाव कम करने के लिये उद्योगों को प्रदेश सरकार ने बढ़ावा दिया है और क्षेत्र के सुनियोजित विकास का बीड़ा उठाया है । जिसके तहत ग्वालियर को एज्यूकेशन हब के रूप में विकसति करने का निर्णय लिया है । मुख्यमंत्री ने कहा हमारा प्रयास है कि ग्वालियर क्षेत्र का न केवल समग्र विकास हो अपितु इसकी गरिमा और गौरव भी पुन: बहाल हो । उन्होंने आशा व्यक्त की है कि साडा क्षेत्र में विकसित होने जा रहे एज्यूकेशन हब से पढ लिखकर निकले युवा न केवल ग्वालियर व मध्यप्रदेश का नाम रोशन करेंगे अपितु देश के विकास में भी आगें चलकर महत्वपूर्ण योगदान देंगे । मुख्यमंत्री ने कहा कि निवेशकों के लिये अच्छी कार्य दशायें निर्मित होने से वे स्वत: ही निवेश के लिये आगे आ रहे हैं । इसी अनुक्रम में साडा क्षेत्र में बड़ी संख्या में निवेशकों ने शिक्षा के क्षेत्र निवेश करने का निर्णय लिया है । मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर जहां निवेशकों को पूर्ण सहयोग देने का अपना वचन दोहराया वहीं साडा क्षेत्र के गांववासियों को भी भरोसा दिलाया कि उन्हें उनकी भूमि के एवज में पूरे दाम दिलाये जायेंगे । जमीन के दाम खरीददार एवं किसान खुद तय करेंगे, उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने किसानों को गेहूं फसल के वाजिब दाम दिलाने के लिये समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीदी में प्रति क्विंटन 100 रूपये बोनस के रूप में प्रदान किये जा रहे हैं । जल संसाधन एवं उच्च शिक्षा मंत्री श्री अनूप मिश्रा ने कहा कि प्रदेश सरकार ने पचमढ़ी में आयोजित बैठक में प्रदेश के समग्र विकास का जो खाका तैयार किया था, उसमें ग्वालियर को एज्यूकेशन हब के रूप में विकसित करने के लिये चुना था। आज साडा क्षेत्र में एक हजार एकड़ भूमि में देश के प्रतिष्ठित 10 निवेशक शिक्षा के क्षेत्र में पूंजी निवेश के लिये तैयार हुये हैं वह प्रदेश सरकार के समग्र विकास के लिये किये गये प्रयासों का ही नतीजा है। उन्होंने बताया कि जून माह में ग्वालियर में भी इनवेस्टर्स मीट आयोजित होगी । विधायक एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री नरेन्द्र सिंह तोमर कहा मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में प्रदेश सरकार एकांगी विचार के स्थान पर समग्र विकास के विचार को ध्यान में रखकर कार्य कर रही है । इसी के फलस्वरूप प्रदेश में किसान, आमजन, गरीब, पिछड़े तबकों एवं महिलाओं के कल्याण के लिये तमाम कल्याणकारी कार्यक्रम प्रभावी ढंग से अमल में लाये जा सके हैं । आरंभ में विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण (साडा) के अध्यक्ष श्री जयसिंह कुशवाह ने मुख्यमंत्री सहित सभी अतिथियों व निवेशकों का स्वागत किया और साडा क्षेत्र में बड़े पैमाने पर हुये विकास कार्यों पर प्रकाश डाला । कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक श्री बृजेन्द्र तिवारी ने इस क्षेत्र के किसानों के हितों की रक्षा करने की मांग की, जिससे पूरा करने का मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया । चौदह लाड़ली लक्ष्मियों को बचत पत्र प्रदान किये प्रदेश सरकार ने जहां किसानों व आम आदमी के रंगहीन जीवन में मुस्कान लाने की पहल की है वहीं बालिका सशक्तिकरण की दिशा में भी प्रभावी पहल की है । इस दिशा में सरकार द्वारा लाड़ली लक्ष्मी योजना संचालित की है । इस योजना के तहत मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने साडा क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में जिले की 14 बेटियों को 6-6 हजार रूपये के राष्ट्रीय बचत पत्र प्रदान किये । मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि समाज से बेटियों की घटती हुई संख्या पर अंकुश लगाने में यह योजना सहायक सिध्द हो रही है ।
तिघरा व सोजना के सरपंचों को भेंट किये स्वातंत्र्य समर के प्रतीक चिन्ह सन 1857 के भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में स्वातंत्र्य वीरों द्वारा गांव-गांव में क्रांति का संदेश देने के लिये प्रतीक चिन्ह के रूप में अपनाये गये रोटी, कमल व ध्वज आज मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने ग्राम पंचायत तिघरा व सोजना के सरपंचों को भेंट किये । मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि आजादी की लड़ाई के यह प्रतीक चिन्ह देश की बलिवेदी पर मर मिटने वाले रणबांकुरों की याद दिलायेंगे जो देश के स्वाभिमान को जगाने में सहायक होगा । साथ ही यह शहीदों के प्रति सच्ची श्रध्दाजंलि भी होगी ।
सरकार के प्रोत्साहन से अभिभूत हैं निवेशक प्रदेश सरकार द्वारा पूंजी निवेष के लिये प्रदाय की जा रही अच्छी कार्य दशाओं व प्रोत्साहन से पूंजी निवेशक भी अभिभूत हैं । आज साडा क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में इस आशय की स्वीकारोक्ति मुम्बई से आये एक पूंजी निवेशक श्री सुनील मंत्री ने की । इसी आशय के विचार अन्य पूंजी निवेशकों ने भी कार्यक्रम में व्यक्त किये ।
| |||||